Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalpaiguri735101
तीस्ता बाढ़ से जलपाईगुड़ी के किसान प्रभावित, धान की फसल भारी नुकसान
PDPradyut Das
Oct 08, 2025 03:30:42
Jalpaiguri, West Bengal
তিস্তার উগ্র রূপে লণ্ডভণ্ড ফুল থেকে ধান, কপালে চিন্তার ভাঁজ জলপাইগুড়ির চাষীদের। দক্ষিণ বিবেকানন্দ পল্লী সুকান্ত নগর কলোনী সহ ময়নাগুড়ি ব্লকের রামসাই অঞ্চলের বেশ কিছু এলাকায় বন্যার কারণে চাষের জমির ক্ষতি হয়েছে। ধান চাষে ব্যাপক ক্ষতির সম্মুখীন। ক্ষতি হয়েছে ময়নাগুড়ি ব্লকের চাঁরের বাড়ি বেদগারার বিস্তীর্ণ এলাকা। পাশাপাশি বেশ কিছু এলাকার জেলার বিস্তীর্ণ এলাকায় চিন্তার ভাঁজ চাষীদের। পরিচিতির উপর নজর রাখা হচ্ছে বলে জানান ময়নাগুড়ির বিডিও প্রসেনজিৎ কুंडু। কৃষকদের পাশে সরকার রয়েছে। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী তিনি ইতিমধ্যেই পরিদর্শন করে গেছেন জেলার বিভিন্ন এলাকা। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী, সকল বিষয়টি সরকার নিশ্চয়ই দেখবেন বলে জানান জলপাইগুড়ি তৃণমূল জেলা যুব কংগ্রেসের সভাপতি রামমোহন রায়। এমতাবস্থায় চাষিরা বর্তমানে সরকারের সাহায্যের দিকেই তাকিয়ে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAVNISH SINGH
Oct 08, 2025 05:49:12
Fatehpur, Uttar Pradesh:हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बुधवार तड़के हादसा हो गया. प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र से नौ युवक शादी समारोह में शामिल होकर कानपुर से वापस लौट रहे थे. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. मृतक-names: ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28). घायल: राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32). स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से कार तालाब से निकाली. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. चालक को झपकी आने से दुर्घटना का कारण बताया गया.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Oct 08, 2025 05:49:00
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक मस्लिम युवक द्वारा एक नावालिग हिन्दू लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है । जिसको देखते हुये हिन्दू संगठनों के लोगों ने मुस्लिम युवक को नावालिग हिन्दू लड़की के साथ पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय उमर नाम का मुस्लिम युवक ने एक 17 वर्षीय हिन्दू लड़की को अपने परिजनों की मदद से भला फुसलाकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया । जिसके बाद वह नावालिग लड़की को घर से भगाकर ले जा रहा थे , जिसकी जानकारी पाकर हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और सदर कोतवाली के पुलिस के हवाले कर दिया । जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को दी गयी , नावालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उमर और उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 08, 2025 05:48:02
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कोटा थाना क्षेत्र के पास स्थित चचेही डैम में पिकनिक मनाने गए मिलन चौक निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार को हादसे के बाद आज उसका शव लोफंदी के पास अरपा नदी में तैरता मिला। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय आकाश पटेल, निवासी मिलन चौक, बिलासपुर, रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चचेही डैम गया था। शाम को भोजन के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे असफल रहे। इसकी सूचना रतनपुर और कोटा पुलिस को दी गई। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की और आज को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। इस हादसे ने एक बार फिर से डैम और पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, लाइफगार्ड और सुरक्षा घेराबंदी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 08, 2025 05:47:42
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ से राजपुरिया तक बने प्रमुख मार्ग के किनारे नालियों का निर्माण लगभग दस वर्षों से अधूरा पड़ा है. अधूरी नालियों के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदा पानी भरा रहता है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. राजपुरिया बॉर्डर और स्टैंड क्षेत्र में बदबू इतनी फैल गई है कि लोगों का वहां रुकना या बैठना तक मुश्किल हो गया है. राजपुरिया नाके के स्थानीय निवासी हामिद खान पठान, गोपाल कृष्ण शर्मा, नंदा लाल मीणा, इशाक खां और नसीर मंसूरी ने बताया कि नाली में पानी लगातार भरा रहने से मच्छर पनप रहे हैं और लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय दुकानदारों کا कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. हामिद खान पठान ने बताया कि उनकी दुकान के सामने से नाली तो बनी हुई है, लेकिन पेट्रोल पंप के पास निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण पानी का प्रवाह रुक जाता है. परिणामस्वरूप सड़ा हुआ पानी सड़क पर फैलने लगा है और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द नालियों का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है ताकि गंदगी, मच्छरों और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके. निवासियों की मांग है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर राजपुरिया बॉर्डर क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 08, 2025 05:47:26
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : भरतपुर में एक सप्ताह पहले स्कूल के प्रधानाचार्य और संचालक के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने के मामले को लेकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन एंकर/इंट्रो : प्रदेश के भरतपुर में एक सप्ताह पहले स्कूल के प्रधानाचार्य और संचालक के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने के मामले को लेकर आज प्रतापगढ़ में स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया। डीजीपी के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ऐसे पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला ने बताया कि एक सप्ताह पहले भरतपुर के खेड़रली मोड़ थाना क्षेत्र में स्थित हैप्पी मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल लवकुश शर्मा और संचालक के साथ वहां के थाना अधिकारी ने मारपीट की और उन्हें थाने में बंद कर दिया। इस घटना के विरोध में पूरे प्रदेश के निजी विद्यालय संचालकों में आक्रोश है,प्रतापगढ़ में भी स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से डीजीपी के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि एक सप्ताह पहले खेडरली थाने का एक सिपाही हैप्पी मॉडर्न स्कूल पहुंचा और एक बच्चे की टीसी निकालने के लिए कहा। इस पर प्रधानाचार्य द्वारा आवेदन करने की बात कही तो पुलिस के सिपाही ने थानाधिकारी से बात करवाते हुए उन्हें धमकाया और बाद में बच्चे के अभिभावक के साथ खुद विद्यालय पहुंच गए और जबरन टीसी लेने के बाद प्रधानाचार्य को मारपीट और गाली गलौज करते हुए अपने साथ उठाकर थाने ले गए और बंद कर दिया। ज्ञापन में थाना अधिकारी के इस कृत्य की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 08, 2025 05:47:07
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ग्राम बिनौरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की बांस की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्राम बिनौरी निवासी टिल्ली उर्फ राजेश यादव और उसके पिता हर प्रसाद यादव की काठाकोनी के पास चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान है। यह दुकान ही दोनों के परिवार चलाने का एक मात्र जरिया था। यहां दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।वार्ड क्रमांक 03 के पंच देवरी यादव जो की सुबह करीब 4 बजे टहलने निकला हुआ था तभी गांव में रहने वाला राजेश यादव उर्फ दिल्ली उन्हें अपने घर बुलाकर ले गया। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि राजेश का पिता हरू उर्फ हर प्रसाद यादव खून से लथपथ हालत में घर के सामने बरामदे में पड़ा था। राजेश ने बताया कि रात में उसका अपने पिता से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने बांस की लाठी से मारपीट की, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद देवरी यादव और दादु यादव की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाकर हर प्रसाद को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई... सकरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है....
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Oct 08, 2025 05:46:52
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई लगातार जारी दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की पुलिस ने सितंबर महीने में 14 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट इनमें नाइजीरिया के 11, आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) के 2 और बांग्लादेश के 1 नागरिक शामिल हैं。 जानकारी के मुताबिक, द्वारका जिला पुलिस की ऑपरेशन यूनिट्स और पुलिस थानों की टीम लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों पर नज़र रख रही है जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे हैं या घूम रहे हैं। सितंबर महीने में चलाए गए इस अभियान के दौरान, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 9, थाना मोहन गार्डन ने 2, AATS ने 1, थाना द्वारका सेक्टर-23 ने 1 और थाना डाबरी ने 1 विदेशी नागरिक को पकड़ा。 पुलिस की जांच में सामने आया कि सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी या वे बिना वीजा भारत में दाखिल हुए थे। बाद में इन्हें FRRO (Foreigners Regional Registration Office) के सामने पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन का आदेश जारी हुआ।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 08, 2025 05:45:54
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) अजमेर–जयपुर हाईवे अग्निकांड मामला, रात भर हाइवे पर रही दहशत। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, करीब 5 लोग हुए घायल। बेंजीन टैंकर पर सात घंटे तक लगातार पानी के छिड़काव के बाद आग बुझाई गई। आग के गोले के रूप में खेतों में जा गिरे कई सिलेंडर, विस्फोट के तापमान से ट्रक की कैबिन बनी कबाड़। कई सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे, दस गाँवों तक गूँजे फटते सिलेंडर के धमाके। तीन घंटे तक सिलेंडर फटते रहे, ढाबों और होटलों में बैठे लोग खेतों में भागकर बचाई जान। सैकड़ों लोगों की भीड़ को पुलिस ने किया काबू, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा लगातार ले रहे हैं जानकारी। दूदू में दमकल की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आ रही है परेशानी। जाम को खुलवाने में लगी है पुलिस टीम, दोनों तरफ करीब दस किलोमीटर तक लगा था जाम।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 08, 2025 05:45:43
Patna, Bihar:Patna NDA में सीट शेयरिंग को लेकर आज और कल का दिन महत्वपूर्ण एक दो दिन में सीटों पर फाइनल बातचीत कर मुहर लगाने की तैयारी बीजेपी की ओर से सहयोगी दलों के नेताओं को पटना में ही रहने को कहा गया है बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद प्रधान और प्रभारी विनोद तावड़े थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पटना में मौजूद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन पटना में मौजूद RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज शाम दिल्ली से पटना लौटेंगे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और चुनाव प्रभारी अरुण भारती बिहार में मौजूद, खगड़िया के अपने कार्यक्रम से आज शाम वापस लौटेंगे पटना इसके बाद पटना में ही सीट शेयरिंग का होगा ऐलान...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top