Back
कटनी में पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को वज्रवाहन से अस्पताल पहुंचाकर मिसाल कायम की
NCNITIN CHAWRE
Oct 25, 2025 12:17:28
Katni, Madhya Pradesh
कटनी जिले के बहोरीबंद-बाकल रोड पर उस समय इंसानियत का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जब पुलिस ने घायल महिला की जान बचाने के लिए फरिश्ता बनकर काम किया। हादसे में घायल और बेसुध महिला को पुलिसकर्मियों ने वज्रवाहन से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, महिला मायाबाई कोरी अपने पति चंद्रभान कोरी और दो छोटे बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल रैपुरा बघवार से जबलपुर के बिलगवां जा रही थीं। रास्ते में बहोरीबंद-बाकल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक फिसल गई और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। पति ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं रुका। उसी दौरान ड्यूटी पूरी कर कटनी लौट रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बिना एक पल गवाए घायल महिला को पुलिस के वज्रवाहन में बैठाकर बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और मानवीय संवेदना को देखकर लोग भावुक हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि खाकी ने वाकई इंसानियत की मिसाल पेश की है। महिला को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने में ढीमरखेड़ा थाने में पदस्थ एएसआई विजेंद्र तिवारी, अशोक, आशुतोष, दीपक, सचिन, नीरज, अरुण और आशीष शामिल रहे। ये सभी पुलिसकर्मी बाकल में ड्यूटी पूरी कर वज्रवाहन से कटनी लौट रहे थे, जब उन्होंने यह मानवीय पहल की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 25, 2025 14:31:200
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 25, 2025 14:31:080
Report
MSManish Singh
FollowOct 25, 2025 14:30:510
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 25, 2025 14:30:21Noida, Uttar Pradesh:Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri Yogi Adityanath met Prime Minister Narendra Modi.
0
Report
TCTanya chugh
FollowOct 25, 2025 14:30:140
Report
SSandeep
FollowOct 25, 2025 14:26:421
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowOct 25, 2025 14:21:090
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 25, 2025 14:20:550
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 25, 2025 14:20:410
Report
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 25, 2025 14:20:260
Report
SKSunny Kumar
FollowOct 25, 2025 14:20:040
Report
SKSudarshan Khillare
FollowOct 25, 2025 14:19:432
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 25, 2025 14:18:580
Report
