Back
राजस्थान के 78 बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया
DGDeepak Goyal
Nov 20, 2025 17:31:22
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों, पहाड़ी मार्गों, गांवों और ढाणियों में इन दिनों बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया जारी है।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026...मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को ठीक करने और बूथवार डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) लगातार फील्ड में जुटे हुए हैं। 4 नवंबर से प्रारंभ इस अभियान में वे 78 बीएलओ सबसे आगे रहे, जिन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी निर्धारित समय सीमा से पहले पूरी की बल्कि उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ कार्य कर दिखाया। इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की VC उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में अद्वितीय जिम्मेदारी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इन बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि इनका समर्पण राजस्थान के विविध भूगोल जितना ही व्यापक है। चाहे नहरी क्षेत्र हों, पहाड़ी बस्तियां हों या फिर दूर-दूर तक फैला मरुस्थल, हर जगह बीएलओ ने बिना रुके अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी। 150 ढाणियों तक पैदल सफर: नोखा के हुकुम चंद सैन की प्रेरक कहानी। बीकानेर जिले की नोखा तहसील के भाग संख्या 87 के बीएलओ हुकुम चंद सैन ने इस अभियान की असली आत्मा को जीवंत किया। उनके क्षेत्र में लगभग 150 ढाणियां हैं—एक-दूसरे से दूर, खेतों के बीच बसे घर, जहाँ तक पहुंचना आसान नहीं। फिर भी उन्होंने घर-घर पैदल जाकर 18 नवंबर तक पूरे SIR कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया। कार्य समाप्त होने के बाद भी वे नहीं रुके। उन्होंने अपने सुपरवाइज़र के साथ अन्य बीएलओ की मैपिंग और डिजिटाइजेशन में मदद शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों, एईआरओ और सुपरवाइज़र का निरंतर समर्थन उन्हें ऊर्जा देता रहा। 60 किलोमीटर की यात्रा और टीलों पर पैदल चढ़ाई, जैसलमेर के करनैल सिंह का साहस। जैसलमेर के भाग संख्या 84 के बीएलओ करनैल सिंह का क्षेत्र कई ढाणियों में बंटा हुआ है, जिनके बीच काफी दूरी है। कुछ मतदाता माइग्रेट कर चुके थे, जिन तक जानकारी पहुंचाने के लिए उन्हें 60 किमी तक का सफर तय करना पड़ा। रेगिस्तान के ऊँचे टीलों पर पैदल चलना पड़ा। लेकिन काम रुका नहीं। 19 नवंबर को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के बाद उन्होंने अपने पड़ोसी बूथों के बीएलओ को गणना प्रपत्र और डिजिटाइजेशन में सहयोग देना शुरू कर दिया। टीमवर्क का संदेश सम्मान समारोह में CEओ नवीन महाजन ने कहा जब सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे, तभी राज्य में SIR कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा। उन्होंने उत्कृष्ट बीएलओ से अपील की कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य अधिकारियों का सहयोग जारी रखें। लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत कर रहे ये जमीनी नायक। यह कहानी सिर्फ 78 उत्कृष्ट बीएलओ की नहीं, बल्कि उन सभी अधिकारियों की है जो राजस्थान के हर कोने में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। कभी रेगिस्तान की धूल भरी हवाओं में, कभी पगडंडियों पर, कभी पहाड़ी रास्तों पर। वे घर-घर जाकर मतदाता सूची का काम पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इन 78 बीएलओ का सम्मान वास्तव में उन सभी समर्पित कर्मियों का सम्मान है, जो बिना शोर-शराबे के, दृढ़ता और ईमानदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत कर रहे हैं।
117
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowNov 20, 2025 18:49:3051
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 20, 2025 18:46:5424
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 20, 2025 18:45:3057
Report
मेडिकल कॉलेज को मिली 15करोड़ की सौगात,पावर ग्रिड ने दिया अत्याधुनिक MRI और ब्लड जांच सिस्टम का तोहफ़ा
ATAlok Tripathi
FollowNov 20, 2025 18:42:5024
Report
178
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 20, 2025 18:32:00153
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 20, 2025 18:31:47151
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 18:31:2765
Report
NJNitish Jha
FollowNov 20, 2025 18:30:3660
Report
200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 20, 2025 18:15:51144
Report
211
Report
NJNitish Jha
FollowNov 20, 2025 18:11:27220
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 20, 2025 18:10:44177
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 20, 2025 18:10:35184
Report