Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
दूदू गैस टैंकर हादसे में एक की मौत, शव SMS अस्पताल में रखे
APAvaj PANCHAL
Oct 08, 2025 00:45:38
Jaipur, Rajasthan
एवज पांचाल जयपुर दूदू में गैस टैंकर हादसे में एक की मौत, कंकाल नुमा अवशेष SMS अस्पताल भेजे गए। भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत, शव के अवशेष मिले। कंकाल नुमा अवशेष SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए। अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी ने दी जानकारी, शव की शिनाख्त बाकी। FSL टीम करेगी DNA जांच, सैंपल लेने की तैयारी। ट्रक की ड्राइवर सीट से मिले अवशेष, मौके पर लगी थी भीषण आग। रात साढ़े 10 बजे से SMS अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में गनीमत रही, हादसे में अन्य कोई घायल या शव SMS नहीं पहुंचे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Oct 08, 2025 03:30:42
Jalpaiguri, West Bengal:তিস্তার উগ্র রূপে লণ্ডভণ্ড ফুল থেকে ধান, কপালে চিন্তার ভাঁজ জলপাইগুড়ির চাষীদের। দক্ষিণ বিবেকানন্দ পল্লী সুকান্ত নগর কলোনী সহ ময়নাগুড়ি ব্লকের রামসাই অঞ্চলের বেশ কিছু এলাকায় বন্যার কারণে চাষের জমির ক্ষতি হয়েছে। ধান চাষে ব্যাপক ক্ষতির সম্মুখীন। ক্ষতি হয়েছে ময়নাগুড়ি ব্লকের চাঁরের বাড়ি বেদগারার বিস্তীর্ণ এলাকা। পাশাপাশি বেশ কিছু এলাকার জেলার বিস্তীর্ণ এলাকায় চিন্তার ভাঁজ চাষীদের। পরিচিতির উপর নজর রাখা হচ্ছে বলে জানান ময়নাগুড়ির বিডিও প্রসেনজিৎ কুंडু। কৃষকদের পাশে সরকার রয়েছে। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী তিনি ইতিমধ্যেই পরিদর্শন করে গেছেন জেলার বিভিন্ন এলাকা। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী, সকল বিষয়টি সরকার নিশ্চয়ই দেখবেন বলে জানান জলপাইগুড়ি তৃণমূল জেলা যুব কংগ্রেসের সভাপতি রামমোহন রায়। এমতাবস্থায় চাষিরা বর্তমানে সরকারের সাহায্যের দিকেই তাকিয়ে।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 08, 2025 03:30:21
Jalabaria, West Bengal:নিম্নচাপের জেরে টানা দফায় দফায় বৃষ্টিতে বিপাকে পড়েছেন দক্ষিণ ২৪ পরগনার চাষিরা। অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে জমিতে জল জমে গিয়ে শীতকালীন সবজির গাছ নষ্ট হচ্ছে। বিশেষ করে টমেটো, ঢেঁড়স, পালং শাক, নটে শাকসহ বিভিন্ন ফসলের ক্ষতি হয়েছে ব্যাপকভাবে। মাঠে জমে থাকা জলের কারণে গাছের গোড়া পচে যাচ্ছে, ফলে অনেক ক্ষেত্রেই গাছ ঝরে পড়ছে। ধান চাষের পাশাপাশি শীতকালীন সবজি চাষ করে জীবিকা নির্বাহ করেন অনেক চাষি। তবে টানা বৃষ্টিতে সেই চাষ এখন মারাত্মকভাবে ক্ষতিগ্রস্ত। একদিকে অতি বৃষ্টি, অন্যদিকে সারের দাম বৃদ্ধি—সব মিলিয়ে চিন্তায় চাষিরা। বাজারে সবজির দাম বাড়তে পারে বলেও আশঙ্কা করছেন ব্যবসায়ীরা। শেষ মুহূর্তে ফসল বাঁচাতে আপ্রাণ চেষ্টা করছেন চাষিরা—জমি থেকে জল বের করে, মাটি উঁচু করে গাছগুলোকে রক্ষা করার চেষ্টা চলছে সর্বশক্তি দিয়ে। চাষিদের আশঙ্কা, আবার যদি নতুন করে নিম্নচাপের বৃষ্টি যদি অব্যাহত থাকে, তবে শীতকালীন সবজি চাষে বড় ধাক্কা লাগবে জেলার অর্থনীতিতে
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 08, 2025 03:19:25
Chandigarh, Chandigarh:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनसीआर से लगते राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की वर्चुअल माध्यम से बैठक केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली प्रबंधन के हरियाणा के मॉडल का अनुसरण करने के लिए अन्य राज्यों को दी सलाह, कृषी मंत्री श्री राणा की तारीफ़ की चण्डीगढ़, 7 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार धान की फसल के अवशेष (पराली) न जलाई जाए और उसका प्रबंधन ठीक से हो सके इसको लेकर गंभीर है। किसान पराली न जला सकें इसके लिए 9036 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपयो प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा में फसल अवशेष जलाने का एक भी केस न हो। कृषि मंत्री आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एनसीआर से लगते राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई दिल्ली से कृषि भवन से वर्चुअल माध्यम से पराली प्रबंधन को लेकर किए संवाद के दौरान जानकारी दे रहे थे。 कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए 8000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान दिया गया है। सीधी बिजाई वाली धान की फसल में बीमारी का प्रकोप भी कम है और इस फसल के अवशेष का प्रबंधन भी ठीक से होगा। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धान की फसल के अवशेष प्रबंधन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए हरियाणा सरकार और कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा को बधाई दी और अन्य प्रदेशों को भी हरियाणा मॉडल का अनुसरण करने की सलाह दी। वर्चुअल माध्यम से संवाद करने के बाद कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ भी फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण पाएं और किसानों को फसल अवशेष के प्रबंधन के लिए समय पर मशीनरी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 14,088 सब्सिडी वाली मशीनों में से 7,781 मशीनों के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। जल्द ही पात्र किसानों को सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली प्रबंधन के लिए आवंटित धनराशि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए और अधिकतम किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। पराली जलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। इस अभियान से सरपंचों को भी जोड़ा जाए। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव Shri पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के निदेशक Shri राजनारायण कौशिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
4
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 08, 2025 03:18:59
Chatra, Jharkhand:सांसद ने किया 80 दिव्यांग जनों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण चतरा : चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने लोक सभा क्षेत्र के 80 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल सहित अन्य उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान ट्राइसाइकिल पाने वाले दिव्यांग काफी खुश नजर आए। सांसद ने कहा कि इस तरह के उपकरण मिल जाने से दिव्यांगजन कहीं भी आसानी से आवागमन कर सकेंगें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर दिव्यांगता उपकरण का वितरण किया गया है। इसके तहत चतरा एवं सिमरिया विधानसभा में 20_20, पांकी में 15 तथा लातेहार में 25 चिन्हित दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो और भी दिव्यांगजनों के बीच सहायक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। ट्राइसाइकिल वितरण के मौके पर लोक सभा क्षेत्र के चारो विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 08, 2025 03:18:42
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बस स्टेंड को कतरास स्थानांतरित करने का विरोध धनबाद में शुरू हो गया है. धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन ISBT को कतरास के बजाय धनबाद के पण्डुक़ी या फिर बरटांड बस स्टेंड में ही निर्मित करने की मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि ISBT को कतरास में निर्मित करने से बस यात्रियों को Kaafi परेशानी उठानी पड़ेगी. मध्यम वर्गीय लोग ही बसों से यात्रा करते हैं. जिन्हे 20 से 22 किमी दूर जाकर बस सेवा लेनी पड़ेगी. धनबाद में महज 30 से 40 बसे ही इंटर स्टेट चलती हैं जबकि 120 के करीब बसे लोकल सवारी लेकर चलती हैं. ऐसे में एसोसिएशन शासन प्रशासन से यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराना चाहती है. एसोसिएशन अपनी मांग को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद के साथ मिलकर 9 अक्टूबर को चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 08, 2025 03:17:52
Sikar, Rajasthan:न्यू रेलवे स्टेशन कॉरिडोर लाइन पर बड़ा हादसा लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर न्यू रेलवे स्टेशन के पास देर कॉरिडोर लाइन पर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डब्बे अचानक रेलवे ट्रैक से उतर गए। हादसे के बाद कई डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे रेलवे लाइन पूरी तरह बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी तभी अचानक डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतरते चले गए। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ट्रैक पर यातायात रोक दिया है और टूटे हुए डब्बों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर इंजीनियरों की टीम भी पहुंच चुकी है, जो ट्रैक की मरम्मत और तकनीकी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से ट्रैक पर डिब्बे बिखरे पड़े हैं। हादसे के कारण रेलवे ने माल वाहक ट्रेनों के वैकल्पिक रूट से डायवर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि यात्री ट्रेनों का ट्रैक सही है । फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 08, 2025 03:17:38
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गरधा जिले के कांडी, केतार, भवनाथपुर प्रखंड में लम्पी वायरस के चलते पशु पालक परेशान और दहशत में हैं। यह खतरनाक वायरस है जिससे इन जगहों पर अबतक आधा दर्जन पशु मर चुके हैं जबकि कई अक्रांत और कुछ मरने की स्थिति में हैं। हमारे सवांददाता ने क्षेत्र में जाकर स्थिति देखा تو भयावह था। घरेलू उपाय कर पशुओं को ठीक करने की कोशिश की जा रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पशुपालकों ने कहा कि एक माह से इस वायरस के कारण परेशान हैं लेकिन देखने वाला कोई नहीं है; अगर यही रहा तो कमर टूट जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के कई प्रखंडों में लम्पी वायरस की सूचना मिली है और पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्रों का दौरा कर पशुओं की जाँच कर उचित वैक्सीन और दवा दिया जाए ताकि किसानो के पशुओं को बचाया जा सके।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 08, 2025 03:17:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top