Back
राजस्थान कांग्रेस: जिलाध्यक्ष बनते, कार्यकारिणी का गठन अब कठिन
VSVishnu Sharma1
Mar 20, 2026 13:02:58
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत लंबी जद्दोजहद के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो कर दी गई, लेकिन अब जिलों की कार्यकारिणी बनाना बड़ी चुनौती बन गया है। राजस्थान में कांग्रेस संगठन के अनुसार कुल 50 जिले हैं। सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन अब कार्यकारिणी गठन को लेकर मशक्कत जारी है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार किसी भी जिले की कार्यकारिणी में 51 से अधिक सदस्य नहीं हो सकते। ऐसे में जिला अध्यक्षों के सामने यह नई चुनौती खड़ी हो गई है कि सीमित संख्या में सभी नेताओं को कैसे समायोजित किया जाए। जिला अध्यक्ष चाहते हैं कि कार्यकारिणी में सभी प्रमुख नेताओं को जगह मिले और संगठन को हर जिले में मजबूत किया जाए, लेकिन सीमित संख्या के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि कई जिलों की कार्यकारिणी के प्रस्ताव प्रदेश स्तर तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर सहमति नहीं बन पाई है। किसे शामिल किया जाए और किसे नहीं, इसे लेकर लगातार मंथन चल रहा है। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण जिलों में कार्यकारिणी गठन अटका हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश में गैस सिलेंडर और मनरेगा जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन जिला अध्यक्ष बिना कार्यकारिणी के ही जिलों में संगठन संभाल रहे हैं। ऐसे में कार्यकारिणी का गठन कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की कवायद अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। आने वाले समय में राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं, ऐसे में कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दोहरी चुनौती है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से जल्द कार्यकारिणी घोषित करने के बाद कहीं जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 20, 2026 14:04:110
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 20, 2026 14:04:000
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 20, 2026 14:03:450
Report
SNShashi Nair
FollowMar 20, 2026 14:03:330
Report
BSBidhan Sarkar
FollowMar 20, 2026 14:03:170
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 20, 2026 14:02:430
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:02:240
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 20, 2026 14:02:010
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 20, 2026 14:01:460
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 20, 2026 14:01:320
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 20, 2026 14:01:220
Report
KMKIRAN MANNA
FollowMar 20, 2026 14:01:020
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 20, 2026 14:00:310
Report