Back
टीकम चंद राठौर के नेतृत्व में बूंदी पुलिस ने 80 लाख की चोरी का पर्दाफाश — तेज़ कार्रवाई में सफलता
AVArun Vaishnav
Mar 02, 2026 06:01:36
Jaipur, Rajasthan
सहायक पुलिस उप निरीक्षक DCRB प्रभारी टीकम चन्द राठौर की सूझबूझ से बड़े मामलों का खुलासा, अपराधियों में खौफ जिला बून्दी पुलिस के जांबाज़ अधिकारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक DCRB श्री टीकम चन्द राठौर ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और प्रभावी कार्यशैली से कई गंभीर आपराधिक प्रकरणों का खुलासा कर विभाग का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व और सामंजस्यपूर्ण प्रयासों से कई सनसनीखेज मामलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में अज्ञात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नकबजनी का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में गैंग के मुख्य सरगना जगन गुर्जर सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में श्री राठौर की अहम भूमिका रही। उनकी तकनीकी समझ और रणनीतिक कार्रवाई से पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
इसी प्रकार, थाना दबलाना क्षेत्र में गौवंश की नृशंस हत्या के मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात मुलजिमों की पहचान कर सभी आरोपी को गिरफ्तार करवाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ।
दिनांक 06 मई 2024 को बूंदी शहर की जवाहर कॉलोनी में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। गहन जांच और सटीक रणनीति के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का सफल खुलासा किया गया।
ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में साइबर थाना टीम एवं थाना नैना की संयुक्त टीम के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 02 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया। इस कार्रवाई से साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
dिनांक 18 जनवरी 2025 को थाना के. पाटन में दर्ज हत्या के प्रकरण में भी श्री राठौर ने थाना के. पाटन टीम के साथ बेहतर सामंजस्य रखते हुए मुख्य आरोपी शहजाद को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करवाने में निर्णायक भूमिका निभाई। त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता का परिचय मिला।
स०ज०नि० टीकम चन्द राठौर की कर्तव्यपरायणता, टीम भावना और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख न केवल पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत करता है। ऐसे समर्पित अधिकारी वास्तव में बून्दी पुलिस की शान हैं और उनका यह योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 02, 2026 08:16:420
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 08:16:110
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:15:21Noida, Uttar Pradesh:MRI machines have a super strong magnetic field that can be 60,000 times...
0
Report
MVManish Vani
FollowMar 02, 2026 08:15:110
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:49Noida, Uttar Pradesh:Bee-eater-bird brought his date a meal
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:42Noida, Uttar Pradesh:A cool roll up LED screen from China would be amazing for watching a ...
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 08:03:340
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 02, 2026 08:03:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 02, 2026 08:03:190
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:02:57Noida, Uttar Pradesh:Invention often comes from China and that makes it special
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 02, 2026 08:02:490
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 02, 2026 08:02:370
Report
SNShashi Nair
FollowMar 02, 2026 08:02:250
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 02, 2026 08:02:150
Report
