302027
पानी की समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा
Manbag, Rajasthan:पानी की समस्या को लेकर आमेर के वार्ड नंबर 4 में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने नई माता मंदिर के पास जमवारामगढ़ से जुड़ने वाली सड़क को रोका, जबकि जलदाय अधिकारी के पहुंचने पर उन्हें घेराव किया। लोगों ने कहा कि प्रदेश में इस बार अच्छे मानसून के बावजूद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्म छिपाकर शादी मामले में आगरा- कानपुर: महिला आयोग सख्त
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के युवक द्वारा कानपुर में कथित धर्म छिपाकर शादी मामले पर महिला आयोग की प्रतिक्रिया. "ऐसे मामलों में गैंग की तरह काम कर रहे हैं कुछ लोग" – महिला आयोग अध्यक्ष. महिलाओं और अभिभावकों को सतर्क रहने की दी सलाह. रिश्ता बनाने से पहले पूरी जानकारी जुटाने की अपील. आरोपी गिरफ्तार, जांच में अन्य लोगों की भूमिका भी होगी उजागर. महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा. सहारनपुर में भी ऐसा ही मामला आया है सामने. युवती ने 25 तोला सोना घर से निकालकर युवक को दिया. ऐसे मामलों में परिवार को अगर बच्चों की करनी पड़े रेकी तो करें. बच्चों को पास बिठाकर अच्छे और बुरे के बीच का फर्क भी समझाएं.0
0
Report
उत्तराखंड में मानसून के बीच चारधाम यात्रा की सुरक्षा कड़ी निगरानी के साथ
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत और चारधाम यात्रा के सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी कर ली है। डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ, सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बस, ट्रक और टैक्सी यूनियनों को एडवाइजरी जारी कर चालकों को पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने तथा खराब मौसम में जोखिम उठाकर वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी व्यावसायिक वाहनों में टायर, ब्रेक, वाइपर, हेडलाइट, इंडिकेटर और पार्किंग लाइट की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति पूरी तरह दुरुस्त होना अनिवार्य है। डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थापित चेकपोस्ट पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं। ये चेकपोस्ट वाहनों की सघन जांच के साथ-साथ भारी बारिश, भूस्खलन अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सूचना एवं सहायता केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को सुरक्षित मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा या यात्रा अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।0
0
Report
भीम आर्मी बनाम भाकियू: दलित-जाट जमीन विवाद ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई
Moradabad, Uttar Pradesh:भाकियू और भीम आर्मी आमने सामने बिजनौर मे दलित समाज के अमर सिंह और जाट समाज के जोगिंदर का जमीन विवाद मामला। जमीन विवाद मामले मे दलित अमर सिंह आत्म हत्या कर चुके है। मृतक अमर सिंह सुसाइड नोट मे कई लोगो के नाम लिख कर आत्म हत्या कर लेते है। पुलिस ने इस मामले मे जाट समाज के 9 लोगो के खिलाफ किया था मुकदमा दर्ज जांच जारी। उक्त प्रकरण मे भाकियू अराजनैतिक ने दी 6 जुलाई को महापंचायत करने की चेतावनी। उधर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी उतरी दलित समाज के पक्ष मे।भीम आर्मी ने दी भाकियू को चेतावनी पंचायत की तो हम भी करेंगे दलित समाज की बड़ी महापंचायत। भाकियू अराजनैतिक और भीम आर्मी आमने सामने आने से जिला प्रशासन के लिए बढ़ी चुनौती。 बिजनौर जिले के किरतपुर थाना इलाके के आलोपुर गांव के दलित अमर सिंह से गांव के ही जाट समाज के राजेंद्र, जोगेंद्र का जमीनी विवाद चल रहा था। तारीख 9 मार्च 26 को मकान का दरवाजा लगाने को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। दलित समाज के अमर सिंह के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के जाट समाज के कई लोगो ने घर मे घुस कर अमर सिंह के साथ गाली गलौच मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी थी। कुछ दिन बाद तारीख 3 अप्रैल 26 को दलित अमर सिंह बेहोशी की हालत मे नहर के रजवाहे मे पड़े हुए मिले जिनको बिजनौर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टरो ने दलित अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक अमर सिंह के बेटे खेवेन्द्र ने रिपोर्ट मे कहा कि मृतक अमर सिंह की जेब से तीन सुसाइड लेटर मिले है पत्र मे आत्महत्या का कारण गांव की जमीन विवाद और जाट समुदाय के लोगो को बताया गया है। नजीबाबाद सीओ उक्त पूरे प्रकरण की जाँच कर रही है, इस प्रकरण मे नया मोड़ तब आ गया जब भाकियू अराजनैतिक ने नामजद आरोपियों के पक्ष मे धरना प्रदर्शन नजीबाबाद तहसील मे शुरू कर दिया। और जिला प्रशासन की चेतावनी दे डाली कि निर्दोषों को अगर फसाया गया तो अच्छा नहीं होगा। और भाकियू ने आगामी 6 जुलाई को महापंचायत की चेतावनी दे डाली। उधर भाकियू के इस धरने के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रशांत सागर ने भाकियू को चुनौती दे डाली और कहा अगर भाकियू दलित समाज के विरोध मे पंचायत करेगी तो भीम आर्मी भी भाकियू का विरोध करेगी और बड़ी महापंचायत करेंगे। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन आखिर क्या कदम उठाता है। फिलहाल दोनों संगठनों के नेताओं की जुबानी जंग जारी है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। बयान --दिगंबर सिंह भाकियू अराजनैतिक प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बयान --प्रशांत सागर जिला अध्यक्ष भीम आर्मी0
0
Report
Advertisement
चंदौली में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल हुआ
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट दबंगों ने लड़कियों को भी बेरहमी से पीटा बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला तहरीर के आधार पर पुलिस की जांच जारी शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव की घटना वायरल वीडियो0
0
Report
पलाई में पुस्तैनी खंडर दुकान पर रात गेट लगाने से हड़कंप, पुलिस जांच जुटी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) पलाई से बडी खबर - पलाई में पुस्तैनी खंडर दुकान को ध्वस्त कर रातों रात गेट लगाने से गर्माया मामला, पलाई में भूमि विवाद की सूचना पर पहुँची पुलिस, नगर फोर्ट रोड पर प्रभावशाली लोगों द्वारा पुस्तैनी खंडर दूकान पर कब्जे के इरादे से रातों रात ध्वस्त कर लगाया लोहे का गेट, सुबह होने पर पता चलने पर मामला गर्माया और लोगों में व्याप्त हुआ आक्रोश, सूचना पर पलाई पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद बैरवा मय जाप्ते पहुँचे मौके पर, पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर लोहे के गेट को जप्त कर रखवाया पुलिस चौकी, मामले को लेकर पलाई पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद बैरवा कर रहे है जाँच0
0
Report
सूरजपुर में प्रशासन का बुलडोजर, 30 एकड़ अवैध कब्जे हटे
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर. लगभग 30 एकड़ भूमि में 25 पंडों परिवार ने किया अवैध कब्जा. 5 बार पूर्व भी अतिक्रमण हटाने की हो चुकी थी कार्यवाही. वन विकास निगम की है भूमि. प्रेमनगर इलाके की महेशपुर का मामला. बड़ी संख्या में पुलिस राजस्व और वन विकास निगम के अधिकारी मौजूद. कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही जारी.0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान ने भरत तिवारी की मौत पर न्याय की मांग की
Buxar, Bihar:आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में चर्चित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बेलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। चिराग पासवान का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बेलौटी पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी तथा अन्य परिजनों से बातचीत की। काफी देर तक उन्होंने परिवार की बातें सुनीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली。 मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से भरत तिवारी की मौत हुई, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था और किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों पर इस मामले में आरोप हैं, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए。0
0
Report
झुंझुनूं: मंडावा की सौंथलिया हवेली की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर भजनलाल सरकार की विरासत संरक्षण मुहिम में बड़ा एक्शन एक शिकायत पर टूटने से बची मंडावा की ऐतिहासिक सौंथलिया हवेली! इंटेक संयोजक रघुवेंद्र सिंह व सह संयोजक अतुल खन्ना ने की थी शिकायत जिला कलेक्टर ने नगरपालिका को दिए 24 घंटे निगरानी के आदेश हवेली मालिकों को नोटिस, तोड़फोड़ पर होगी कानूनी कार्रवाई शेखावाटी की 662 विरासत हवेलियों में शामिल है सौंथलिया हवेली शेखावाटी की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में झुंझुनूं जिला प्रशासन ने बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। झुंझुनूं जिले के मंडावा की ऐतिहासिक सौंथलिया हवेली को तोड़े जाने की आशंका के बीच जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हवेली में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या मूल स्वरूप में परिवर्तन पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, नगर पालिका मंडावा को हवेली पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में विरासत भवन को नुकसान न पहुंचे। मामले की शुरुआत उस समय हुई, जब इंटेक झुंझुनूं चैप्टर के संयोजक रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद व सह संयोजक अतुल खन्ना ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया कि मंडावा के ऐतिहासिक सौंथलिया गेट के पास स्थित सौंथलिया हवेली को एक-दो दिन में ध्वस्त किए जाने की तैयारी है। पत्र में उल्लेख किया गया कि यह मंडावा की सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत विरासत हवेलियों में से एक है तथा शेखावाटी की उन 662 ऐतिहासिक हवেলियों की सूची में भी शामिल है, जिनके संरक्षण को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रतिबद्धता जताई थी। सह संयोजक अतुल खन्ना ने बताया कि शिकायत मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने उसी समय सख्त आदेश जारी कर दिए। उन्होंने हवेली के मालिकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि उन्हें केवल हवेली के विक्रय और पंजीयन की अनुमति दी गई थी, मूल स्वरूप में किसी भी प्रकार का परिवर्तन या तोड़फोड़ की अनुमति नहीं है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि हवेली के स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो अनुमति निरस्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं उप पंजीयक को हवेली का निरीक्षण कर मालिकों को तोड़फोड़ नहीं करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगरपालिका मंडावा को 24 घंटे निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण, परिवर्तन या ध्वस्तीकरण को रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मंडावा थाना पुलिस को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण का भरोसा दिलाया था। जिला कलेक्टर का यह आदेश उसी प्रतिबद्धता को धरातल पर लागू करने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। विरासत संरक्षण के क्षेत्र में इसे झुंझुनूं जिले की महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शेखावाटी की धरोहरों को संरक्षित करने के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।0
0
Report
मानसून की पहली बारिश से एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में जलभराव, सुरक्षा पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में मानसून की पहली तेज बारिश ने अस्पताल प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। देर रात हुई बारिश के बाद ट्रॉमा सेंटर की छत से पानी रिसता हुआ ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गया। मुख्य इमरजेंसी, आईसीयू, ईसीजी कक्ष, एक्स-रे रूम, बरामदों और कई वार्डों में पानी भर गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंभीर मरीज बारिश के पानी के बीच इलाज और जांच कराने को मजबूर नजर आए। जलभराव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल कर्मियों को भी उपचार और अन्य व्यवस्थाएं संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सवाल यह है कि हर साल मानसून से पहले तैयारियों के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में ट्रॉमा सेंटर की ऐसी स्थिति क्यों बनी? आखिर मरीजों की सुरक्षा और इलाज की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?0
0
Report
Advertisement
टोंक के मुख्य बाजार में चोरी: 30 हजार नकदी के साथ चोर फरार
Tonk, Rajasthan:टोंक शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। बदमाश दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे, सीसीटीवी कैमरे और उनकी वायरिंग भी तोड़ दी ताकि कोई सबूत न बच सके। चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है और शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। टोंक के मुख्य बाजार स्थित आरएम लाइनिंग डोरा-बटन की दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश पहले दुकान का शटर काटकर अंदर दाखिल हुए और फिर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ उनकी वायरिंग भी तोड़ दी। इसके बाद गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, शहर के सबसे व्यस्त बाजार और कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने व्यापारियों में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बीच व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
झांसी के डीपीएस कॉम्प्लेक्स में अचानक आग, केनरा बैंक ऑफिस के नीचे भी धुआं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी-इलाइट रोड स्थित डीपीएस कॉम्प्लेक्स में आज सुबह एक ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं कॉम्प्लेक्स से आग की लपटें और धुआं निकलता देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एक के बाद एक दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑफिस के अंदर लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया। गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी घटना होने से बच गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसके नीचे के हिस्से में केनरा बैंक का ऑफिस है। फिलहाल थाना पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटी है। मगर आग की चपेट में आने से ऑफिस में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।0
0
Report
फिरोजाबाद मुठभेड़: हत्या के आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ ANC - यूपी के फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है, उसे अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया है और पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Vo - थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी समीर उर्फ अत्तू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई की रात थाना रामगढ़ क्षेत्र में दाउजी उर्फ देवेश की कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई थीं। आज मुखबिर की सूचना पर हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपी समीर उर्फ अत्तू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
जेपीएससी ने 2025 प्रारम्भिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए मुख्य परीक्षा के लिए चयनित
Ranchi, Jharkhand:रांची - जेपीएससी ने प्रारम्भिक परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं कोर्ट के निर्देश पर नतीजे जारी किए गए हैं इससे जुड़ी उम्र सीमा विवाद याचिका का हाईकोर्ट से निपटारा होने के बाद कोर्ट के निर्देश पर प्रारम्भिक परीक्षा के नतीजे जारी किए गए. 19 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित किया गया था. सफल अभ्यर्थियों मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे0
0
Report
कोटा में मोटरसाइकिल हादसे के बाद बादल की मौत, भाई अस्पताल में इलाज जारी
Kota, Rajasthan:देवली मांझी थाना इलाके में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत पुलिस करवा रही पोस्टमार्टम, कोटा कोटा जिले के देवली मांझी थाना इलाके के क्रेड गांव के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल बादल पुत्र जसवंत ढोली राव की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका भाई विशाल जो भी घटना में घायल हुआ था उसका उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। घायल के पिता जसवंत राव ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि दोनों भाई 1 जून बुंदी से लटूरी गांव जा रहे थे। इस दौरान खजूरी गांव के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए थे उनको कोटा बा अस्पताल लाया गया जहां बादल की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है बादल शादीशुदा है और उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में शादी सीजन बीच मटन आपूर्ति बहाल, ओमर अब्दुल्ला के हस्तक्षेप से राहत
Aram Pora, Ganderbal, Deadlock ended! Kudos to HCM OmarAbdullah sb for his swift intervention in resolving the Mutton crisis with Punjab. Finally relief for the people during the wedding season. Omar sbs efforts ensured resumption of livestock supply to Kashmir, bringing much-needed relief.0
0
Report
Advertisement
