Back
राहुल प्रकाश ने जयपुर रेंज IG पद संभाला, महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराध रोकथाम प्राथमिकता
ASAshutosh Sharma1
Feb 26, 2026 11:38:30
Jaipur, Rajasthan
सीनियर आईपीएस अधिकारी राहुल प्रकाश ने आज गुरुवार को जयपुर रेंज आईजी के पद का कार्यभार संभाला.इससे पहले इस पद पर रहे एचजीआर सुहासा का एडीजी (प्रशिक्षण) के पद पर तबादला होने पर उन्हें विदाई दी गई.पदभार संभालने के बाद आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि इस साल पुलिस मुख्यालय ने महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्ग के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने की प्राथमिकता तय की है.यही प्राथमिकता जयपुर रेंज में भी है.कमजोर वर्ग और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाई जाएगी.राहुल प्रकाश इससे पहले जयपुर कमिश्नरेट में स्पेशल कमिश्नर (ऑपेरशन) के पद पर थे.पिछले दिनों आई तबादला सूची में उनका ट्रांसफर जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया गया है.वे पहले भी इस पद पर रहे हैं.उन्होंने कहा, जयपुर रेंज के जिलों में नशे की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई भी उनकी प्राथमिकता है.नशे की तस्करी और उसकी प्रवृत्ति को जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.सड़क हादसों में कमी लाने के मकसद से जयपुर रेंज में लेन ड्राइविंग का प्रयोग शुरू किया गया था.वह सफलतापर्वुक चल रहा है.सड़क सुरक्षा पर प्रभावी काम आगे भी किया जाएगा.उन्होंने कहा, संगठित अपराध की समस्या पूरे राजस्थान में है.उसका जयपुर रेंज भी एक अहम हिस्सा है.उसके ऊपर भी अंकुश लगाया जाएगा.संगठित माफिया, गैंग, अवैध हथियार, गैंग से जुड़े गुर्गों पर भी नियोजित तरीके से सिलसिलेवार कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा, लेन ड्राइविंग सिस्टम जयपुर रेंज में दो चरणों में लागू किया गया था.पहले चरण में कोटपूतली-बहरोड़ इलाके में यह व्यवस्था पहले लागू की गई थी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 13:04:290
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 26, 2026 13:04:220
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 26, 2026 13:03:590
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 26, 2026 13:03:310
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 26, 2026 13:03:200
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 26, 2026 13:03:060
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 26, 2026 13:02:230
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 26, 2026 13:02:090
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 26, 2026 13:00:270
Report
MVManish Vani
FollowFeb 26, 2026 13:00:150
Report
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 26, 2026 12:57:270
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:57:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:57:040
Report