302018
जयपुर में राव राजेंद्र सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रिटर्निंग अधिकारी सुरेश नवल ने राव राजेंद्र सिंह की जीत की घोषणा की और उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम में ईद की नमाज़ के लिए भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ईद की नमाज़ को लेकर सुबह से ही ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। नमाज़ से पहले तकरीर पढ़ी गई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शहर के अलग-अलग इलाकों और ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।0
0
Report
दिल्ली की ईदगाह में बकरी ईद की नमाज़, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दिल्ली की सबसे बड़ी ईदगाह में बकरी ईद की नमाज़ अदा किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। दिल्ली के सेंट्रल रेंज के जॉइंट सीपी मधुर वर्मा ने Zee News को बताया कि हमारी सुरक्षा बहुत टाइट है। हमने हर तरीके से सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों से बातचीत की है।0
0
Report
आजमगढ़ में बकरीद सुरक्षा चाक-चौबंद: शांतिपूर्ण नमाज, 704 स्थानों पर
Azamgarh, Uttar Pradesh:बकरीद की नमाज अदा कराने में पुलिस प्रशासन अलर्ट, गले लगकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद। बकरीद की नमाज अदा कराने में पुलिस प्रशासन अलर्ट, गले लगकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद。 जनपद आजमगढ़ में बकरीद केtyौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट रहा। जिले के नगर सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में आज गुरुवार को अकीदत के साथ ईद उल-अजहा की नमाज अदा की गई। जिले के मुबारकपुर में लोहरा गांव को अतिसंवेदनशील के चलते अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई। जहाँ गांव में कुर्बानी नहीं दी गयी, कोर्ट के निर्देश पर करीब साढ़े तीन दशक से कुर्बानी देने पर रोक लगी है। जिले में कुल 704 स्थानों में 328 ईदगाह व 376 मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी। लोग गले मिलकर बकरीद की बधाई दी, वहीं मस्जिद के इमामों ने अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी。 आजमगढ़ जिले में प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ईदगाहों तथा मस्जिदों पर सुबह से ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में पुलिस फोर्स व दो पीएससी की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जा रही। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में बदरका ईदगाह के मैदान व नगर के अन्य मस्जिदों में नमाजी नमाज अदा की। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मुबारकपुर, निजामाबाद, सरायमीर, बरदह, फूलपुर, लालगंज, बिलरियागंज, महराजगंज, अतरौलिया सहित अन्य स्थानों पर भी अकीदत के साथ लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की है। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के घरों में सेवई और मिठाई खाने पहुंचे। जिले के डीएम तथा एसएसपी नमाज के दौरान भ्रमण कर हालत का जायजा लेते रहे। प्रशासन ने बताया कि आज ईदउलजूहा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से दो कंपनी पीएसी, 44 इंस्पेक्टर, 376 सब इंस्पेक्टर, 2400 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल समेत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस व प्रशासन ने जिले को 2 सुपर जोन, 6 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया। लोगों से शांति के साथ कुर्बानी की अपील की गई, जहां सामूहिक कुर्बानी को लेकर 22 स्थान को चिन्हित तो वहीं 513 अन्य जगहों को चिन्हित किया गया। मस्जिदों तथा ईदगाह पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया वहीं पुलिस की पैनी नजर है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साथ यातायात को लेकर कड़े इंतजाम किये गये。0
0
Report
Advertisement
ईद पर Mayawati ने बधाई दी, भाईचारे और विकास पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:ईद अल अज़हा, अर्थात् आम बोलचाल की ज़ुबान में बक़रीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ समस्त देशवासियों के ख़ुश व ख़ुशहाल ज़िन्दगी की शुभकामनायें। सभी पर्व व त्योहार आदि पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ गुज़रे तो यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर, ताकि देश-प्रदेश के विकास व यहाँ के लोगों की तरक़्क़ी पर पूरी ऊर्जा, शक्ति व संसाधन लग सके, जैसा कि बी.एस.पी. की यहाँ यूपी में रही चारों सरकारों में हमेशा से सभी सरकारों में दुर्लभ रही “क़ानून द्वारा क़ानून का राज” के तहत् पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी ’सर्वजन हिताय व सर्वजव सुखाय’ की बेहतरीन सरकार रही।0
0
Report
पटना में SVU की रेड: रिशु श्री के आवास से करोड़ों कीमत की ज्वेलरी और नकद बरामद
Patna, Bihar:पटना में SVU की लंबी छापेमारी कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। 11 घंटे तक चली रेड के दौरान रिशु श्री के पटना स्थित आवास से करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि SVU के ADG पंकज दराद ने की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और संपत्तियों से जुड़े साक्ष्य भी एजेंसी के हाथ लगे हैं। ADG पंकज दराद ने कहा कि इससे पहले नवंबर महीने में ED की छापेमारी में भी बड़ी मात्रा में संपत्ति का खुलासा हुआ था। उस دوران 51 लाख रुपये नकद, करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 61 जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए थे। फिलहाल विशेष निगरानी इकाई मामले की गहराई से जांच कर रही है और बरामद संपत्तियों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
गंगरार में अवैध हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तारी
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तावड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन तथा दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने हाईवे स्थित राईट चॉइस होटल के सामने घेराबंदी कर बबलु सिकलीगर, दीपक उर्फ दीपु, निखिल और जितेंद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी दीपक के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या सहित कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
औरैया:बकरीद पर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया:बकरीद के त्यौहार को लेकर पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया जिससे नमाज सकुशल संपन्न हो गई0
0
Report
औरैया:जिलाधिकारी ने बकरीद पर दी बधाई
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया:डीएम ब्रजेश कुमार ने सभी जनपदवासियों को बकरीद की नमाज संपन्न होने के बाद बाधाए ंप्रेषित की है उन्होंने सकुशल नमाज संपन्न होने के बाद शुभकामनाएं प्रेषित की0
0
Report
औरैया:इस उल अजहा की नमाज संपन्न
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया:औरैया के जमालशाह में स्थित मस्जिद पर बड़े धूम धाम से बकरीद की नमाज संपन्न हो गई।लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी0
0
Report
Advertisement
नोएडा में ईद नमाज के लिए 180 से अधिक मस्जिदों में सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:बकरीद के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के तीनों क्षेत्रों—नोएडा जोन, सेंट्रल नोएडा जोन और ग्रेटर नोएडा जोन—में 180 से अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। अधिकारीयों ने सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है और एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर 26 पुलिस इकाइयां तैनात की गई हैं और 112 त्वरित प्रतिक्रिया दल (रेप्लिकेशन टीम) को महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भेजा गया है। सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए नागरिक पुलिस और पीएसी बल भी तैनात हैं। इसके अतिरिक्त, कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और रिजर्व व स्ट्राइकिंग फोर्स को भी आवश्यकतानुसार तैनात किया गया है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़: 3 लाख कीमत की KTM Duke बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर क्षेत्र से चोरी हुई करीब 3 लाख रुपये कीमत की स्पोर्ट्स बाइक KTM Duke बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित विशेष आसूचना टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी सुनिल मीणा निवासी जावर माइंस, उदयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 मई को प्रतापनगर निवासी लाभचंद तिवारी ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीएसपी ब्रजेश सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज बताया गया है।0
0
Report
ईद के मौक़े पर भोपाल में लाखों ने नमाज़ अदा, कुर्बानी का दौर जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्यौहार शहर की ईदगाह में सबसे पहले अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने अदा करवाई नमाज ईदगाह के बाद शहर की 56 बड़ी मस्जिद और ग्राउंड में हुई नमाज ईदगाह,ताजुल मस्जिद,मोती मस्जिद, जामा मस्जिद,मस्जिद बिलकिश जहां में लाखों लोगों ने नमाज अदा कर खुतबा सुनकर उठाएं खुदा की बारगाह में हाथ देश प्रदेश में अमन चैन,भाईचारे के साथ खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर मांगी गई दुआ लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद घर पहुंचकर अल्लाह की राह में की कुर्बानी अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा ईद के साथ कुर्बानी का दौर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी की अपील हैसियत के हिसाब से अच्छी कुर्बानी कीजिए गरीबों और जरूरत मंद तबरुक पहुंचाईये कुर्बानी के बाद जो वेस्ट निकलता है, उसे निगम द्वारा बनाएं गए स्थान पर डाले सभी लोग साफ सफाई का पूरा ख्याल रखे कुर्बानी आदि की वीडियो फोटो नही बनाएं0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में ईद के मौके पर सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ते की निगरानी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे शांतिपूर्ण नमाज सम्पन्न शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम डीएम एसएसपी समेत आला अफसर रहे ईदगाह पर मौजूद डॉग स्क्वाड ड्रोन कैमरे व बम निरोधक दस्ते की रही दस्तक सीसीटीवी से की जा रही है जनपद की निगरानी शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में संपन्न नवाज जिले भर के चौहारों पर पुलिस प्रशासन अलर्ट।0
0
Report
मकसूदनपुर में रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम मकसूदनपुर में बुधवार, 27 मई 2026 को नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल के बीच रामायण पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। रामायण पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और नाथ जी महाराज का गुणगान किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जहां सभी ने प्रेम और सौहार्द के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने भगवान से प्रार्थना की कि नाथ जी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकर्ताओं में पूरन सिंह, केदार सिंह चंद्रा, एवं सदस्य अनुज शर्मा, ढाकन दिवाकर, छत्रपाल सिंह गुर्जर, अखिलेश गंगवार, सुरेश गंगवार, बॉबी जायसवाल, यशपाल गंगवार, हेमेंद्र गंगवार, देवेश गंगवार, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गंगवार, तेजपाल गंगवार, लखवीर सिंह गंगवार, सुखलाल दिवाकर, शेर सिंह, भूपराम दिवाकर विजय पाल, कृष्णपाल, मुकेश गंगवार, विनीत गंगवार सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही। नारायन नगला चौकी इंचार्ज अंकित सिंह बघेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ उमेश कुमार, कपिल कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग की सराहना की।0
0
Report
अमन की दुआ, सुरक्षा का पहरा : देवरिया में अकीदत से अदा हुई बकरीद की नमाज
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईदगाह परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी अभिजीत आर शंकर ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बाइट - अभिजीत आर शंकर, एसपी देवरिया0
0
Report
Advertisement
