Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
CRPF का 30 दिन का मुफ्त कंप्यूटर कोर्स सम्पन्न, सुम्बल के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 12, 2026 11:31:41
45 Bn CRPF’s 30-day Free Computer Course for Underprivileged Students Concludes in Sumbal. A 30-day free computer training course for underprivileged students organised by the 45 Battalion of the Central Reserve Police Force (CRPF) under its Civic Action Programme concluded on Thursday in Sumbal. The course was conducted at Rizwana B.Ed College, Asham, where several students from economically weaker sections participated and received basic computer training during the month-long programme. At the closing ceremony, certificates were distributed among the participants. The students expressed gratitude to the CRPF for organising the programme, saying that such initiatives help them gain useful skills and improve their chances of employment in the future. Speaking on the occasion, Commandant Apoorwa said that the CRPF remains committed to supporting the welfare and development of the local population.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 13:05:10
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- होटल क्लार्क्स आमेर में द एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का 61 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवॉर्ड- 2025 का आयोजन किया गया. अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चार श्रेणियों में 41 संस्थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. इनमें पोद्दार पिगमेंट के एसएस पोद्दार और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया. समारोह में राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ केएल जैन, ईएआर के मुख्य सलाहकार वीके जेटली, AK जैन, सचिव एसके पाटनी और उपाध्यक्ष आलोक फतेहपुरिया, जॉब पॉइंट की अध्यक्ष पूजा गुप्ता और गौ सेवक स्वामी महेश जोशी मौजूद रहे. एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जैन ने कहा कि बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड के माध्यम से समाज की सम्मानित संस्थाओं का सम्मान कर रहे हैं, जो युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और अपने संस्थान में कर्मचारियों के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराते हैं.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 12, 2026 13:04:56
Sambalpur, Odisha:ଆସନ୍ତା ମାର୍ଚ୍ଚ ୧୪ ତାରିଖ ଦିନ ବିଚାରାଧୀନ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଚୋରିମାମଲାର ସହଜ ସମାଧାନ କରିବା ପାଇଁ ସମ୍ବଲପୁର ଟିପିଡବ୍ଲୁ ଓ ଡିଏଲ୍ତରଫରୁ ନିବେଦନ କରାଯାଇଛି | ଆସନ୍ତା ଜାତୀୟ ଲୋକ ଅଦାଲତରେ ବିଚାରାଧୀନ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଚୋରି ସମ୍ବନ୍ଧୀୟ ମାମଲାଗୁଡ଼ିକର ସମାଧାନ କରାଯିବ ବୋଲି ଆଜି ବିଭାଗ ତରଫରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି । - ଟି ପି ଡବ୍ଲୁ ଓ ଡିଏଲ୍ ପକ୍ଷରୁ ଏହାର ସମସ୍ତ ସବ-ଡିଭିଜନାଲ୍ ଏବଂ ସେକ୍ସନ ଅଫିସରେ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ପଞ୍ଜୀକରଣ ତଥା ଆବଶ୍ୟକୀୟ ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ଔପଚାରିକତା ପାଇଁ ଯଥାଶୀଘ୍ର ନିକଟତମ ଏସ ଡି ଓ କିମ୍ବା ସେକ୍ସନ ଅଫିସ ଯାଇ ସମ୍ପର୍କ କରିବା ପାଇଁ କୁହାଯାଇଛି । ଆସନ୍ତା ୧୪ ମାର୍ଚ୍ଚ ୨୦୨୬ (ଶନିବାର) ସକାଳ ୧୦:୦୦ ରୁ ସନ୍ଧ୍ୟା ୫:୦୦ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜାତୀୟ ଆଇନ ସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ ଏବଂ ଓଡ଼ିଶା ରାଜ୍ୟ ଆଇନ ସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ ପକ୍ଷରୁ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବାକୁ ଥିବା ଚଳିତ ବର୍ଷର ପ୍ରଥମ ଜାତୀୟ ଲୋକ ଅଦାଲତରେ ପଶ୍ଚିମ ଓଡ଼ିଶାର ବିଦ୍ୟୁତ୍ ବିତରଣ ଦାୟିତ୍ୱରେ ଥିବା ଟି ପି ପ୍ୱେଷ୍ଟର୍ଣ୍ଣ ଓଡ଼ିଶା ଡିଷ୍ଟ୍ରିବ୍ୟୁସନ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଟିପିଡବ୍ଲୁଓଡିଏଲ୍) ମଧ୍ୟ ଅଂଶ ଗ୍ରହଣ କରୁଛି । ଏଣୁ କମ୍ପାନୀ ପକ୍ଷରୁ ଜନସାଧାରଣ ତଥା ଏହାର ସମସ୍ତ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଗ୍ରାହକମାନଙ୍କୁ ଏହି ଲୋକ ଅଦାଲତରେ ସାମିଲ ହୋଇ ବିଚାରାଧୀନ ରହିଥିବା ସେମାନଙ୍କର ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ଅനଧିକୃତ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ବ୍ୟବହାର ତଥା ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଚୋରି ସମ୍ବନ୍ଧୀୟ ମାମଲାଗୁଡ଼ିକର ସମାଧାନ ନେବାକୁ ସୂଚିତ କରାଯାଇଛି । ଏହି ପଦକ୍ଷେପ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଉପଭୋକ୍ତା ମାନଙ୍କୁ ଶୀଘ୍ର, ସ୍ୱଚ୍ଛ ଏବଂ ଗ୍ରାହକ-ଅନୁକୂଳ ଉପାୟରେ ବିଚାରାଧୀନ ଥିବା ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ଅନାଧିକୃତ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ବ୍ୟବହାର ତଥା ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଚୋରି ସମ୍ୱନ୍ଧୀୟ ମାମଲା ଗୁଡ଼ିକର ସମାଧାନ ପାଇଁ ଏକ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ସୁଯୋଗ ପ୍ରଦାନ କରୁଛି । ସୁଗମ ସୁବିଧା ସୁନିଶ୍ଚିତ କରିବା ନିମନ୍ତେ କମ୍ପାନୀ ପକ୍ଷରୁ ଏହାର ସମସ୍ତ ସବ-ଡିଭିଜନାଲ୍ (ଏସଡିଓ) ଏବଂ ସେକ୍ସନ ଅଫିସ ମାନଙ୍କରେ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ଯେଉଁଠାରେ ଲୋକ ଅଦାଲତ ସମୟରେ ଡକ୍ୟୁମେଣ୍ଟସନ୍,Landଭେରିଫିକେସନ୍ ଏବଂ ପେମେଣ୍ଟ ସମ୍ୱନ୍ଧୀୟ ସମସ୍ତ ସହଯୋଗ କରାଯିବ ବୋଲି କୁହାଯାଇଛି|ସୂଚନାଥାଉ କି, ବିଚାରାଧୀନ ଥିବାବିଦ୍ୟୁତ୍ ଚୋରି ସମ୍ୱନ୍ଧୀୟ ମାମଲାଗୁଡ଼ିକର ସମାଧାନ ନିମନ୍ତେ ପଞ୍ଜୀକରଣ ଏବଂ ଆବଶ୍ୟକୀୟ ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ଔପଚାରିକତା ସମାପ୍ତ କରିବା ପାଇଁ ଗ୍ରାହକମାନେ ଯଥାଶୀଘ୍ର ସେମାନଙ୍କର ନିକଟତମ ସବ-ଡିଭିଜନାଲ୍ କିମ୍ବା ସେକ୍ସନ ଅଫିସ ଭ୍ରମଣ କରିବା ପାଇଁ କମ୍ପାନୀ ପକ୍ଷରୁ ପରାମର୍ଶ ଦିଆଯାଉଅଛି । ଯାହାଫଳରେ ଗ୍ରାହକମାନେ ଏହି ଦିନିକିଆ ଲୋକ ଅଦାଲତର ସର୍ବାଧିକ ଲାଭ ଉଠାଇ ପାରିବେ ।ଅଧିକ ବିବରଣୀ ପାଇଁ, ଗ୍ରାହକମାନେ ସେମାନଙ୍କର ନିକଟତମ ଏସ ଡି ଓ କିମ୍ବା ସେକ୍ସନ ଅଫିସ ସହ ଯୋଗାଯୋଗ କରିବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରାଯାଇଛି ।କର୍ପୋରେଟ୍ ଯୋଗାଯୋଗ ଏବଂ ସରକାରୀ ସମ୍ପର୍କ ମୁଖ୍ୟ ଟି ପି ଡବ୍ଲୁ ଓ ଡି ଏଲ୍, କର୍ପୋରେଟ୍ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ, ବୁର୍ଲା ତରଫରୁ ଜନସାଧାରଣଙ୍କୁ ନିବେଦନ କରାଯାଇଛି
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 12, 2026 13:03:04
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 12, 2026 13:01:40
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर और भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. दरअसल घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े और पहले लगाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे घुसने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने पहले से ही तीन लेयर में बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए थे जिसके चलते कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया इस दौरान कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली वहीं प्रदर्शन के दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा नेता शराबबंदी को लेकर बार-बार सवाल उठाते थे लेकिन अब उनकी सरकार बनने के बाद शराबबंदी करने के बजाय जगह-जगह शराब दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमेशा शांति का टापू कहा जाता रहा है लेकिन अब यहां अफीम जैसी अवैध खेती पकड़ी जा रही है जो बेहद चिंताजनक है। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि समोदा में पकड़ी गई अफीम खेती में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की भूमिका गंभीर है उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी हो और पूरे नेटवर्क की जांच की जाए कि अफीम कहां और कैसे बेची जा रही थी. वहीं एडीएम हेमंत राजपूत ने बताया कि कांग्रेस द्वारा घेराव और प्रदर्शन किया गया था जिसे देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेडिंग तोड़ दी थी लेकिन दूसरी लेयर के आगे उन्हें रोक दिया गया उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई एसडीएम के मुताबिक कांग्रेस ने अफीम की खेती और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 12, 2026 13:01:18
Bhiwani, Haryana:भिवानी -एमएसएमई के तहत भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले का हुआ शुभारंभ -भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मेले में पहुंच इन्टरप्यौनर का बढ़ाया उत्साह -18 विभिन्न प्रकार के कार्यो से जुड़े कारीगर व दस्तगार 50 से अधिक स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे अपने उत्पाद -प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्कीम के तहत किया जा रहा प्रदर्शनी मेले का आयोजन -मेले का उद्देश्य इन्टरपյौनर को उत्पाद बेचने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के साथ कस्टमर से जोड़ना : उपायुक्त साहिल गुप्ता -केंद्र सरकार एमएसएमई के तहत सब्सिडी, ऋण उपलब्ध करवाने के साथ अपना कार्य करने वाले लोगों के समान की मार्केटिंग में भी कर रही मदद : उपायुक्त भिवानी। छोटे व मध्यम प्रकार के उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्कीम के तहत भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्कीम के तहत 18 विभिन्न प्रकार के कारीगर व दस्तगार 50 से अधिक स्टालें लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। भिवानी में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने किया। इस मौके पर उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के प्रदर्शनी मेलों का आयोजन करके नए इंटपन्योर को मंच प्रदान कर रही है। इस प्रदर्शनी मेले का उद्देश्य अपना खुद का कार्य करने वाले छोटे व मध्यम इंटरपन्यौर को अपने उत्पाद बेचने के लिए प्लेटफॉर्म व प्रोडेक्ट के डिस्पले उपलब्ध करवाना है, ताकि ऐसे स्टार्टअप और भी तैयार हो तथा देश की इक्रोमी को बढ़ावा मिले। वही इस योजना की सहायक निदेशक रचना त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्कीम 2023 में शुरू की गई थी। इस योजना का अब तक लगभग 13 हजार करोड़ का बजट है। इस योजना के तहत प्रारंभिक तौर पर एक लाख रूपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है तथा 18 प्रकार के विभिन्न दस्तकारी करने वाले व्यक्तियों को 15 हजार रूपये तक के दस्तकारियों से संबंधित टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाते है। ताकि वे अपना स्वयं का रोजगार कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की योजनाओं में ऋण तथा सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जाती है। नई मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 50 लाख तक का ऋण तथा सर्विस सैक्टर से जुड़े कार्यो के लिए 20 लाख रूपये तक का ऋण दिया जाता है। जिनमें 15, 35, 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी कार्य की प्रकृति के अनुसार उपलब्ध करवाई जाती है。
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 12, 2026 13:00:51
Katni, Madhya Pradesh:तप्ती धूप में मासूम बच्चों के सिर पर लदवाया प्रश्नपत्रों का बोझ, खुद बाइक पर चलते रहे शिक्षक कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखण्ड के बाकल स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है, वहीं यहाँ के एक शिक्षक ने मासूम छात्रों से कुली जैसा काम करवाया। बोर्ड परीक्षा के भारी-भरकम बॉक्स बच्चों के सिर पर रखवाकर शिक्षक खुद पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर शान से चलते नजर आए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सत्येन्द्र पटेल पुलिस थाना बाकल पहुंचे थे। उन्हें वहां से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के बॉक्स लेने थे। हैरानी की बात यह है कि शिक्षक अपने साथ माध्यमिक शाला के कक्षा 6वीं के उन मासूम बच्चों को ले गए थे, जो खुद परीक्षा देने स्कूल आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चिलचिलाती धूप में इन बच्चों के सिर पर भारी बॉक्स रखवा दिए गए और उन्हें करीब 400 मीटर पैदल चलाया गया। इस दौरान शिक्षक सत्येन्द्र पटेल बच्चों की मदद करने के बजाय अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पीछे-पीछे पहरा देते हुए चल रहे थे। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो वे दंग रह गये और कुछ लोगों ने इस पूरे मंजर को अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया.. इस पूरे मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उनके संज्ञान में है जिसके जांच के आदेश दिये है। वही वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से इस तरह का कार्य करवाना न केवल अनुचित है बल्कि यह उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 12, 2026 12:53:11
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिले में केळी लगाव नहीं होने के बावजूद लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के बBogus केळी बीमा आवेदन सामने आए हैं, जिसकी गड़बड़ी कृषी विभाग की जांच में सामने आई। पुणे कृषि आयुक्त कार्यालय ने MRSAK के satellite जांच से 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बBogus बीमा के बारे में स्पष्ट किया है। बBogus बीमा बनवाने वाले 55 हजार किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं; जवाब आने पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी। जिन CSC केंद्रों पर फॉर्म भरे गए, उनके 48 चालक/कर्मचारियों पर भी जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। 37 करोड़ रुपए की बीमा राशि राज्य सरकार ने जप्त की है। जळगाव के चोपडा तालुक्य में सबसे अधिक फर्जी बीमा हुआ है, इसके बाद रावेर, जळगाव, धरणगाव, मुक्ताईनगर और जामनेर आते हैं। कुल 55 हजार किसानों को नोटिस प्राप्त हुए—27 हजार स्वयं ने, 29 हजार दूसरों के खेतों पर बीमा कराने वाले। हवामान–आधारित केळी पिक बीमा घोटाला। समिति ने जांच के लिए नियुक्त की है; जवाब मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के कर्मियों पर किसानों को लालच देकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं। किसान संगठन ने भी चौकसी और जांच की मांग की है।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 12, 2026 12:52:32
Jhajjar, Haryana:झज्जर के रोहतक मार्ग पर गुढा- जौंधी फाटक के पास दोपहर बाद एक बड़ी घटना घटित हुई। रोहतक से मदार एक्सप्रेस की आते समय बाइक सवार दंपति आलिंगनबद्ध होकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए और ट्रेन से कटकर उनके शरीर के टुकड़े हो गए। मृतक दंपति की पहचान जौंधी गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील और उसकी 24 वर्षीय पत्नी हिमांशी के रूप में हुई है। सुनील झज्जर के डीसीपी हैडक्वार्टर की सुरक्षा टीम में तैनात था। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही जीआरपी, स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कागजी कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजे गए। दंपति की एक आठ माह की बेटी है, जो झज्जर के गुढा- जौंधी फाटक के पास हुई इस घटना के बाद पर मोप उठी है। घटना के पीछे कारण क्या रहे, यह पता लगाने में पुलिस जुटी है।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 12, 2026 12:51:54
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की अचानक मांग बढ़ने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर समय से नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जबकि गैस कंपनी के मैनेजर ने बताया कि पूर्ववत बुकिंग और आपूर्ति 24 घंटे में की जा रही है। एक रिपोर्ट खाड़ी देश में युद्ध के साथ ही अचानक गैस की मांग बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी डिलीवरी में देरी हो रही है। विंध्याचल की आधुनिक इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एक साथ अधिक संख्या में लोगों के एजेंसी पर पहुंचने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के बावजूद बुकिंग कराने के 24 घंटे के भीतर आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल फोन से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले की तरह 7718955555 और 8454955555 नंबर पर कर सकते हैं। बुकिंग दर्ज होने के बाद नियमानुसार गैस की आपूर्ति कर दी जाती है और एजेंसी पर गैस की उपलब्धता बनी हुई है। बबलू मिश्र, मैनेजर, आधुनिक इंडेन गैस सर्विस उपभोक्ता बृजेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से गैस बुकिंग की थी, लेकिन सिस्टम में अगली बुकिंग की तारीख 25 दिन बाद दिखा रहा है। इसी तरह बिस्मिल्लाह हाशमी का कहना है कि वह करीब चार दिनों से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर जाने पर भी बुकिंग कराने के बाद बाद में आने को कहा जा रहा है। इस स्थिति के चलते उपभोक्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है। हालांकि गैस एजेंसी का कहना है कि गैस की आपूर्ति लगातार की जा रही है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। बृजेश तिवारी, ग्राहक बिस्मिल्लाह हाशमी, ग्राहक
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top