302018
सवाई माधोपुर में रेल मंत्री ने कवच सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन के सवाई माधोपुर से सुमेरगंज मंडी खंड तक कवच सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं ट्रेन में मौजूद रहे और उन्होंने कवच की कार्यक्षमता का अवलोकन किया। रेल मंत्री ने सवाई माधोपुर में ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच 4.0 का उद्घाटन किया, जो सवाई माधोपुर से कोटा के बीच रेलवे ट्रैक पर लागू किया गया है। इस दौरान उन्होंने खुद इंजन पर सवार होकर ट्रायल का अनुभव लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क पर पड़े बांस के डंडे से एक युवक ने कई लोगो को जमकर पीटा
Mau, Uttar Pradesh:एक महिला की हुई मौत जबकि तीन लोग हुए घायल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम मामले की जांच में जुटी पुलिस राम अवतार सोनकर के द्वारा कथित रूप मुहल्ले के कई लोगो को पीटा गुलाबी देवी नाम की महिला की हुई मौत पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है आरोपी सुबह भोर में सड़क पर पड़े बांस से लोगो को पीटा घायलो का चल रहा है इलाज मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फोर्स तैनात घोसी थाना क्षेत्र के कस्बा खास का मामला बाईट - सत्येंद्र तिवारी - सीओ घोसी0
0
Report
गांव में मुखिया चुनाव में मतदान बढ़ा, पंचायत चुनाव से ज्यादा भागीदारी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की सरकार चुनने में वोटरों ने दिलचस्प तस्वीर दिखाई है...पहले चरण में ईवीएम के मुकाबले बैलेट पेपर पर ज्यादा वोट बरसे। 104 पंचायत समितियो में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए 63 फीसदी वोटिंग हुई... लेकिन दो दिन बाद ही जब बात गांव का मुखिया चुनने की आई तो मतदान 83 फीसदी पार पहुंच गया। यानी करीब 20 प्रतिशत अंक ज्यादा मतदान। साफ है कि गांव की चौधर के चुनाव में वोटरों का जोश अलग ही नजर आया। अब सवाल ये है कि जिस उत्साह से ग्रामीणों ने अपना मुखिया चुना... क्या उसी रफ्तार से गांव की सड़क, पानी और विकास की समस्याएं भी दूर होंगी? ---------------------------------------- VO-1-गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह दो अलग-अलग चुनावों में अलग-अलग नजर आया। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम का बटन दबाने वाले मतदाताओं ने दो दिन बाद सरपंच चुनने के लिए बैलेट पेपर पर कहीं ज्यादा मतदान किया। प्रदेश के 16 जिलों में 104 पंचायत समितियों के पहले चरण के आंकड़े यही तस्वीर दिखा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में जहां 63.36 फीसदी मतदान हुआ, वहीं सरपंच चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 83.05 फीसदी पहुंच गया। यानी गांव के मुखिया के चुनाव में 19.69 प्रतिशत अंक ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वही पिछले चुनाव की तुलना करें तो इस बार पहले चरण में सरपंच पद के लिए 83.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पिछले चुनाव में 81.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस तरह पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान में 1.77 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है। मतदान के इन आंकड़ों ने ग्रामीण लोकतंत्र की एक दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। पंचायत समिति सदस्य चुनने की तुलना में सरपंच चुनने के लिए ज्यादा मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इसकी एक वजह सरपंच पद का गांव की रोजमर्रा की समस्याओं और स्थानीय फैसलों से सीधा जुड़ाव भी हो सकता है। सड़क, पानी, सफाई, नालियां और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों का सबसे सीधा संपर्क सरपंच से होता है। हालांकि, मतदान प्रतिशत के आधार पर मतदाताओं की प्राथमिकताओं का निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। ---------------------------------------- VO-2-प्रदेश में पहले चरण के पंचायत समिति चुनाव में करीब 53.66 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था। इसके मुकाबले सरपंच चुनाव में करीब 69.10 लाख वोट पड़े। दोनों चुनावों में पड़े मतों की संख्या में करीब 15.44 लाख का अंतर रहा। इस तुलना की खास बात यह भी है कि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान ईवीएम से हुआ, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदाताओं ने बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया। बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया अलग होने के बावजूद सरपंच चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा। जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों में भी यही रुझान सामने आया। जयपुर जिले की पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में झोटवाड़ा में 72.02 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि सरपंच चुनाव में यह बढ़कर 89.70 फीसदी पहुंच गया। यानी 17.68 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह दूदू में पंचायत समिति चुनाव के 69.87 फीसदी के मुकाबले सरपंच चुनाव में 88.66 फीसदी मतदान हुआ। चौमूं में यह आंकड़ा 67.84 से बढ़कर 87.19 फीसदी पहुंच गया। जयपुर की आठों पंचायत समितियों में सरपंच चुनाव का मतदान प्रतिशत पंचायत समिति सदस्य चुनाव से ज्यादा रहा। इससे स्थानीय स्तर पर सरपंच पद के चुनाव में अधिक मतदाता भागीदारी की तस्वीर सामने आई। वही बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच चुनाव के लिए 93.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 71.10 फीसदी वोट पड़े थे। यहां 21.93 प्रतिशत अंक का अंतर रहा। पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान महज 40.02 फीसदी मतदान हुआ था। सरपंच चुनाव में यह बढ़कर 57.63 फीसदी पहुंच गया। हालांकि, यहां सरपंच चुनाव में मतदान का प्रतिशत अन्य कई क्षेत्रों की तुलना में कम रहा। ---------------------------------------- बहरहाल, अब गांव की सरकार के गठन के साथ ग्रामीणों की निगाहें नए जनप्रतिनिधियों के कामकाज पर रहेंगी। चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने वाले ग्रामीणों के लिए अगला सवाल यही है कि उनके गांव की समस्याओं का समाधान कितनी तेजी से होगा। मतदान के आंकड़ों का संदेश साफ है गांव के मुखिया के चुनाव में ग्रामीणों ने ज्यादा भागीदारी दिखाई। अब इस भागीदारी के बाद गांव की नई सरकार के सामने विकास और बुनियादी सुविधाओं की चुनौती होगी।0
0
Report
मुख्य चुनाव आयुक्त समर्थन में वैश्य संगठनों ने बिरला मंदिर मार्ग पर मोर्चा निकाला
New Delhi, Delhi:मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार के समर्थन में मेग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के देश के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों विपक्षी के खिलाफ खुला मोर्चा निकाला। मंदिर मार्ग पर ही पुलिस ने रोका March. विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कई आरोप भी लगाए गए। दिल्ली एनसीआर संत मंडल ने आज बिरला मंदिर मंदिर मार्ग पर ज्ञानेश कुमार के समर्थन में धरना प्रदर्शन और मार्च किया।0
0
Report
Advertisement
न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिए खुद की मौत का ड्रामा
Mau, Uttar Pradesh:slug - न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिए खुद की मौत का ड्रामा: फर्जी दाह संस्कार और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय में चल रहे हत्या के एक संगीन मामले की कार्रवाई और सजा से बचने के लिए एक शातिर अभियुक्त ने खुद को मृत साबित करने का अजीबोगरीब और हैरान करने वाला खेल रचा। मऊ जनपद की थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ख्वाजाजहाँपुर मोहल्ले के पास से अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार राजभर (पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी- ग्राम ख्वाजाजहाँपुर, थाना कोतवाली नगर, मऊ, उम्र करीब 38 वर्ष) को धर दबोचा। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर 2016 को थाना कोतवाली नगर में धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी अविनाश सिंह (निवासी- नगरीपार, थाना दोहरीघाट) ने आरोप लगाया था कि उनके चाचा योगेश सिंह की मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास राजू उर्फ राजकुमार राजभर और उसके दोस्त सुदर्शन राजभर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त राजू शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था और कई लोगों से पैसे लेकर शेयर मार्केट में लगा चुका था। न्यायालय में चल रहे ट्रायल के दौरान सजा से बचने और लोगों के लिए गए पैसे वापस न करने पड़ने के कारण उसने यह शातिर साजिश रची। उसने 30 मई 2025 को जनपद गाजीपुर में स्वयं को मृत दर्शाते हुए श्मशान घाट पर एआई (AI) जनरेटेड खुद के शव की चिता पर लेटे हुए फोटो तैयार करवाए। इसके बाद घाट और नगर पालिका मऊ से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य जाली कागजात बनवा लिए। इन तमाम फर्जी दस्तावेजों को माननीय न्यायालय में दाखिल कर उसने खुद को मृत साबित कर दिया और फरार हो गया। इस कृत्य को लेकर पूर्व में भी थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार राजभर को पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। बाइट एएसपी अनूप कुमार मऊ0
0
Report
चित्रकूट में आयोजित हुई संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं संस्कृति बोध प्रतियोगिता
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेड़ीपुलिया, कर्वी (चित्रकूट) में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं संस्कृतिबोध प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बी.के. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति।इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान व संस्कृति के समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
क कांग्रेस का वोट बचाओ अभियान: 1 नवंबर दिल्ली महा रैली, 25 नवंबर तक प्रचार
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस का आज से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान.. 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महा रैली. AICC ऑब्जर्वर और सांसद शोभा बाछव ने जिला कांग्रेस भवन में की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हर बूथ तक पहुंचेंगे ‘वोट रक्षक’, कटे नाम और गड़बड़ियों को दुरुस्त करने की तैयारी.. एक नवंबर को दिल्ली में महारैली होगी.. रैली के माध्यम से SIR का विरोध किया जाएगा.. स्मृति ईरानी के दौरे पर कांग्रेस सांसद का निशाना- 450 रुपये में गैस देने का वादा पूरा नहीं हुआ. महंगाई पर घेरा, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का लगाया आरोप.. भाजपा सरकार पर दबाव में काम करने का आरोप, कहा- मंत्री-सांसद भी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे.. बाइट- शोभा बाछव, सांसद और AICC ऑब्जर्वर0
0
Report
Advertisement
भाटिया का कांग्रेस पर हमला: पंचायत चुनावों में बीजेपी के समर्थन की समीक्षा 27 को
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी का बयान。 संजय भाटिया ने कहा- बीजेपी के कार्यकर्ता टीम भावना के साथ चुनाव लड़ रहे हैं。 भाटिया ने कहा- लोग चाहते हैं कि पंचायत में बीजेपी जीते。 SIR के आरोपों पर भाटिया का कांग्रेस पर हमला。 कहा- कांग्रेस को हमेशा देश में सुधार के काम होने पर दिक्कत होती है。 जम्मू-कश्मीर से 370 हटी थी, तब भी कांग्रेस को दिक्कत हुई。 पंचायत चुनावों को लेकर बोले भाटिया 27 तारीख को पंचायत चुनावों की समीक्षा बैठक होगी。0
0
Report
शहडोल के बाणगंगा मैदान में तेंदूपत्ता संग्रहकों बोनस वितरण और विकास कार्यों का उद्घाटन
Shahdol, Madhya Pradesh:बाणगंगा मैदान, शहडोल में तेंदूपत्ता संग्रहकों बोनस वितरण और विकास कार्यों का उद्घाटन0
0
Report
सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस का फैसला कल, कोर्ट में पेशी की पुष्टि
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में कल आएगा फैसला राहुल गांधी के भी कोर्ट में पेश होने की पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की पुष्टि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था मानहानि का मामला राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक चुनाव के दौरान 2018 में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान राहुल के बयान से आहत होकर विजय मिश्रा ने एमपी एमएलए कोर्ट में दर्ज कराया था राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दोनों पक्षों की बहस हो चुकी है पूरी कल के लिए कोर्ट ने निर्धारित की है फैसले की तिथि0
0
Report
Advertisement
Wings Over Ganges एयर शो में पीएम मोदी की गरिमामयी उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'Wings Over Ganges' एयर शो0
0
Report
संभल। योगी सरकार में क्या बदल गया संभल का सियासी DNA . लोग बोले ..27 में ढह जाएगा सपा का मजबूत किला
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल . पिछले 2 साल से देश भर की सुर्खियों में चल रहे यूपी के संभल में अब 2027 के चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है .. सपा का मजबूत गढ़ कहे जाने वाले संभल में सपा के मौजूदा विधायक नवाब इकवाल महमूद और सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बीच पार्टी से टिकट में लिए चल रहे मतभेद खुलकर सामने आ गए है .. वहीं संभल में पिछले 2 वर्ष में जिस तरह हिंदुत्व को धार मिली है .उससे बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत हुई है ...बीजेपी के संभावित उम्मीदवार खास तौर पर कट्टर हिंदूवादी नेता राजेश सिंघल का दावा है , योगी सरकार में संभल का सियासी DNA पूरी तरह बदल चुका है , जनता 7 वार से लगातार विधायक इक वाल महमूद को समझ चुकी है ..27 के विधानसभा चुनाव में संभल में सपा का किला पूरी तरह ढह जाएगा ...फिलहाल अब यह आने वाला वक्त बताएगा कि संभल में योगी सपा का यह मजबूत किला ढहा पाते है या नहीं ..0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में मोदी का रोडशो: विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती?
Noida, Uttar Pradesh:Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Varanasi, Uttar Pradesh. एयर शो के फुटेज भी है इस आईडी में0
0
Report
इलाहाबाद HC के समक्ष राजीव शुक्ला जन्मतिथि मामले में याचिका, सीबीआई जांच की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की जन्मतिथि को लेकर विवाद, अलीगढ़ के प्रदीप सिंह ने राजीव शुक्ला की जन्मतिथि पर उठाए सवाल, प्रदीप सिंह ने राजीव शुक्ला की जन्मतिथि को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, सरकारी दस्तावेज और चुनावी हलफनामे में गलत जन्मतिथि दर्ज होने का लगाया आरोप, सीबीआई से मामले की जांच कराए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है, दो सप्ताह बाद हाईकोर्ट मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा, याची का कहना है कि उसने मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और लोकपाल से की है, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने हाईकोर्ट का रुख किया है。0
0
Report
जयपुर में सोना-चांदी के भाव गिरने से दिवाली खरीदारी तेज, बाजार में रौनक बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी के भाव गिरने से बाजारों की रौनक बढ़ी. जयपुर—सोने चांदी के भाव इस बाजारों की चमक बढ़ाने लगे; चांदी के भाव लगातार टूटने के बाद बाजारों की रौनक साफ दिखने लगी. सोने चांदी के भाव बदलने से बाजार की रौनक इस रिपोर्ट में! अभी से बाजारों की रौनक बढ़ी. जयपुर के बाजारों में दिवाली त्योहार को लेकर रौनक शुरू हो चुकी है और चहल-पहल बढ़ी है; खरीदारों की भारी भीड़ है, जिसकी वजह सोने और चांदी के भावों में लगातार गिरावट है. चांदी के कीमत घटने से जयपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी का माहौल बना है; साल पहले चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, जबकि अब चांदी 2,01,000 तक आ गई है. सोना लगभग 36 हजार रुपए गिरकर 1,45,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिससे बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आई है. सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के अनुसार सोने चांदी के भाव गिरने से कारोबार में तेजी बन रही है और शादी का सीजन भी बाजार में मार्च तक चमक रहा है. बाजार के जानकारों के अनुसार मंदी कारोबारियों के लिए भले अलग स्थिति हो, लेकिन आम ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का सुनहरा मौका है; दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी तेज हो रही है. जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष ने कहा कि शुरुआती दिनों में 1 ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक के नोट पर चांदी के सिक्के भी लुक दिए जा रहे हैं. चांदी के दाम—जयपुर में 99.9% शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,01,000 रुपये है; 10 दिन पहले यही चांदी लगभग 2,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी. 24 कैरेट सोना—जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी चार महीनों में 2 लाख तक पहुंची थी, अब तक लगभग 1.93 लाख नीचे उतरी.0
0
Report
Advertisement
