302027
बांसी घाटे में बस पलटने से दो की गई जान और 12 हुए घायल
Jaipur, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड में उदयपुर से आ रही लोक परिवहन बस बांसी घाटे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। साथ ही एक यात्री की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिसके चलते धरियावद और बांसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डोटासरा का उदयपुर आगमन: एयरपोर्ट पर मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत, कल जयपुर रवाना
Udaipur, Rajasthan:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज शाम उदयपुर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोड़निया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राज सिंह झाला, अशोक तंबोली, शाहिद हुसैन, डॉ. संदीप गर्ग सहित अनेक गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डोटासरा आज रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे और कल दिन में वायु मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे。0
0
Report
फिरोजपुर के गाँव गामेवाला में गोलीबारी, 12 वर्षीय घायल; पुलिस जांच शुरू
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गाँव गामेवाला में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 12 साल के बच्चे को गोली लगी है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गाँव के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद झगड़ा बढ़ गया था। एक पक्ष ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया था; घायल अमन के परिवार को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है और बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
फटे बारदाने के विरोध में व्यापारी-कार्यपालक अधिकारी बंधक, धान मंडी में हंगामा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर अनूपगढ़ की नई धान मंडी में इन दिनों गेहूँ की फसल की बम्पर आवक हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से एफसीआई और राज्य सरकार की ओर से आरएसएफसी के द्वारा एमएसपी पर गेहूँ की खरीद की जा रही है। एफसीआई के द्वारा आज गेहूँ खरीद के लिए जुट के एक लाख बैग वितरित किये थे मगर सभी बैग फटे हुए थे। एफसीआई के द्वारा फटा हुआ बारदाना वितरित किये जाने पर किसानों, व्यापरियों और मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने जब एफसीआई के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया तो वह संतुष्टीजनक जवाब नहीं दे पाए जिससे व्यापारियों, मजदूरों और किसानों में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोश बढ़ने के बाद शाम करीब 5 बजे एफसीआई की क्वालिटी इंस्पेक्टर सुरेश मालानी और आरएसएफसी के क्वालिटी इंस्पेक्टर भावेश शर्मा को व्यापार मंडल के गेस्ट हाउस के कमरे में बंधक बना लिया और दोनो अधिकारियों के मोबाइल फोन भी ले लिए। मजदूरों ने कमरे के दरवाजे को बंद कर उस पर ताला लटका दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तुरंत प्रभाव से नया बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग की। अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर एडीएम अशोक सांगवा और एसएचओ ईश्वर जांगिड़ मौके पर पहुंचे। एडीएम के द्वारा अधिकारियों से मामले की जानकारी ली जा रही है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए जो बारदाना वितरित किया जाता है। वितरण से पहले उस बारदाने की क्वालिटी की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि आज जुट का जो बारदाना वितरित किया गया है वह पूरी तरह से फटा हुआ और पुराना है। जो कि बारदाने की क्वालिटी की जांच करने वाले अधिकारी पर बड़े सवाल खड़े करती है। उन्होंने गेहूं खरीद एजेंसी के अधिकारियों पर बारदाना वितरण में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। सुनील गोदारा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक धान मंडी में साढ़े 5 लाख बैग वितरित नही किये जाते तब तक अधिकारियों को कमरे से बाहर नही आने दिया जाएगा। मजूदर संघ के जिलाध्यक्ष किशन धानका ने कहा कि यह बारदाना पूरी तरह से फटा हुआ है इसलिए इसमें गेहूँ नही भरी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसान जब गेहूं बेच देते हैं तो उसके उठाव तक की जिम्मेदारी मजदूरों की होती है। बारदाना फटे होने के कारण गेहूँ की तुलाई कम पाई जाएगी जिसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ेगा। वही एफसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुरेश मालानी ने बताया कि इस बार ठेकेदार द्वारा बी ग्रेड का जुट का बारदाना उपलब्ध करवाया है। बारदाना फटे होने के कारण इसका वितरण बंद कर दिया गया है। हालांकि व्यापारी किसान और मजदूरों में फटा हुआ बारदाना वितरण को लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के द्वारा उन्हें कमरे में रोक दिया गया है और उनके मोबाइल भी ले लिया गया है। फटे हुए बारदाना वितरण को लेकर हुए विवाद की सूचना मिलने पर एडीएम अशोक सांगवा, तहसीलदार दिव्या चावला, एसएचओ ईश्वर जांगिड़ मौके पर पहुंचे। एडीएम की अध्यक्षता में व्यापार मंडल कार्यालय में खरीद एजेंसी के अधिकारियों, बारदाना सप्लायर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा, पूर्व अध्यक्ष मोहित छाबड़ा, बुलचन्द चुघ, मजदूर नेता किशन धानका के बीच वार्ता शुरू हुई है। एडीएम ने बताया कि इस समस्या से जिला कलक्टर को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बारदाना सप्लायर को शीघ्र नया बारदाना उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए है0
0
Report
Advertisement
केंदुआडीह भूधसान के 6 दिन बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं, विधायक आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग केंदुआडीह में भू धसान की घटना के 6 दिन बीतने के बाद स्थिति जस की तस है. जिला प्रशासन और बीसीसीएल के द्वारा डेंजर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर ब्रेकेटिंग कर दिया गया है. वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आवाजाही करवाया जा रहा है. घटना के 6 दिन बाद भी ब्रेकेटिंग के सिवा सड़क को ठीक करने व पाइपलाइन को ठीक करने की दिशा में कोई पहल अब तक नहीं हुआ है. मंगलवार देर शाम विधायक राज सिन्हा केंदुआडीह पहुंचे. स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली. विधायक बीसीसीएल के जीएम से फोन में बात कर सड़क को ठीक नहीं करने पर नाराजगी जताया. वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 6 दिन पहले केंदुआडीह में सड़क धसी थी. ब्रेकेटिंग कर बीसीसीएल और जिला प्रशासन अपनी जवाबदेही को पूरा करने के सिवा कुछ नहीं की है. भूधसान क्षेत्र लिख भय का माहौल बनाने का काम किया गया है. बीसीसीएल चाहते हैं कि लोग भय से केंदुआडीह को छोड़ चला जाय. लेकिन कोई कहीं नहीं जाने वाला है. पहले मुख्य सड़क को ठीक करे. उसके बाद आगे की बात होगी. पॉलिसी के तहत लोगों को बसाने का काम होगा. बुधवार को डीसी से मामले को लेकर मुलाकात करेंगे. सकारात्मक बात अगर नहीं हुई तो सड़क में उतर आंदोलन करेंगे.0
0
Report
जयपुर में गलतागेट पर स्टंटबाजी: 13 गिरफ्तारी, तलवार-डंडे के साथ वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर पुलिस थाना गलतागेट क्षेत्र में बीच सड़क स्टंटबाजी का मामला राष्ट्रीय राज मार्ग पर मोटर साईकिल पर सवार होकर हाथ मे तलवार और डण्डे लेकर स्टंट करने का वीडियो हुआ था वायरल मामले में अब तक 13 स्टंटबाजो को किया जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार। हाथ मे तलवार लेकर लहराने वाले स्टंटबाज को आर्म्स एक्ट में किया गिरफ्तार。 वीडियो में इस्तेमाल चार दुपहिया वाहनों को किया जब्त अन्य स्टंटबाजों की तलाश जारी फरहान, असगर अली, अजीम, अजरुद्दीन उर्फ अञ्जु, सलीम कुरैशी,तौसिफ,जिशान, सोहिल, शोएब उर्फ गबरु, रमजानी, जाहिद, शोयब, साहिल हुए गिरफ्तार0
0
Report
शाजापुर के लाहोरी रोड पर अज्ञात आग: दमकल ने काबू पाया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर लाहोरी रोड पर मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलकर सूखी झाड़ियों और कचरे तक पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि कुछ हिस्सों में धुआं उठता रहा। स्थानीय लोगों ने आगजनी की आशंका जताई है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। प्रशासन जांच में जुटा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है0
0
Report
Advertisement
5 हजार उधार के लिए गोलीबारी: युवक घायल, दबंगों ने कार से टक्कर मारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ थाना क्षेत्र से गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उधार दिए सिर्फ पांच हजार रुपये मांगने पर दबंगों ने कार सवार युवक पर बंदूकों से तीन राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली कान छीलते हुए निकल गई। जाते-जाते दबंगों ने बंदूक की बट से हमला कर युवक का हाथ तोड़ दिया और धमकी देते हुए कार में टक्कर मारकर फरार हो गए। घायल युवक विवेक कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि वही रास्ते में पीड़ित के साथ कहासुनी भी हुई थी।0
0
Report
महाकाल के दरबार में संजय मिश्रा और विक्रम प्रताप ने दर्शन, शादी के बाद आशीर्वाद
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की शरण में फिल्म अभिनेता, संजय मिश्रा और विक्रम प्रताप ने किए दर्शन परिवारिक शुभ कार्य के बाद बाबा का लिया आशीर्वाद, बोले—सब कुछ सकुशल संपन्न हुआ धार्मिक नगरी उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में आज फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा और विक्रम प्रताप पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। परिवार में हुए शुभ कार्य के बाद दोनों कलाकार भगवान का आभार जताने पहुंचे。 महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम था, जो बाबा के आशीर्वाद से सकुशल संपन्न हुआ। इसी के लिए वे महाकाल के दरबार में धन्यवाद देने पहुंचे हैं。 वहीं फिल्म अभिनेता विक्रम प्रताप ने बताया कि वे भिंड के रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में भी शादी का कार्यक्रम था, जिसके बाद वे संजय मिश्रा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे。 विक्रम प्रताप ने बताया कि वे कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं और आने वाले समय में भी नए प्रोजेक्ट्स के लिए फिर बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन आएंगे。 बाइट (संजय मिश्रा) घर में शादी थी, सब कुछ सकुशल हुआ… बाबा का आशीर्वाद रहा… धन्यवाद देने आए हैं… जय श्री महाकाल。 बाइट (विक्रम प्रताप) मैं भिंड से हूं, कुछ सालों से फिल्मों में काम कर रहा हूं… कल घर में दीदी की शादी थी, इसलिए संजय सर के साथ बाबा के दर्शन करने आए हैं… सब कुछ अच्छे से हो गया… आगे भी बाबा का आशीर्वाद लेने आते रहेंगे… जय श्री महाकाल। बाइट (विक्रम प्रताप) बाइट (संजय मिश्रा)0
0
Report
खूँटी के 18 वर्षीय विवेक राज रेमता डैम में डूबे, परिवार में मातम
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात आरक्षी के इकलौते पुत्र के रेमता डैम में डूबने से मौत。 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के आरक्षी ओमकार नाथ के इकलौते 18 वर्षीय पुत्र विवेक राज की आज खूँटी के रेमता डैम में डूबने से मौत हो गई। ओमकार नाथ मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत हैं। और अपने परिवार के साथ रांची गांधीनगर में ही रहते थे। ओमकार नाथ के एक ही बेटा विवेक राज था और उनकी एक बेटी है। विवेक राज जेईई की तैयारी कर रहा था। आज विवेक राज लाइब्रेरी जाने के नाम पर घर से निकला था। लेकिन, विवेक राज आज सुबह अपने फुफेरे भाई 16 वर्षीय अक्षय राज तथा दोस्तों कार्तिक कुमार और सक्षम सौरभ के साथ रांची से बाइक पर रेमता डैम घूमने आया था। चारों करीब 11 बजे डैम पहुंचे और डैम किनारे एक साल वृक्ष के नीचे बैठकर घर से लाया हुआ भोजन खाने के बाद विवेक पानी में उतरकर गहराई का अंदाजा लगाने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अक्षय राज भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा। स्थिति बिगड़ती देख कार्तिक और सक्षम ने तत्परता दिखाते हुए अक्षय को किसी तरह बाहर निकाल लिया, परंतु तीनों मिलकर भी विवेक को नहीं बचा सके। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। वहीं घटना की की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम लगभग 6:00 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और 10 मिनट के अंदर ही डैम से विवेक राज का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर खूंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान का जायजा लिया। शव बरामद होने के बाद खूंटी थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद देर शाम शव का खूंटी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया जाता है कि विवेक राज जेईई मेंस की तैयारी कर रहा था। और आज घर से लाइब्रेरी जाने का नाम लेकर घर से निकला था लेकिन वह फुफेरे भाई और अन्य दो दोस्तों के साथ रेमता डैम आ गया । जहाँ दोस्तों के साथ पानी की गहराई नापने के लिए अंदर घुसा कि तीन लोग डूबने लगे गये । वहीं दो लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन पानी गहरा होने के कारण विवेक राज डूब गया । फिर स्थानीय लोगों की मदद लिया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला फिर गोताखोर मंगाया गया और शव को बाहर निकाला जा सका । परिजनों ने बताया कि विवेक राज जेईई की तैयारी कर रहा था और घर से लाइब्रेरी जाने के नाम पर घर से निकला था। लेकिन घुमने के लिए रेमता डैम आ गया और फिर जैसा पता चला कि वो लोग पानी में घुसे । इसी क्रम में पानी की गहराई होने से तीन लोग डूबने लगे । इतने में दो लोग बच गये लेकिन विवेक डूब गया। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि चार बच्चे रेमता डैम में घुमने आये थे । इसी क्रम में विवेक राज डूब गया । बाइट - ऋषभ गर्ग, एसपी , खूँटी। बाइट - परिजन।0
0
Report
Advertisement
आदित्य साहू ने खड़गे के बयान को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बयान खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया से चयनित देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान उनकी मानसिक दिवालियेपन का द्योतक है। खड़गे द्वारा ऐसे शब्दों का प्रयोग करना संविधान-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। साथ ही इस प्रकार का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत भी है। खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं का मानसिक संतुलित बिगड़ चुका है। कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश का सबसे बड़ा पागलखाना झारखंड की राजधानी रांची में ही है, जहां ऐसे मानसिक रोगियों की समुचित इलाज की व्यवस्था है। लगता है कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल रांची के कांके स्थित पागलखाना में तत्काल इलाज की जरूरत है। श्री साहू ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस की तरफ से इस प्रकार का बयान कोई पहली बार आया है। कांग्रेस द्वारा आए दिन ऐसे बयान सामने आना यह संकेत देता है कि कांग्रेस नेतृत्व मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है। इस बयान से यह भी साबित होता है कि कांग्रेस के मन में देश के प्रधानसेवक के प्रति कितनी घृणा किस हद तक भरी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।0
0
Report
धमतरी: 192 आरक्षकों का तबादला, चयनित थाने-चौकियाँ तय
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - पुलिस अधीक्षक ने 192 आरक्षकों का किया तबादला धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक ने दो साल से अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ 192 आरक्षकों का तबादला किया है......... खास बात इस प्रक्रिया में आरक्षकों से उनकी पसंद के तीन-तीन थाना चौकी विकल्प लिए गए थे...... साथ ही उनके कार्य मूल्यांकन को भी ध्यान में रखा गया... स्थानांतरण सूची में 121 और 71 आरक्षकों को अलग-अलग सूचियों के माध्यम से विभिन्न थाना चौकी और इकाइयों में भेजा गया है....... वहीं जिन आरक्षकों की विशेषज्ञता से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकता था उन्हें प्रशासनिक कारणों से यथास्थान रखा गया है...... मामले मे पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस पहल से न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि पुलिस बल में संतुलन मनोबल और कार्य संतुष्टि में भी सुधार देखने को मिलेगा.0
0
Report
बहेड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: युवती का अपहरण, कार में बेरहमी से हमला, मरा समझकर सड़क किनारे
Gursauli, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। एक युवती को घर से जबरन कार में अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। ग्राम बहादुरगंज नीचा निवासी अफसाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही मोहम्मद फैज उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कार में नूर इस्लाम, मुजीब और आकिल हाजी भी सवार हो गए। इसके बाद चारों ने कार के शीशे बंद कर दिए और उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। नूर इस्लाम ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, जबकि मोहम्मद फैज ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाकी आरोपियों ने भी उसके साथ जमकर मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को मृत समझकर लवेदी भट्टा के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के काफिले की गाड़ी का स्टेयरिंग फेल, हादसा टला
Jalore, Rajasthan:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही बागोड़ा पुलिस की गाड़ी का स्टेयरिंग फेल, पेड़ से टकराई गाड़ी; हादसे में ASI नरसाराम चौधरी का हाथ फ्रैक्चर; बड़ा हादसा टला; भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के यहां शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे मदन राठौड़े का काफिला0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में बाइक विवाद: दबंगों ने दंपत्ति की मारपीट CCTV में कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग बाइक की साइड लगने को लेकर हुआ विवाद दबँगो ने बाइक सवार दम्पत्ति के साथ की मारपीट दबंगों ने दंपति के साथ जमकर की मारपीट मारपीट के दौरान दम्पत्ति को आई मामूली चोटे मारपीट का वीडियो सीसीटीवी मे हुआ कैद दबँगो पर पहले भी कई मुकदमे है दर्ज थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क का मामला0
0
Report
पीलीभीत में डीएम ने मदद पहुंचाकर पायल बेचने वाली मां के बेटे का इलाज कराया
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री की संवेदनहीनता व जिलाधिकारी की संवेदनशीलता देखने को मिली। एक मां को अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए पायल बेचनी पड़ी, क्योंकि राज्यमंत्री की सिफारिशी चिट्ठी बेअसर साबित हुई। लखनऊ में फसी अभागिन मां का फोन राज्य मंत्री ने कई बार करने पर भी नहीं उठाया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मदद पहुंचाई फॉरेन सीएमओ को लेकर उसके घर पहुंचे, आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया, 50000 रेड क्रॉस सोसाइटी से दिलवाएं। साथ ही जो पायल बिक गई थी वह भी खरीद कर महिला को अपने अधिकारी के जरिए पहुंचवाई है। और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दरअसल शहर के बल्लभ नगर निवासी रामकली का बेटा श्यामसुंदर किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रामकली ने मदद के लिए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से गुहार लगाई थी। मंत्री ने लखनऊ के KGMU निदेशक के नाम पत्र लिखा, लेकिन लखनऊ में मरीज को भर्ती नहीं किया गया और न ही बाद में लखनऊ से फोन करने पर मंत्री संजय गंगवार ने फोन उठाया। इलाज न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण बेबस मां को अपनी पायल बेचकर बेटे के साथ वापस घर लौटना पड़ा। यह घटना प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी को उजागर करती है。 सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के जनता दरबार में रामकली ने अपनी आपबीती सुनाई। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, महिला का नया राशन कार्ड बनवाया गया ताकि भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया और स्वयं सीएमओ व डॉक्टरों की टीम को लेकर महिला के घर पहुंच गए। और मरीज श्यामसुंदर को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पीलीभीत में भर्ती कराया। इतना ही नहीं एसडीएम के जरिए महिला को पायल भी भिजवाई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, "प्रशासन हर गरीब और लाचार व्यक्ति के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।" बाइट-रामकली बाइट- ज्ञानेंद्र सिंह जिलाधिकारी पीलीभीत0
0
Report
Advertisement
