Back
PN-224 बाघिन खुले जंगल में छोड़ी गई, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या 8
AVArun Vaishnav
Dec 28, 2025 11:50:03
Jaipur, Rajasthan
अब रामगढ़ की नई रानी खुले जंगल में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व को मिली नई टाइग्रेस PN-224 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व (RVTR) को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। पेंच टाइगर रिज़र्व (मध्यप्रदेश) से लाई गई टाइग्रेस PN-224 को सफलतापूर्वक खुले जंगल में छोड़ा गया है। इसके साथ ही रामगढ़ विषधारी में बाघों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टाइग्रेस PN-224 को एनक्लोजर में पांच दिन तक अनुकूलन के बाद अल सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर खुले जंगल में छोड़ा गया। खास बात यह रही कि बाघिन स्वयं एनक्लोजर से बाहर निकली और बिना किसी हिचक के रामगढ़ विषधारी के घने जंगल में प्रवेश कर गई। यह व्यवहार बाघिन के स्वस्थ, सामान्य और आत्मनिर्भर स्वभाव को दर्शाता है। टाइग्रेस PN-224 की दहाड़ के साथ ही RVTR में उसके स्वच्छंद विचरण की शुरुआत हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया NTCA (नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी) के तय प्रोटोकॉल के तहत संपन्न की गई। बाघिन की गतिविधियों पर रेडियो टेलीमेट्री के माध्यम से 24×7 निगरानी रखी जा रही है, वहीं वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यह बाघिन अंतर-राज्य बाघ पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश से राजस्थान लाई गई है। वर्तमान में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में 5 फीमेल, 2 मेल और 1 मेल शावक मौजूद हैं। ऐसे में नई आई बाघिन PN-224 को अपनी नई टेरिटरी तलाशनी होगी। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि PN-224 का सुरक्षित रूप से जंगल में ढल जाना रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व के संरक्षण प्रयासों के लिए एक बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में बाघों की स्थायी आबादी को मजबूती मिलेगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 28, 2025 13:19:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 13:18:590
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 28, 2025 13:18:470
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 28, 2025 13:18:320
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 28, 2025 13:18:160
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 28, 2025 13:17:570
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 28, 2025 13:17:360
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 28, 2025 13:17:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 13:17:010
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 28, 2025 13:16:440
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 28, 2025 13:16:340
Report