Back
RCA फर्जी मेल मामला: भीतर खींचतान बढ़ी, CCTV से हो सकती है सच्चाई
DTDinesh Tiwari
Oct 25, 2025 09:48:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में फर्जी मेल आईडी प्रकरण ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। कुछ दिन पहले RCA के नाम से बनाई गई एक फर्जी मेल आईडी से वायरल हुए ईमेल में RCA के “काले चिट्ठे” खोलने का दावा किया गया था। इस मेल ने RCA प्रशासन और एडहॉक कमेटी दोनों को सकते में डाल दिया। घटना के बाद RCA कार्यालय में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सील किए गए ऑफिस से बड़ा खुलासा हुआ है — कांफ्रेंस हॉल में रखे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क डैमेज पाई गई। बताया जा रहा है कि हार्ड डिस्क में जानबूझकर पानी डालकर डेटा मिटाने की कोशिश की गई है। इससे यह शक गहराता है कि किसी ने सबूत छिपाने या मिटाने की साजिश रची है।
एडहॉक कमेटी ने इस मामले पर कहा है कि संभवतः कोई व्यक्ति खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और कंप्यूटर से छेड़छाड़ की। इस खुलासे के बाद RCA की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। BCCI को भेजे गए फर्जी मेल के पीछे किसका हाथ है, इसकी खोज जारी है।
RCA में पिछले कुछ समय से आंतरिक राजनीति और गुटबाजी के आरोप लगते रहे हैं। इस ताजा विवाद ने संगठन के अंदर चल रही खींचतान को और उजागर कर दिया है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर RCA के अंदर ऐसा कौन है जो एसोसिएशन की साख पर बट्टा लगाने की कोशिश कर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 25, 2025 12:20:520
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowOct 25, 2025 12:20:110
Report
SKSuneel Kumar
FollowOct 25, 2025 12:19:291
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 25, 2025 12:19:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 25, 2025 12:18:390
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowOct 25, 2025 12:18:300
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 25, 2025 12:18:140
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 25, 2025 12:17:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 25, 2025 12:17:280
Report
ACAmit Chaudhary
FollowOct 25, 2025 12:17:140
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowOct 25, 2025 12:16:570
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 25, 2025 12:16:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 25, 2025 12:16:30Noida, Uttar Pradesh:President of India Rashtrapati Bhavan Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 25, 2025 12:16:23Noida, Uttar Pradesh:DELHI MINISTER PARVESH VERMA INSPECTS CHHATH GHAT/ VISUALS FROM ITO/ PARVESH VERMA (DELHI MINISTER)
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowOct 25, 2025 12:16:140
Report
