Back
राखी राठौड़ के आगमन से बीजेपी महिला मोर्चा ने बूथ-स्तर पर तगड़ी ताकत दिखाई
VSVishnu Sharma
Jan 25, 2026 15:20:34
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जयपुर पहुंचीं और महिला शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश में हर बूथ, महिला मजबूत के साथ महिला शक्ति के विस्तार का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महिलाओं में लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की शक्तियां हैं, वो किसी से कम नहीं है।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय रविवार को महिला शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ढोल-नगाड़ों, नारों और उत्साह के बीच महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने पदभार संभाला। प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का संकेत बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महिला में लक्ष्मी की समृद्धि, दुर्गा की शक्ति और सरस्वती की बुद्धि समाहित होती है। महिला ही परिवार और समाज की असली धूरी है, जो घर से लेकर समाज तक प्रभाव डालती है।
राठौड़ ने कहा महिलाएं अगर ठान लें तो समाज में छा सकती हैं। राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में बहनों को अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब महिलाओं को मौका मिला, उन्होंने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजस्थान में महिला सशक्तिकरण की नींव पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने रखी थी, जिसे आगे वसुंधरा राजे ने मजबूती दी। अब हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण देकर उन्हें राजनीति में आगे आने का मौका दिया है। महिलाएं पढ़ी लिखी, सामर्थ्यवान हैं, उनकी प्रतिभा को उभारने की जरूरत है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश प्रदेश को मिलना चाहिए। उन्होंने ट्रिपल तलाक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए यह ऐतिहासिक कानून लेकर आए। अब कोई भी महिला को तीन बार तलाक बोलकर अंधेरे में नहीं धकेल सकता। उसे सींखचों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
इधर बीजेपी महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। प्रदेश के 61 हजार 400 से ज्यादा बूथों पर महिला मोर्चा की मजबूत टीम खड़ी की जाएगी। हर बूथ पर 11 से 21 महिलाओं की टीम तैयार करने का संकल्प लिया गया है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि यदि दस लाख महिलाएं सक्रिय रूप से संगठन से जुड़ जाएं, तो पार्टी और सरकार दोनों को नई ताकत मिलेगी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा आधी आबादी को बराबरी का हक दिया है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ से लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक महिलाओं के सशक्तिकरण की एक मजबूत कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को चुनावी राजनीति में भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
कार्यक्रम में मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन एस यानी महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी गई है।
राजस्थान में 19 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना की ट्रेनिंग दी गई, जिसमें से 12 लाख महिलाएं आज लखपत बन चुकी हैं। सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए “महिला से महिला संवाद” अभियान की शुरुआत की गई है।
राखी राठौड़ ने कहा कि महिला मोर्चा सेवा, समर्पण और संस्कार के मंत्र पर काम करेगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। इसलिए हर कार्यकर्ता ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowJan 25, 2026 16:46:580
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 25, 2026 16:46:450
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 25, 2026 16:46:300
Report
SMSandeep Mishra
FollowJan 25, 2026 16:46:100
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 25, 2026 16:45:360
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 25, 2026 16:45:250
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 25, 2026 16:45:100
Report
76
Report
105
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 25, 2026 16:33:300
Report
AMALI MUKTA
FollowJan 25, 2026 16:33:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 25, 2026 16:32:570
Report
RRRikeshwar Rana
FollowJan 25, 2026 16:32:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 25, 2026 16:32:31Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
0
Report