Back
जैसलमेर के देगराय ओरण में सिनेरियस गिद्ध और यूरोपीय ग्रिफन का आगमन
SDShankar Dan
Dec 25, 2025 07:24:35
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-जैसलमेर
खबर की लोकेशन-जैसलमेर
दक्षिण यूरोप से जैसलमेर पहुंचे गिद्ध
पारिस्थितिकी में है महत्वपूर्ण भूमिका
देगराय ओरण बनी शरणस्थली
जैसलमेर
सरहदी जैसलमेर में जहाँ इन दिनों देशी-विदर्शी पर्यटकों की बूम है। वही जिले की प्रसिद्ध देगराय ओरण में इन दिनों विदेशी मेहमानों का जमावड़ा नजर आ रहा है। मध्य एशिया और यूरोप के बर्फीले इलाकों से हजारों मील का सफर तय कर दुनिया के सबसे विशालकाय पक्षियों में शुमार सिनेरियस गिद्ध (Cinereous Vulture) और यूरेशियन ग्रिफन गिद्ध (Eurasian Griffon Vulture) के झुंड ने यहां पहुँच रहे है। देगराय ओरण क्षेत्र में ये वन्य जीव सैकड़ो की तादात में इन दिनों मौजूद है।
ये मुख्य रूप से स्पेन, दक्षिण यूरोप, तिब्बत, मंगोलिया और कजाकिस्तान से उड़कर यहां आते हैं। जब बर्फीले इलाको में तापमान जीरो से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फ की चादर बिछने के कारण भोजन नही मिलता तो ये दक्षिण की ओर रुख करते हैं। देगराय ओरण इन पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना इसलिए भी है क्योंकि यहां का इको सिस्टम अभी भी शुद्ध है। यहां हजारों की संख्या में पशुधन है। प्राकृतिक रूप से मरने वाले जानवरों के शव इन गिद्धों के लिए खजाने का काम करते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद ऊंचे खेजड़ी और कुमठ के पेड़ इनके सुरक्षित विश्राम के लिए उपयुक्त हैं。
स्थानीय पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह सांवता ने इन दुर्लभ पक्षियों की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि इस बार ओरण के आसमान में इन दोनों प्रजातियों का एक साथ दिखना जैव-विविधता के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है।
बाईट- सुमेरसिंह सांवता-पर्यावरण प्रेमी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowDec 25, 2025 08:50:190
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 25, 2025 08:49:560
Report
TCTanya chugh
FollowDec 25, 2025 08:49:410
Report
MSManish Sharma
FollowDec 25, 2025 08:49:230
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowDec 25, 2025 08:49:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 25, 2025 08:48:470
Report
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowDec 25, 2025 08:48:150
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 25, 2025 08:48:040
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 25, 2025 08:47:540
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 25, 2025 08:47:360
Report
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 25, 2025 08:47:240
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 25, 2025 08:47:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 25, 2025 08:46:560
Report
