Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI के प्रदर्शन जारी, रोस्टर रजिस्टर पर आरक्षण नियमों के विरोध

AVArun Vaishnav
Mar 17, 2026 07:17:13
Jaipur, Rajasthan
जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कुलपति सचिवालय पर हो रहा है प्रदर्शन रोस्टर रजिस्टर को लेकर प्रदर्शन छात्र रोस्टर रजिस्टर में आरक्षण नियमों को दरकिनार करने का लगा रहे हैं आरोप NSUI की ओर से किया जा रहा है प्रदर्शन
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPradeep Kumar
Mar 17, 2026 08:37:17
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर 25 فبراير को घडसाना के एक निजी अस्पताल में खानुवाली की निवासी सुदेश कुमारी की डिलीवर के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेश गौड़ और सरकारी अस्पताल से फर्जी रेफर कार्ड बनाने वाले दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर आज मंगलवार को घडसाना में एसडीएम कार्यालय کا घेराव किया जा रहा है। इस घेराव में काफी संख्या में लोग घडसाना एसडीएम कार्यालय के सामने धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के द्वारा लोगों को रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाए गए हैं वहीं सरकारी अस्पताल और एसडीएम कार्यालय के बाहर भी बैरिकेट्स लगाए गए हैं। आज कांग्रेस नेत्री रामदेवी बावरी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे थे तो उसी समय पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोग बैरिकेट्स को तोड़ते हुए धरना स्थल पर पहुंच गए। लोगों के द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आपको बता दे कि 12 मार्च को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की माँग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में एडीएम ने कहा था कि चिकित्सा विभाग के द्वारा जो जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी गई थी उस रिपोर्ट से जिला कलेक्टर संतुष्ट नहीं थी। जिला कलेक्टर के आदेश पर दोबारा जांच करवाई जा रही है। प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच हुई वार्ता के दौरान प्रशासन में आज सोमवार तक का समय मांगा था मगर अभी तक मामला दर्ज नहीं होने के कारण आज घडसाना एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जा रहा है。
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 17, 2026 08:35:30
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के यमुनानगर में करीब 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हैफेड के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर राइस मिलरों को अवैध फायदा पहुंचाया गया है। इस पूरे मामले में कई केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. यमुनानगर में सामने आए 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में जांच तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हैफेड के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ राइस मिलरों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया और सरकारी सिस्टम में हेरफेर की गई। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि राइस मिलरों से रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली गई थी। डीएसपी राजीव मिगलानी के मुताबिक, जो भी पैसे रिश्वत के रूप में लिए गए हैं उन्हें रिकवर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धान घोटाले से जुड़े कई अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और हर केस की अलग-अलग जांच की जा रही है। दरअसल, इस पूरे घोटाले का खुलासा 13 नवंबर 2025 को जब खाद्य आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ से आए डायरेक्टर ने प्रताप नगर स्थित एक राइस मिल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। इस घोटाले में राइस मिलर संदीप सिंगला पर सबसे बड़े आरोप हैं, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 17, 2026 08:34:24
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ମଣ୍ଡିରେ ଅବ୍ୟବସ୍ଥା,କଟନୀ ଛଟନୀ,ଧାନ କ୍ରୟରେ ବିଳମ୍ବ ଆଦି ଦାବି ନେଇ ନବ ନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଙ୍ଗଠନ ପକ୍ଷରୁ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଅଭିନବ ଉପାୟରେ ଅର୍ଦ୍ଧ ଉଲଗ୍ନ ହୋଇ ପ୍ରତିବାଦ କରାଯାଇଛି । ସମାଜସେବୀ ବାସୁଦେବ ସେଠୀଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ସଂଗଠନ ପକ୍ଷରୁ ସ୍ତାନିୟ ଟାଉନ ହଲ ଛକ ନିକଟରୁ ବେକରେ ଜୁଆଳି ଓ ଲଙଗଳ ପକାଇ ସହର ପରିକ୍ରମା କରି ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ପହଁଚି ବିକ୍ଷୋଭ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିବା ସହିତ ପ୍ରତିବାଦ ସଭା କରିଥିଲେ । ଜିଲ୍ଲାରେ ମୋଟ ୧୭ ଲକ୍ଷ କୁଇଣ୍ଟାଲ ଧାନ କ୍ରୟ ପାଇଁ ଲକ୍ଷ୍ୟ ରହିଥିବା ବେଳେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ମାତ୍ର ୯ ଲକ୍ଷ କୁଇଣ୍ଟାଲ ଧାନ କ୍ରୟ ହୋଇଛି ।ମାର୍ଚ୍ଚ ୩୧ ତାରିଖ ଧାନ କ୍ରୟର ଶେଷ ଦିନ ଥିବା ବେଳେ କିଭଳି ମାତ୍ର ୧୫ ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ଅବଶିଷ୍ଟ ବଳକା ଧାନ କିଣାଯିବ। ସେନେଇ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯିବାକୁ ଦାବି ରଖିଛି ନବ ନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଙ୍ଗଠନ ।
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 08:32:40
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विकास भवन का घेराव किया। यह प्रदर्शन मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के लंबित मानदेय को लेकर किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी और संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मजदूरों का हक छीना जा रहा है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने प्रदेश में रोजगार व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर तत्काल भुगतान की मांग की गई।
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 08:32:23
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर सियासत तेज हो गई है।आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देने विकास भवन पहुंचे। हालांकि,मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में मौजूद न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए उनके दफ्तर पर ताला डाल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद विकास विभाग के अधिकारियों के साथ काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले करीब एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में लगभग दो हजार करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान अभी भी लंबित है। इतना ही नहीं, योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित करीब 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीने से औसतन मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मजदूरों और संविदा कर्मियों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार क्या कदम उठाती है और मजदूरों को कब तक उनका हक मिल पाता है।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 17, 2026 08:32:09
Jhajjar, Haryana:झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी जारी है. शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों की ओर रुख किया गया. कोसली रोड के दो गाँव में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पाँच घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एएफएसओ अमरजीत कुमार और इंस्पेक्टर रंजन यादव ने स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई जारी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर रोक है. जैसे ही प्रतिबंध हटेगा, कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी पुनः शुरू कर दी जाएगी. आम जनता से अपील है कि वे संयम बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें; रसोई गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है. टीम में एएफएसओ अमरजीत कुमार, इंस्पेक्टर रंजन यादव और इंस्पेक्टर अजय कबलाना शामिल रहे.
0
comment0
Report
PPPRAFULLA PAWAR
Mar 17, 2026 08:26:31
Varasoli, Maharashtra:गॅस सिलेंडर टंचाईवर मात करण्यासाठी देशी जुगाड ... हॉटेलमध्ये आता भूशावर चालणाऱ्या शेगडीचा वापर ... गॅस पेक्षाही स्वस्त इंधन असल्याचा दावा ....... अँकर - गरज ही शोधाची जननी आहे असं म्हणतात. सध्या व्यावसायिक गॅस सिलिंडरच्या तुटवड्यावर महाडमधील हॉटेल व्यावसायिकाने देशी पर्याय शोधला आहे. लाकडी भूशावर चालणाऱ्या शेगडीचा वापर सुरू केला आहे. अवघ्या ४०० ते ५०० रुपयांमध्ये मिळणाऱ्या या शेगडीत सॉ मिल वरून ३ रुपये किलोने आणलेला लाकडी भुसा वापरला जातोय. सर्व प्रकारचे पदार्थ या शेगडीवर तयार करता येतात. हा पर्याय गॅस पेक्षाही स्वस्त असल्याचा दावा केला जातो आहे. इथल्या हॉटेल व्यावसायिकाशी संवाद साधलाय आमचे प्रतिनिधी प्रफुल्ल पवार यांनी. वन टू वन विथ सिकंदर अनवारे
696
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 17, 2026 08:25:54
Ajmer, Rajasthan:200 ग्राम अवैध अफीम के सहित तीन तस्कर गिरफ्तार नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 200 ग्राम अफीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सदर पुलिस थानाधिकारी अशोक बिशु के नेतृत्व में कोटा चौराहे के निकट नाकाबंदी की गई। सूचना के अनुसार एक सफेद एचआर नंबर की स्कोडा कार में अवैध अफीम ले जाई जा रही थी। जहां नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से प्लास्टिक में पैक अवैध अफीम बरामद हुई। जिसका कुल वजन 200 ग्राम था। कार चालक सहित तीन व्यक्ति विजय शर्मा निवासी बिझवाला जिला श्रीगंगानगर, राजेन्द्र (42) निवासी घमूड़वाली, जिला श्रीगंगानगर तथा सुनील कुमार निवासी गुडली जिला श्रीगंगानगर मौजूद थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कोडा कार को भी जब्त कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा मार्ग स्थित एक ढाबे से अफीम खरीदना बताया। सदर पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज करके जांच कार्यवाही आरंभ कर दी।
644
comment0
Report
Advertisement
Back to top