Back
जोधपुर में खुशबू राजपुरोहित की मौत: ससुराल पर हत्या का आरोप, पति हिरासत में
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 25, 2025 12:19:00
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर शहर में खुशबू राजपुरोहित की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान खुशबू की मौत के बाद शुक्रवार शाम से ही पीहर पक्ष और सर्व समाज के लोगों ने मोर्चरी के बाहर धरना दे रखा है। मृतका के परिवार का आरोप है कि खुशबू को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे जहर देकर मार दिया गया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार शाम खुशबू के पति हर्षित सिंह को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। मृतका के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खुशबू पढ़ाई में अव्वल थी। उसने एनसीसी में ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया था और एमए, बीएड तक की पढ़ाई की थी। इंद्रजीत ने कहा कि उनकी बहन आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से जीने वाली लड़की थी, लेकिन ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान थी। गुरुवार रात को ही पीहर पक्ष ने महामंदिर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें खुशबू के पति हर्षित सिंह सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम को लेकर शनिवार शाम तक भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। परिजन मांग कर रहे हैं कि सभी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसी बीच सर्व समाज के लोगों ने भी मृतका के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। खुशबू का पति हर्षित जयपुर में सोलर से जुड़ा कार्य करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व रासायनिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSParmeshwar Singh
FollowOct 25, 2025 14:36:520
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowOct 25, 2025 14:36:380
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 25, 2025 14:36:170
Report
HKHitesh Kumar
FollowOct 25, 2025 14:36:040
Report
PSPreeti Srivastava
FollowOct 25, 2025 14:35:440
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 25, 2025 14:35:330
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 25, 2025 14:35:21Firozabad, Uttar Pradesh:महोबा जिला अस्पताल में 2 सांप लिए परिवार, इलाज के बाद स्थिति स्थिर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 25, 2025 14:35:080
Report
PPawan
FollowOct 25, 2025 14:34:370
Report
RSRAhul Sisodia
FollowOct 25, 2025 14:34:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 25, 2025 14:32:350
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 25, 2025 14:32:120
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 25, 2025 14:31:560
Report
STSumit Tharan
FollowOct 25, 2025 14:31:360
Report
