Back
राजस्थान के वैश्य महासम्मेलन में बेटियों को समान अवसर दिए जाने का जोर
DRDamodar Raigar
Mar 14, 2026 14:35:18
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुए। दिया कुमारी ने समाज के गणमान्य लोगों से आत्मीय संवाद किया, सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, व्यापार और सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने बेटियों को समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अगर बेटियों को अवसर मिलेगा तो वे आत्मनिर्भर बनेंगी। बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी आगे बढ़ाने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी से मिलकर राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, भीлवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन.के. गुप्ता, ताराचंद समुराई, प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष चारू गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 14, 2026 15:46:470
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 14, 2026 15:46:300
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 14, 2026 15:46:190
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 15:45:560
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 15:45:440
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 15:45:300
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:45:200
Report
1
Report
0
Report
28
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 15:35:36118
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 15:35:1961
Report
44
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 14, 2026 15:34:47101
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 14, 2026 15:34:3390
Report