Back
कोटपूतली के कांसली–शुक्लावास सड़क पर ओवरलोड वाहनों से जाम, नो-एंट्री की मांग
AYAmit Yadav
Dec 10, 2025 09:17:51
Jaipur, Rajasthan
कोटपूतली के कांसली–शुक्लावास गाँवों सहित आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों ने कांसली–शुक्लावास सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से हालात बिगड़ने को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों के अनुसार यह करीब 6 किलोमीटर लंबा मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए बना है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां अल्ट्राप्राइम इंडस्ट्रीज नाम से अवैध रूप से संचालित प्लांटों से रोजाना ओवरलोड डम्पर और ट्रक गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन वाहनों ने सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और सड़क पर चलना हर दिन जोखिम भरा हो गया है। धूल, शोर और लगातार कंपन से लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और रात में आराम से सोना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और परिवहन विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्लांट संचालकों और उनके सहयोगियों द्वारा डराने-धमकाने और गुंडागर्दी की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की पूरी तरह नो-एंट्री घोषित की जाए, ओवरलोड और अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में रामसिंह यादव, पप्पू यादव, बलवंत सिंह, देवनारायण यादव, सुनील मीणा, गिरिराज मीणा, मोहनलाल मीणा, राधेश्याम, बनवारीलाल सोरल, कई पूर्व फौजी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने समर्थन दर्ज कराया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowMar 03, 2026 09:01:060
Report
SNShashi Nair
FollowMar 03, 2026 09:00:530
Report
ADArjun Devda
FollowMar 03, 2026 09:00:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 09:00:270
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 03, 2026 09:00:170
Report
0
Report
1
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 03, 2026 08:51:470
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 03, 2026 08:51:390
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 03, 2026 08:51:200
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 03, 2026 08:51:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 08:51:02Noida, Uttar Pradesh:सैकड़ों साल पुराना राजसी टेबल
0
Report
