Back
राठौड़ ने राहुल गांधी-कांग्रेस पर हमला बोलकर देश की प्रतिष्ठा खतरे में बताई
VSVishnu Sharma
Feb 22, 2026 08:57:08
Jaipur, Rajasthan
नई दिल्ली में AI समिट में युवा कांग्रेस नेताओं के हुडदंग मचाने के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राठौड़ ने राहुल और कांग्रेस दोनों को एक ही आचरण वाला करार देते हुए कहा कि जैसा नेता, वैसे कार्यकर्ता। इसके साथ ही बीकानेर में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नई दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग मचाया। इसकी देशभर में निंदा की जा रही है। इस कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह कोई साधारण राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा के विरुद्ध गंभीर कृत्य है। जब पूरा विश्व भारत की नेतृत्व क्षमता, तकनीकी नवाचार और वैश्विक प्रभाव को स्वीकार कर रहा है, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगियों द्वारा देश की छवि धूमिल करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के बाद राठौड़ ने मीडियाकर्मियों से बात में इस घटना पर कबीरदास जी का दोहा बोल दिया। राठौड़ ने कहा कि ''जांका गुरु भी अंधला चेला खरा निरंध, अंधा अंधी ठेलिए दोनों परे कूप पड़ंत''। जिनके वरिष्ठ नेता भी इस प्रकार उच्छृंखल हैं, उनकेकार्यकर्ता भी वैसे ही होंगे। दाेनों कूप में पडने वाले हैं। राजनीतिक दल अपनी अपनी बात कहें, कोई दिक्कत नहीं है। अब उनके बारे में ज्यादा क्या कहूं , यहअच्छी बात नहीं है, लेकिन देशभर में विरोध हो रहा है । इस तरह की नाटक बाजी करना, षडयंत्र करना, देश की छवित धूमिल करना अच्छी बात नहीं है । देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं करेगा । बीकानेर में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि निश्चितरूप से यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना है । प्रदेश में अपराध हुए हैं लेकिन अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाना महत्वपूर्ण है। अपराध पर रोक लगना चाहिए, सरकार इस दिशा में काम कर रही है। अपराध पर कठोर दंड के प्रावधान होंगे तो अपराध रुकेंगे। अपराधी अपराध करने से डरेंगे। बीसलपुर बांध विस्थापितों की जमीनों में 400 करोड़ के घोटाले को विधानसभा में उठाने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में विधायक ने बात रखी है। घोटाले का आरोप लगाया है तो कोई आधार होगा, विस्थापितों को निश्चित रूप से मुआवजा मिलना चाहिए। यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच के बाद सजा मिलनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:36:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 10:35:590
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 22, 2026 10:35:460
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 22, 2026 10:34:260
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 22, 2026 10:34:140
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 10:33:590
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 10:33:220
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:33:100
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:32:580
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:32:330
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 10:32:230
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:31:570
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 10:31:020
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:30:400
Report