302028
जमवारामगढ़ में नियमविरुद्ध स्टोन क्रेशर से ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़ के ग्राम पंचायत साईंवाड़ में नियमों की अवहेलना करते हुए संचालित हो रहे स्टोन क्रेशर स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। आबादी क्षेत्र के नजदीक स्थित इन क्रेशरों से उड़ने वाली धूल ग्रामीणों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। साईंवाड़ और चाववाला गांव के निवासी बीमारियों के खतरे से चिंतित हैं। इसके अलावा, क्रेशरों से निकलने वाली धूल से आसपास के किसानों की खेती योग्य भूमि भी बंजर होती जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुओं का सम्मान, शिक्षा नीति पर सरकार को घेरा
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर के कुलहिया पट्टी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था और मौजूदा सरकार की शिक्षा नीति को लेकर वक्ताओं ने सवाल उठाए। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी हुई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक जगदंबा प्रसाद मिश्र समेत हरिचरन, गनपत यादव, हरीलाल गुप्ता, जीत बहादुर यादव, केदारनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद पाल, राजा रामपाल और राजाराम प्रजापति समेत कई सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला होता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई। शिक्षक सम्मान का सिलसिला कार्यक्रम स्थल तक ही सीमित नहीं रहा। विधानसभा क्षेत्र के रूकुनपुर-टिकमलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परुईया आश्रम से जुड़े सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धूपनारायण दूबे और राजनारायण दूबे के घर पहुंचकर उन्हें भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने की। संचालन विधानसभा महासचिव किरदार मेहंदी ने किया। इस मौके पर शिक्षक, छात्र, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई हुई.0
0
Report
सिवनी में टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितंबर 2025 को प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के अध्यापन का कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने के विरोध में जिले भर से आए शिक्षक ने नगर के अंबेडकर चौक पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया कर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंप कर मांग की कि नियुक्ति दिनांक से उन्हें वरिष्ठता दी जाए साथ ही जो टेट की परीक्षा शासन आयोजित कर रहा है उसे निरस्त किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो शिक्षक उग्र आंदोलन करने में मजबूर हो जाएंगे.0
0
Report
Advertisement
तपोभूमि पर संतान प्राप्ति के लिए हजारों महिलाओं ने आशीर्वाद और तुलादान किया
Khargone, Madhya Pradesh:संत महिमा उनके तपोबल से किस पर भक्तों को आशीर्वाद देती है यह संतो की तपोभूमियों पर आप देख सकते है। ऐसे Nimāḍ अंचل खरगोन जिले के नागझिरी में संत बोनदरू बाबा का स्थान की महिमा सभी मनोकामनाओ को पूर्ण करने के साथ संतान प्राप्ति की मनोकामना भी पूर्ण करता है। यह संत का तप का प्रताप है कि एक दो नहीं हजारों की तादाद में निसंतान महिलाएं यहां देश के प्रत्येक कोने से पहुंचती है और संतान प्राप्ति की मनोकामना मांगते हुए अपनी झोली में बाबा का प्रसाद कच्ची कैरी पान के साथ खाती है। संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाती है। ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नवमी को आज एक दिन के मेले में तपोभूमि पर संतान प्राप्ति के बाद तुलादान करती दंपत्तियों को आप देख सकते हो। महिलाएं अपना दुखड़ा सुनाती है। लाखों रुपए इलाज में खर्च के बाद वर्षों इंतजार के बाद जब सभी प्रयास असफल हो गए तो आस्था और संत कृपा के आशीर्वाद से उन्हें संतान प्राप्ति हुई है। आज भी लाखों संख्या में दिनभर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए ओर विज्ञान भी जहां काम नहीं कर पाया वहां आस्था किस तरह भक्तों को आशीर्वाद देती है यह देखने को मिला आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि दूर-दूर से पहुंचे 666 महिलाओं ने संतान प्राप्ति का प्रसाद पान, कपूर और कच्ची कैरी का प्रसाद पाया और 116 दंपत्ति संतान प्राप्ति के बाद तौलादान करने पहुंची थी। भक्तों के उमड़े सैलाब की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस भी तैनात रहती है। संत तपोभूमि संस्थान के कर्मचारी एवं पदाधिकारी भी अपने अपने कार्य संभालते हुए शांति पूर्ण दर्शन कराते है। एक दिन के मेले में महिला श्रृंगार की वस्तुओं की खरीदी भी जमकर होती है।0
0
Report
भिवंडी दहीहंडी उत्सव में 9 थर से इतिहास रचा गया: शेलारकर गोविंदा पथक
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात दहीहंडी उत्सवात यंदा इतिहास रचला गेला आहे. शहरातील मानाची दहीहंडी म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या छत्रपती शिवाजी महाराज चौकातील कपिल पाटील फाउंडेशन आणि सहयोगी प्रतिष्ठानच्या दहीहंडी उत्सवात आम्ही शेलारकर गोविंदा पथकाने 9 थर लावून विक्रम केला आहे. भिवंदीच्या दहीहंडी उत्सवात दरवर्षी थरार पाहायला मिळतो. मात्र यंदा आम्ही शेलारकर गोविंदा पथकाने सर्वांचेच लक्ष वेधून घेतले. मागील काही वर्षांपासून 8 थरांचा विक्रम या पथकाच्या नावावर होता. यंदा स्वतःचाच विक्रम मोडीत काढत या पथकाने 9 थरांचा मानवी मनोरा रचला आणि भिवंडीकरांना थक्क केले. 9 थर लावताच उपस्थित नागरिकांनी एकच जल्लोष केला आणि गोविंदा पथकावर कौतुकाचा वर्षाव केला. भिवंडीच्या इतिहासात पहिल्यांदाच 9 थर लागल्याने हा क्षण सर्वांसाठीच अविस्मरणीय ठरला आहे.0
0
Report
खंडार में झमाझम बारिश से जलस्रोत और बांध लबालब, किसान खुश
जिला- सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार झमाझम बारिश से जलस्रोत लबालब, मानसरोवर और गिलाई सागर बांध पर चली चादर खंडार उपखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश से क्षेत्र के जलस्रोत और बड़े बांध लबालब हो गए हैं। रणथम्भौर अभ्यारण्य क्षेत्र के NH-552 पर Bodal-Jaitpur गांव के समीप मानसरोवर बांध 31 फीट भराव तक पहुंच गया है। गिलाई सागर बांध की 28 फीट भराव क्षमता के मुकाबले पानी की आवक बढ़ने से बांध पर चादर बनी हुई है। बरसात से खंडार-बालेर-करनपुर मार्ग SH-123 पर बरसाती नाले में तेज पानी आने से कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा। वाहन चालक और राहगीर पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है, लेकिन खरीफ फसलों के लिए बारिश लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।0
0
Report
Advertisement
गंगानगर थर्मल में ठेका कंपनी के कारनामे से मजदूर की मौत, परिजनों में आक्रोश
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ थर्मल से बड़ी खबर कम्पनी की लापरवाही पड़ी मजदूर पर भारी थर्मल में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत का मामला मामले में ठेका कम्पनी रेंगा इंजीनियरिंग वर्क्स के खिलाफ फूटा परिजनों का आक्रोश परिजनों ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार परिजन कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही करने और मृतक मजदूर को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की कर रहे है मांग श्रमिक नेताओ ने लगाया कम्पनी पर लापरवाही का आरोप श्रमिक नेता बोले ना तो कम्पनी का ESI पंजीकरण ओर निर्धारित संख्या से कम मजदूर लगाए वहीं पूरे मामले को थर्मल प्रबंधन पर भी उठ रहे सवाल आखिर ठेका कम्पनी क्यों नही कर रही सुरक्षा मापदंड पूरे0
0
Report
फतेहपुर जीआरपी ने ट्रेन से चोरी बैग बरामद, बेटी के लिए रकम लौटाई
Fatehpur, Uttar Pradesh:ट्रेन से चोरी गए बैग को फतेहपुर जीआरपी ने किया बरामद बेटी की शादी के लिए तीन लाख 32 हजार रूपये लेकर प्रयागराज से फतेहपुर आ रहा था पिता जीआरपी ने फतेहपुर आउटर से बरामद किया बैग, बैग में रखे सारे रुपए व कागजात बरामद जीआरपी सीओ शेषमणि उपाध्याय ने घटना की दी जानकारी पीड़ित ने जीआरपी एसएचओ विनोद यादव का जताया आभार फतेहपुर जिले के राजकीय रेलवे पुलिस का गुडवर्क0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट भवन निर्माण में खामियों की जवाबदेही तय, गति बढ़ाने का निर्देश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को जोधपुर प्रवास के दौरान हाईकोर्ट भवन की जर्जर स्थिति, जोजरी-बांडी-लूनी नदी प्रदूषण, सीवेज ट्रीटमेंट और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में हुई बैठकों के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट भवन के निर्माण कार्य में हुई खामियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं भवन के मौजूदा कार्यों में तेजी लाने के लिए इंजीनियरों और श्रमिकों की अतिरिक्त तैनाती का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि हाईकोर्ट भवन के कार्य की निगरानी के लिए डेडिकेटेड इंजीनिरिंग विंग बनाया जाएगा। इसमें चार एईएन, एक एक्सईएन और एक एसई स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम हाईकोर्ट भवन में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी और सुपरविजन करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तीन कोर्ट रूम और करीब 150 पैनलों पर काम चल रहा है। काम की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इंजीनियर और श्रमिक तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से करीब 1.5 करोड़ रुपये की डीपीआर 50 कोर्ट रूम वाली नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। सरकार इस प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया में ले जाएगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण में जो भी लापरवाही या कमियां सामने आई हैं, उनमें जिम्मेदारी तय कर सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट भवन को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 15 सितंबर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से मामले में तथ्यों और अब तक किए गए कार्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जयपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष भी पूरे मामले को रखा जाएगा। इसके बाद राजस्थान सरकार की ओर से हाईकोर्ट में भवन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को लेकर और सुप्रीम कोर्ट में जोजरी नदी के संबंध में अलग-अलग एफिडेविट पेश किए जाएंगे। जोजरी-बांडी-लूनी के लिए 20 सूत्रीय एक्शन प्लान मुख्य सचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इंटीग्रेटेड ग्रुप को 20 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार करना है। इस प्लान पर जोधपुर में गठित हाई लेवल कमेटी के साथ विचार-विमर्श कर अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी सिलसिले में उन्होंने बासनी और सालावास क्षेत्र में जाकर ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मौका मुआयना किया। उन्होंने उद्योगपतियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा की। नदी के पुनर्जीवन, ड्रेनेज लाइन के ट्रीटमेंट और भूजल की गुणवत्ता की निगरानी को एक्शन प्लान में प्रमुखता दी जाएगी। भूजल की स्थिति का वैज्ञानिक डेटा तैयार करने के लिए पीजोमीटर और हाइड्रोजियोलॉजी के माध्यम से डाटा सेट एकत्र किए जाएंगे। 500 करोड़ के CETP को पूरी क्षमता से चलाने पर जोर मुख्य सचिव ने कहा कि जोधपुर क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से CETP स्थापित किए गए हैं, लेकिन कई संयंत्र पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। कुछ CETP अंडर कैपेसिटी पर संचालित पाए गए। अब इन्हें फुल कैपेसिटी पर चलाने के लिए CETP ट्रस्ट, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर बैठक में रोडमैप और एक्शन प्लान के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उम्मेद अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण मुख्य सचिव ने सुबह उम्मेद अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु health सेवाओं में सुधार के लिए सरकार ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर लागू किया है। ‘प्रसव सखी’ नवाचार और ‘सेतु’ एप्लीकेशन के माध्यम से रेफरल ट्रांसपोर्ट व एम्बुलेंस सेवाओं को मजबूत किया गया है। उन्होंने लेबर रूम, नियोनेटल केयर यूनिट, कंगारू केयर और एंटीनेटल केयर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की मॉनिटरिंग के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल लागू किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोफेसर जोधा के सुपरवাইজरी ओवरसाइट में उम्मेद अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिले हैं। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट और मेडिकल कॉलेज की विभिन्न यूनिट्स में हुए आधुनिकीकरण को भी उन्होंने सराहा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर 192 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Ranchi, Jharkhand:सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति के मौके पर देश भर मे मनाए जा रहे शिक्षक दिवस पर आज रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से धुर्वा स्थिति झारखंड शिक्षा परियोजना मुख्यालय मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर राज्यभर से चयनित 192 शिक्षकों को शॉल और प्रसाश्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया..JEPC सभागार मे आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह मे पश्चिमी सिंहभूम की रंजीता गाँधी और चाईबासा की शिल्पा गुप्ता को राजकीय सम्मान से नवाजा गया...यह सम्मान तमाम चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान.. नवाचार और पाठ्यक्रम निर्माण मे सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया... आपको बता दें कि देशभर में आज के दिन को महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर मनाया जा रहा है ...इस अवसर पर परियोजना के निदेशक ने कहा कि, शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनके चरित्र का निर्माण करने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और जिज्ञासा विकसित करने का आह्वान किया... इस मौके पर सम्मानित किए गए शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, जब उन्हें अपनी मेहनत और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनके भीतर और भी बेहतर करने की ललक पैदा होती है.. और यही भावना देश को बेहतर भविष्य प्रदान करने मे अहम भूमिका निभाती है.0
0
Report
ललन सिंह ने लखीसराय में 110 करोड़ रुपये के सेक्स सॉर्टेड सीमन प्लांट का निरीक्षण किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेक्स सॉर्टेड सीमन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शिरसत कपिल, डीएम शैलेंद्र कुमार और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ललन सिंह ने बताया कि गोपालपुर में लगभग 80 एकड़ जमीन पर आधुनिक सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के जरिए पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस तकनीक से लगभग 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। साथ ही लावारिस पशुओं की संख्या कम करने में भी यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन तकनीक पर आधारित इस सेंटर से लखीसराय और आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में रघुवर के नाम पर बनेगी सभी आइटम: शास्त्री का बड़ा बयान
Chinsurah, West Bengal:হাওড়া, পশ্চিমবঙ্গ: বাগেশ্বর ধাম পীঠাধীশ্বর ধীরেন্দ্র কৃষ্ণ শাস্ত্রী "এটা আকবরের দেশ নয়; এটা রঘুবরের দেশ। একটা সময় ছিল যখন এখানে বাবরের নামে জিনিসপত্র তৈরি হচ্ছিল, কিন্তু এখন এখানে যা কিছু তৈরি হবে, সবই হবে রঘুবরের নামে। কিছু লোক বলেছিল যে 'বাবা'-কে পশ্চিমবঙ্গে ঢুকতে দেওয়া হবে না। আমি বলেছিলাম, 'ভাই, তাতে কিছু যায় আসে না,' আর এখন আমরা এখানেই আছি..."0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के मंदिरों में जन्माष्टमी के अगले दिन नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन आज शनिवार को शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में नंद उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का आकर्षक शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। उत्सव के दौरान भगवान के पालना दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के गोवर्धननाथ मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर, वजीरपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तथा गुरुद्वारा परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नंद उत्सव के विशेष आयोजन हुए। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। भगवान के बाल स्वरूप को पालने में विराजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पालना झुलाकर दर्शन किए। नंद उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को हल्दी लगाकर नंद उत्सव की बधाई दी। इसके बाद श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंद उत्सव में शामिल हुए। जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव मनाने की परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा कर उत्सव का आनंद लिया। मंदिर समितियों द्वारा दर्शन और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गई थीं।0
0
Report
फरक्का जल संधि पर बिहार के हितों के लिए केंद्र से ठोस कदम
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद के प्रवक्ता ने कहा संजय झा जी को पहले यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ जेडीयू के नेता नहीं, बल्कि राज्यसभा के सदस्य हैं। अगर वास्तव में उन्हें गंगा किनारे बसे बिहार के लोगों और फरक्का जलसंधि तथा फरक्का बराज से हो रहे नुकसान की चिंता है, तो उन्हें ‘नीतीश संवाद’ के नाम पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के बजाय केंद्र सरकार से संवाद करना चाहिए。 जेडीयू आज केंद्र और बिहार, दोनों जगह सत्ता की साझेदार है। इसलिए संजय झा जी को केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए और स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि फरक्का जलसंधि और फरक्का बराज के कारण बिहार को जो नुकसान हो रहा है, उस पर तत्काल ठोस पहल हो। अगर बिहार के लोगों के भविष्य की इतनी ही चिंता है, तो केंद्र सरकार से सवाल पूछिए, समाधान की मांग कीजिए और अपनी सरकार के सामने बिहार का पक्ष मजबूती से रखिए। लेकिन जनता के बीच जाकर ‘नीतीश संवाद’ के नाम पर राजनीति करना और इस मुद्दे के सहारे अपना राजनीतिक भविष्य तलाशना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। संजय झा जी, बिहार की जनता को संवाद नहीं, समाधान चाहिए। उन्हें राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, फरक्का जलसंधि और फरक्का बराज के मुद्दे पर केंद्र से ठोस कार्रवाई चाहिए। और जहां तक ‘नीतीश संवाद’ की बात है, पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने जनता से संवाद की जो राजनीतिक परंपरा बनाई, उसे कमजोर करने में अगर किसी की भूमिका रही है, तो उसमें संजय झा जी की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। इसलिए मेरा सीधा सवाल है—नीतीश संवाद बाद में कीजिए, पहले केंद्र सरकार से संवाद कीजिए। बिहार के हित में दबाव बनाइए, फरक्का के मुद्दे पर ठोस समाधान लेकर आइए। जनता को भाषण नहीं, परिणाम चाहिए。0
0
Report
बिहार में बदहाली और गुंडارाज का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार में बदहाली है और गुंडाराज है यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर सीतामढ़ी में कही है इतना ही नहीं इन्होंने कहा कि हाल ही में कुटुम्बा में एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली के पैटर्न पर अप्रिय घटना हुई रात भर उसके साथ अनहोनी घटना होती रही लेकिन बिहार में सम्राट चौधरी जो गुंडों को चुनौती दिए थे की बिहार से गुंडों को बिहार छोड़ना पड़ेगा लेकिन सरकार को चुनौती गुंडे और मवाली और बलातकारी दे रहे हैं ये अभी बिहारबका माहौल है । दूसरी तरफ बिहार की प्रस्थिति इस वक्त बेरोजगारी और बदहाली की है । सरकार का कोई भी वक्तव्य जनहित को लेकर नहीं है पुल और पुलिया गिर रहे हैं इसकी जांच होती है लेकिन कैसे जांच हो रही है इसकी अब तक रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में नहीं है।0
0
Report
Advertisement
