Back
पंचायती राज चुनाव: ओबीसी आरक्षण की अनिश्चितता के बीच गांवों में चुनावी तैयारी जारी
BDBabulal Dhayal
Mar 17, 2026 07:05:26
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार है ओबीसी रिजर्वेशन तय नहीं होने से भजनलाल सरकार असमंजस में है पर गांवों में चुनावी तैयारियां दिखने लगी हैं खांटी बुजुर्ग भी युवाओं से चुनाव में दो दो हाथ करने को तैयार हो रहे हैँ रामेश्वर गोरा की इस बाइट से शुरू करें,जिसमें वो कहते हैं कि राजनीति का चस्का है ही कुछ ऐसा कि आदमी मर कर श्मसान चला जाये और उसे कहा जाये कि चुनाव है,तो मुर्दा भी फिर से जिंदा होकर उठ खड़ा होता है वीओ मुंछों पर ताव और बुढापे में भी उत्साह से लबरेज इस शख्स का नाम रामेश्वर गोरा है,,,, उम्र छियासी साल है उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी एक बार फिर सरपंच बनने की हसरतें परवान पर है बस्सी पंचायत समिति के पालावाला गांव में उनके समर्थक तपती दोपहरी में गांवों के रास्ते और खेतों की पगडंडियां नाप रहे हैं जनता से एक बार फिर सरपंच के चुनाव मे आशीर्वाद मांग रहे हैं पर चुनाव कब होंगे,,,फिलहाल असमजंस बरकरार है खांटी नेता भी इस उहापोह से खासे परेशान हैं बाइट रामेश्चवर गोरा पूर्व सरपंच पालावाला गांव बस्सी वीओ रामेश्वर जैसे हजारों नेताओं का अपने इलाकों में यही शेडयूल बन गया है दिनभर लोगो की मिजाजपुर्सी ,,,,,बहस मुबाहिसों में अपनी मजबूत दोवदारी के तर्क,,और जीत के लिए जरूरी समीकरण अपने पक्ष में करार देने की हरसंभव कोशिश गांवों की चौपाल पर अगले सरपंच को लेकर चर्चायें गर्म हैं पर चुनाव कब होंगे,इसका जवाब किसी के पास नहीं है न्यायालय के आदेशों के मुताबिक पन्द्रह अप्रैल तक पंचायतीराज चुनाव कराये जाने हैं,,,,पर अभी तक ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट लंबित है। । समय बढ़ाने के लिए सरकार कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। राज्य निर्वाचन आयोग इसे लेकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जनाधार डेटा के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में ओबीसी आबादी शून्य पाई गई है, जिसके कारण आयोग को दोबारा सर्वे कराना पड़ सकता है। सर्वे, रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं में लगभग एक माह का समय लगने की संभावना है। ऐसे में 15 अप्रैल तक चुनाव कराना मुश्किल माना जा रहा है। इसी कारण राज्य सरकार समय-सीमा बढ़ाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखट सकती है। पर सरकार का दावा है कि उसकी मंशा जल्द चुनाव कराने की है,,मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा,,,जल्द चुनाव होंगे तो गांव का विकास भी तेज होगा,,,, बाइट रामेश्वर गोरा पूर्व सरपंच बाइट राधेश्याम ग्रामीण बाइट कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री वीओ बहरहाल,,, गांवों में हर जगह सियासी खिचड़ी पकती नजर आ रही है,,,,पुराने सरपंच लॉटरी के इंतजार में अपनी कैटेगरी की सीट चाह रहे हैँ,,तो भावी सरपंच अपने मुताबिक जीत के समीकरण बुनने में लगे हैँ कहीं बैठकों का जेार है,,,,तो कहीं पर दावतों का दौर राजस्थान में पंचायतराज के चुनाव में सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं चुने जाते,,,अपितु ये उत्सवी माहौल के गवाह भी बनते हैं,,,,इसलिए इस बार के चुनावों का इंतजार बहुत बेसब्री के साथ किया जा रहा है पीटीसी बाबूलाल धायल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 17, 2026 08:08:260
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 17, 2026 08:08:080
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 08:07:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:07:350
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:07:16Noida, Uttar Pradesh:KATIHAR (BIHAR): MANOHAR PRASAD SINGH (CONGRESS) ON BEING ABSENT DURING BIHAR RAJYA SABHA VOTING
0
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 17, 2026 08:06:520
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 17, 2026 08:06:370
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 17, 2026 08:06:190
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 17, 2026 08:06:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:06:000
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 17, 2026 08:05:430
Report
SBSantosh Bhagat
FollowMar 17, 2026 08:05:260
Report