विश्वास सैनी बने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी ने आमेर कस्बे के निवासी विश्वास सैनी को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह निर्णय भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी और अन्य प्रमुख नेताओं के निर्देश पर लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विश्वास सैनी को उनके नए पद के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
