Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

राजस्थान रोडवेज बेड़े में 1000+ बसों की बड़ी वृद्धि; इलेक्ट्रिक बसें भी अनुबंध में

KCKashiram Choudhary
Nov 22, 2025 08:49:15
Jaipur, Rajasthan
जयपूर में राजस्थान रोडवेज के बेड़े की विविधता बढ़ेगी। रोडवेज प्रशासन 200 नई बसें खरीद रहा है और 747 बसें अनुबंध पर लेने के लिए टेंडर जारी कर दिये गए हैं। 144 एक्सप्रेस बसें (ब्लू लाइन थ्री बाई टू), 30 एसी स्लीपर बसें, 26 एसी टू-लाइन बसें समेत विभिन्न श्रेणियों में बसें शामिल होंगी। इसका उद्देश्य मध्यम वर्गीय यात्रियों के लिए सुविधाओं को मजबूत करना है। 300 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर लेने की योजना भी है। वर्तमान में रोडवेज के पास लगभग 3200 बसें चल रही हैं।
81
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Nov 22, 2025 09:33:03
Jaipur, Rajasthan:आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलने वाली यूनिटी मार्च एकता और अखंडता का संदेश देगा। राजस्थान में यूनिटी यात्रा में शामिल नहीं होने वाले मंत्रियों और विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों पर अनुशासन का डंडा चलेगा; उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा कि आखिर इस कार्यक्रम उनकी भागीदारी क्यों नहीं हुई। देशभर में लोकेसभा स्तर पर एकता यात्राएं निकाली जा रही हैं और केंद्र सरकार की ओर से चार प्रवाह यात्राएं शुरू होंगी—गंगा, यमुना, नर्मदा और गोदावरी प्रवाह। इन प्रवाह यात्राओं के दौरान जनता को पटेल के एकता अखंडता के संदेश से जोड़ा जाएगा। यात्रा के हर कार्यक्रम में एकता और अखंडता के संदेश को बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनप्रतिनिधि पूरी तरह भागीदारी करें। प्रवाह यात्राओं के साथ राजस्थान से गुजरते समय स्थानीय भाषाओं और राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी-स्वादों के साथ स्वागत किया जाएगा, जैसे गंगा प्रवाह यात्रा में अलवर, सवाई माधोपुर आदि स्थानों पर राजस्थानी व्यंजन प्रस्तुत होंगे। गंगा प्रवाह यात्रा अलवर से कोटा-उदयपुर होते हुए गुजरात के केवड़िया में समाप्त होगी; यमुना प्रवाह जयपुर, पुष्कर होते हुए जोधपुर, पाली और सिरोही से होते हुए माउंट आबू तक जायेगी, फिर गुजरात में प्रवेश करेगी।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 22, 2025 09:32:44
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राज्यात सर्वात जास्त दुबार मतदारांचे प्रमाण हे सर्वाधिक जळगाव शहरांमध्ये असल्याचे प्रसिद्ध मतदारांच्या प्रारूप यादीवरून समोर आले आहे.. जळगाव महापालिकेची ४ लाख ३८ हजार ५२३ मतदारांची प्रारूप यादी प्रसिद्ध करण्यात आली. यात ३३ हजार ७७० दुबार मतदार आढळून आले आहेत जळगावच्या प्रभाग क्रमांक 5 मध्ये देखील मतदार याद्यांमध्ये मोठा घोळ असून 3 हजारावर बोगस तसेच दुबार मतदार असल्याची माहिती या प्रभागातील मनपा नगरसेवक पदाचे उमेदवार ॲड पीयूष पाटीलigid यांनी दिली आहे ऍड पीयूष नरेंद्र पाटील यांनी मतदार याद्यांच्या पडताळणी केली असता, यात तब्बल 3 हजारांचा आसपास मतदार बोगस, तसेच दुबार तसेच तिबार नावे असल्याचे आढळून आले आहे. विशेष एकच मतदार केंद्रावर दोन वेगवेगळ्या बुथवर एकच व्यक्ती मतदान करत असल्याच्याचे देखील आले आहे. शिवसेना शिंदे गटाचे माजी महापौर विष्णू भंगाळे यांचे कुटुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुंयांचे कुटुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुु मतदार कसे बोगस आहेत, या संदर्भात पुराव्यानिशी महापालिकेकडे हरकत घेतली असून निवडणूक आयोग, विभागीय आयुक्त यांच्याकडे तक्रार करणार असल्याची माहिती ॲड पीयूष पाटील यांनी केली आहे बोगस मतदारांची नावे वगळण्यात यावी तोपर्यंत निवडणूक घेऊ नये अशी मागणी देखील ॲड पीयूष पाटील यांनी केली आहे मात्र या संदर्भात महापालिकेचे आयुक्त संपर्क साधला ते कुठलीही प्रतिक्रिया द्यायला नकारात पाहायला मिळतात बाईट _ऍड पीयूष पाटील ..
0
comment0
Report
SCSaurav Chaudhuri
Nov 22, 2025 09:32:32
Jhargram, West Bengal:ঝাড়গ্রাম বিধানসভা ২২২。 মোট ভোটার ১লক্ষ্য ৮৪ হাজার ১০৯। ২১ সালের হিসেব অনুযায়ী। ঝাড়গ্রাম এবং লালগড় ব্লক নিয়ে ঝাড়গ্রাম বিধান সভা。 এবার বাংলায় কি হতে পারে? বিহারের ভোটের কোনো এফেক্ট পরবে কি? আপনার বিধানসভার এমএলএ কে? তারকাজে খুশি? কিফলাফল হবে এবার? আপনার জেলায় কি ফলাফল হতে পারে。 বাইট: ১)কৃষ্ণ আচার্য।(কপালে সিঁদুর এর টিপ) ড্রাইভার ২)ভবেশ মাহাত(ছাই রঙা জহরকোট ) লেকচারার。 ৩)অশোক মাহাত(চেক সার্ট) সমাজ কর্মী。 ৪)সত্যজিৎ সিনহা।(কালোকোর্ট) উকিল ৫)রঞ্জন পাল (মাথায়টুপি) কনট্রাকটর ৬)সিদ্ধার্ত সংকর (সড়ঙ্গি সাদাজামা)উকিল ৭)অমরেন্দ্র নাথ আইচ (গায়ে জ্যাকেট চশমাচোখে) রিটায়ার্ড পার্সন。
0
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:30:54
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 22, 2025 09:30:42
Jasa, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र की घटना; डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया—पीड़िता का मेडिकल हुआ, आरोपी न्यायिक हिरासत में, स्पीडी ट्रायल की तैयारी वियो - कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस गंभीर घटना की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई और मामला अत्यंत संवेदनशील मानते हुए विशेष टीम गठित की गई। डीएसपी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी डांस क्लास के बहाने नाबालिक को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी भभुआ थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और उसे पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल भभुआ में कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी। डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की मांग की जाएगी, ताकि उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की निगरानी उच्च स्तर पर कर रही है और पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 22, 2025 09:30:14
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ में सड़क हादसा. ट्रक ने बाइक व स्कूटी को रौंदा, एक की मौत. बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के समीप मल्हानटांड़ चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पेटरवार निवासी कोलेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालीडीह टोल टैक्स से एक ट्रक रॉन्ग साइड से जैनामोड़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान जैनामोड़ की तरफ से जा रहे बाइक और स्कूटी सवार को ट्रक ने चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोलेश्वर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि वह अपने घर से बालीडीह काम करने जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा. सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
0
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:26:02
93
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 22, 2025 09:22:22
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में अवैध अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सदर धामिनी एम दास और सीओ सिटी विनायक भोसले ने डीएम और एसपी के निर्देश पर शहर के मुख्य चौराहे लाल बाग पर माइक से लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया। सीओ सिटी विनायक भोसले ने माइक लेकर कहा आने वाले तीन दिनों में ही हमारे डीएम सर और एसपी सर द्वारा एक पहल की जा रही है जिसमें सीतापुर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करेंगे। इस प्रयास में आप सभी नागरिकों को भी मजबूती के साथ खड़े होना पड़ेगा और दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटाना पड़ेगा। विनायक भोसले ने बताया आने वाले तीन दिनों में जनता से अपील की गई है क अस्थाई अवैध निर्माण को हटा लिया जाए। अवैध अतिक्रमण से आए दिन ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इसीलिए पहले जन जागृति करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है और लोगों को नोटिस भी दी जा चुकी है। अगर 7 दिन के अंदर यह नहीं किया जाता है तो हमारे डीएम सर और एसपी सर के निर्देश के बाद कार्रवाई होगी।
34
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Nov 22, 2025 09:19:44
21
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 22, 2025 09:17:22
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପରେ ଦେଖାଯାଉଛି ଗାଡି ଚେକିଂ ଜୋରଦାର ହେଉଛି । ପାରାଦୀପରେ ଦୁର୍ଘଟଣା ଓ ମଦ୍ୟପ ଗାଡି ଚାଳକଙ୍କୁ ସାବାଡ କରିବା ଲକ୍ଷ୍ୟ ନେଇ ଏହି ଚେଂକିଙ୍ଗ କରାଯାଉଛି । ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କନିଷ୍ଠ ଏମଭିଆଇ ମନୋରମା ମାଝୀଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଏକ ଟିମ୍ ପାରାଦୀପରେ ଡେରା ପକାଇ ଚେକିଂ ଆରମ୍ଭ କରୁଛନ୍ତି । ସ୍କୁଲ ପିଲା ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଯାଉଥିବା ଗାଡି ଗୁଡ଼ିକର କାଗଜପତ୍ର ଠିକ ନଥିବା ଓ ଅନେକ ମଦ୍ୟପ ଚାଳକଙ୍କୁ ନିର୍ଧାରିତ ଧାର୍ଯ୍ୟ ଜୋରିମାନା କଟାଯାଇଛି । ଅନେକ ଚାଳକ ଏହି ଚେଂକିଂ ଦେଖି ଗାଡି ବୁଲାଇ ପଳାଉଥିବା ଓ ଅନେକ ଘରୁ ବାହାରୁ ନଥିବା ମଧ୍ୟ ଜଣାପଡିଛି । ବେଲ୍ଟ ଲାଇନ, ଅଠରବାଙ୍କି, ନେହେରୁବଙ୍ଗଳା, ଜିରୋ ପଏଣ୍ଟ ଛକରେ ଆଗକୁ ଲଗାତାର କଡା ଚେକିଂ କରାଯିବ ବୋଲି କନିଷ୍ଠ ଏମଭିଆଇ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ।
56
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Nov 22, 2025 09:17:10
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अमेरिकी अरबपति परिवार के शाही विवाह समारोह में शामिल होने आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमरीकी बिजनेसमैन राज ने आज सिटी पैलेस पहुंच मेवाड पूर्व राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ी रीति अनुसार डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर और राज मंतेना की मेहमान नवाजी की। उनके मध्य मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के साथ ही वर्तमान वैश्विक घटनाओं पर चर्चा हुई। मेवाड़ के इतिहास पुरुष महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शोर्य और धर्म पालन से ट्रंप जूनियर काफी प्रभावित हुए। इस मुलाकात पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और मंतेना को मेवाड़ के प्रतीक चिह्न भेंट किए, जिसे ट्रंप जूनियर ने विशेष और यादगार बताया।
48
comment0
Report
Advertisement
Back to top