Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG सिलेंडर से भरे ट्रक और टैंकर के हादसे में एक की मौत, भारी आग
ASAshutosh Sharma1
Oct 08, 2025 00:46:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। ब्लास्ट के बाद 500 मीटर दूर तक खेतों में सिलेंडर गिरने लगे। आस-पास की गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। हादसे में केमिकल ट्रक में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा पिछले साल 20 दिसम्बर को हुए जयपुर के भांकरोटा अग्निकांड की याद ताजा कर दी। घटना रात जयपुर-अजमेर हाईवे दूदू के मोखमपुरा के पास हुई। जहां LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा था, जिसे अजमेर की तरफ से आ रहे बेंजीन केमिकल से भरे ट्रक ने टक्कर मारी थी। इसके बाद चिंगारी उठी और आग लग गई। गैस सिलेंडर में विस्फोट शुरू हो गए। केमिकल टैंकर में भी आग लग गई। पास खड़े ट्रक में भी आग लग गई। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक रोक दिया, रास्ता डायवर्ट किया गया लेकिन सुबह 4 बजे तक ट्रैफिक शुरू नहीं हुआ। हादसा रात दूदू के मोखमपुरा के पास हुआ। बाद में जयपुर रेंज IGP और DCM प्रेमचंद बैरवा पहुंचे।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DMDILEEP MISHRA
Oct 08, 2025 03:33:09
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के खंभार खेड़ा गांव में तेंदुए ने आठ वर्षीय बच्ची पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें इनाया नाम की बच्ची, देर शाम करीब घर के बाहर लगे नल से पानी लेने गई थी। उसी दौरान अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसकी गर्दन दबोच ली और खेत की ओर लेकर भाग गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही महेवागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्ची को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है । वही वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 08, 2025 03:32:53
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - ABT एंकर इंट्रो--पाकुड़ जिले के ट्राइबल गाँवों को विकसित करने की क़वायद तेज हो गयीं है...भारत सरकार द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पाकुड़ जिले के 400 गांवों के विकास योजनाओं खाका तैयार किया गया...जहाँ सभी तरह के विलेज डेवलपमेंट कार्य किया जायेगा...बड़े पैमाने में ग्राम सभाए कर इन गाँवो को विकसित करने के लिए चयन किया गया है...जिसका उद्देश्य आदिवासी बहुल ग्रामों में आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और समर्पण के साथ सतत विकास सुनिश्चित करना है...डीसी मनीष कुमार ने आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा किया...इन गावों में मुलभुत समस्याओ का समाधान कर गांव को विकसित किया जाएगा...17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित आदि सेवा पर्व के अंतर्गत पूरे देश में प्रत्येक गांव के लिए विकास योजनाओं का निर्माण किया गया है...कहा कि इस अभियान में देशभर में 20 लाख से अधिक वालंटियरों को प्रशिक्षित किया गया...पाकुड़ जिले में कुल 400 गांवों का विलेज डेवलपमेंट मास्टर प्लान तैयार है...जहाँ सभी स्तर पर विकास कार्य किया जायेगा... डीसी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है...जिसका उद्देश्य आदिवासी बहुल ग्रामों में आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और समर्पण के साथ सतत विकास सुनिश्चित करना है...इस अभियान के अंतर्गत जिले में आदिवासी बहुल गाँवों का चयन किया गया है, जहाँ कम से कम 20 “आदि कर्मयोगी”— जिनमें आदि साथी, आदि सहयोगी और आदि कर्मयोगी शामिल हैं—का गठन किया गया है...उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 1 लाख गाँवों में 20 लाख कर्मयोगियों के माध्यम से यह पहल संचालित की जा रही है...इसका मूल उद्देश्य ग्राम स्तर पर सेवा, संकल्प और समर्पण भाव के साथ जनभागीदारी आधारित विकास को सशक्त बनाना है...कहा कि 2020 के विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप प्रत्येक गाँव के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें गाँव की वास्तविक आवश्यकताओं , संसाधनों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है...उन्होंने आगे बताया कि 6 सितंबर से ही सभी गाँवों में अभियान की गतिविधियाँ शुरू की गईं... 15 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 2 अक्टूबर तक जिले के लगभग 400 गाँवों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित की गईं...जिनमें ग्रामीणों ने विकास से संबंधित अपने सुझाव दिए...इन ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर अब विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिनमें से लगभग सभी योजनाएँ अंतिम चरण में हैं...डीसी ने यह भी बताया कि आदि सेवा केंद्रों को सक्रिय किया गया है और कई पंचायत भवनों में इन केंद्रों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है...अभियान के तहत पौधारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा संवर्धन, नशामुक्ति, और कौशल प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है...
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Oct 08, 2025 03:32:27
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 08, 2025 03:31:54
Gumla, Jharkhand:ज़ी न्यूज़ की खबर का असर! रायडीह नवजात खरीद-फरोख्त कांड में तीन स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त गुमला - रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों की खरीद-फरोख्त का बड़ा असर हुआ है। गुमला जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन स्वास्थ्यकर्मियों को दोषी पाकर तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम, सिविल सर्जन, बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद ज़ी न्यूज़ ने इसे प्रमुखता से उठाया था। ज़ी न्यूज़ की खबर का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। गुमला उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम राजीव नीरज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें सिविल सर्जन और बीडीओ को सदस्य बनाया गया था। जांच में सुमन कुमारी (BTT), पार्वती देवी (सहिया) और रिमझिम लकड़ा (CHO) को नवजातों की अवैध खरीद-बिक्री में दोषी पाया गया। प्रशासन की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल सजन डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने आदेश संख्या 285, दिनांक 06.10.2025 जारी करते हुए तीनों दोषी कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। यह आदेश अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग और निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं को भी भेजा गया है। नवजात सुरक्षित दोनों नवजातों को प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों से सुरक्षित बरामद किया था — एक गुमला से और दूसरा रांची से। फिलहाल दोनों शिशु सदर अस्पताल में हैं और जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में पूरी तरह सुरक्षित हैं। सिविल सर्जन, गुमला – डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने कहा की जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध पाए जाने पर तीनों कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाइट - डॉ शंभू नाथ चौधरी सिविल सर्जन गुमला
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 08, 2025 03:31:41
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के घाटोली कस्बे में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर किए गए बड़े निर्माण को वन विभाग की टीमों ने बुलडोजर की मदद से आज सुबह जमीदोंज कर दिया। उपवन संरक्षक सागर पंवार के निर्देशन में असनावर, अकलेरा तथा मनोहरथाना वन रेंज टीमों द्वारा एसीएफ मुकेश सहजवानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डीएसपी मनोज सोनी सहित घाटोली, भालता तथा अकलेरा थाने का भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एनडीपीएस की आरोपी कमलाबाई तंवर ने घाटोली में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया हुआ था। वन विभाग द्वारा अतिक्रमी को पूर्व में नोटिस दे दिया गया था। इसके बाद आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वन विभाग की टीमों ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर धाराशाही कर दिया। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अतिक्रमी कमलाबाई तंवर मादक पदार्थ तस्करी कारोबार में लिप्त है। जिसके खिलाफ जयपुर तथा घाटोली में नशा कारोबार से जुड़े कई गंभीर प्रकरण दर्ज है। उधर वन विभाग ने कहा कि अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 08, 2025 03:31:22
Chapra, Bihar:परसा बाजार में सरपंच नरेंद्र मिश्रा पर हमला, छपरा रेफर एकमा थाना क्षेत्र के परसा उत्तरी पंचायत के वर्तमान सरपंच नरेंद्र कुमार मिश्रा पर मंगलवार देर संध्या परसा बाजार में जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार से किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने उन्हें तत्काल एकमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सिटी स्कैन और अन्य चिकित्सीय जांच की जा रही है। आरोप प्रिंस कुमार समेत कई लोगों पर हमले के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। "मैं परसा बाजार में कुछ आवश्यक कार्य से गया था, तभी अचानक पूर्व सरपchnitten और उनके लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया। अगर समय पर लोग नहीं आते और पुलिस नहीं पहुंचती, तो मेरी जान भी जा सकती थी। मैं प्रशासन से न्याय की मांग करता हूं।" Byte - नरेंद्र मिश्रा सरपंच
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 08, 2025 03:30:42
Jalpaiguri, West Bengal:তিস্তার উগ্র রূপে লণ্ডভণ্ড ফুল থেকে ধান, কপালে চিন্তার ভাঁজ জলপাইগুড়ির চাষীদের। দক্ষিণ বিবেকানন্দ পল্লী সুকান্ত নগর কলোনী সহ ময়নাগুড়ি ব্লকের রামসাই অঞ্চলের বেশ কিছু এলাকায় বন্যার কারণে চাষের জমির ক্ষতি হয়েছে। ধান চাষে ব্যাপক ক্ষতির সম্মুখীন। ক্ষতি হয়েছে ময়নাগুড়ি ব্লকের চাঁরের বাড়ি বেদগারার বিস্তীর্ণ এলাকা। পাশাপাশি বেশ কিছু এলাকার জেলার বিস্তীর্ণ এলাকায় চিন্তার ভাঁজ চাষীদের। পরিচিতির উপর নজর রাখা হচ্ছে বলে জানান ময়নাগুড়ির বিডিও প্রসেনজিৎ কুंडু। কৃষকদের পাশে সরকার রয়েছে। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী তিনি ইতিমধ্যেই পরিদর্শন করে গেছেন জেলার বিভিন্ন এলাকা। মানবিক মুখ্যমন্ত্রী, সকল বিষয়টি সরকার নিশ্চয়ই দেখবেন বলে জানান জলপাইগুড়ি তৃণমূল জেলা যুব কংগ্রেসের সভাপতি রামমোহন রায়। এমতাবস্থায় চাষিরা বর্তমানে সরকারের সাহায্যের দিকেই তাকিয়ে।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 08, 2025 03:30:21
Jalabaria, West Bengal:নিম্নচাপের জেরে টানা দফায় দফায় বৃষ্টিতে বিপাকে পড়েছেন দক্ষিণ ২৪ পরগনার চাষিরা। অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে জমিতে জল জমে গিয়ে শীতকালীন সবজির গাছ নষ্ট হচ্ছে। বিশেষ করে টমেটো, ঢেঁড়স, পালং শাক, নটে শাকসহ বিভিন্ন ফসলের ক্ষতি হয়েছে ব্যাপকভাবে। মাঠে জমে থাকা জলের কারণে গাছের গোড়া পচে যাচ্ছে, ফলে অনেক ক্ষেত্রেই গাছ ঝরে পড়ছে। ধান চাষের পাশাপাশি শীতকালীন সবজি চাষ করে জীবিকা নির্বাহ করেন অনেক চাষি। তবে টানা বৃষ্টিতে সেই চাষ এখন মারাত্মকভাবে ক্ষতিগ্রস্ত। একদিকে অতি বৃষ্টি, অন্যদিকে সারের দাম বৃদ্ধি—সব মিলিয়ে চিন্তায় চাষিরা। বাজারে সবজির দাম বাড়তে পারে বলেও আশঙ্কা করছেন ব্যবসায়ীরা। শেষ মুহূর্তে ফসল বাঁচাতে আপ্রাণ চেষ্টা করছেন চাষিরা—জমি থেকে জল বের করে, মাটি উঁচু করে গাছগুলোকে রক্ষা করার চেষ্টা চলছে সর্বশক্তি দিয়ে। চাষিদের আশঙ্কা, আবার যদি নতুন করে নিম্নচাপের বৃষ্টি যদি অব্যাহত থাকে, তবে শীতকালীন সবজি চাষে বড় ধাক্কা লাগবে জেলার অর্থনীতিতে
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 08, 2025 03:19:25
Chandigarh, Chandigarh:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनसीआर से लगते राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की वर्चुअल माध्यम से बैठक केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली प्रबंधन के हरियाणा के मॉडल का अनुसरण करने के लिए अन्य राज्यों को दी सलाह, कृषी मंत्री श्री राणा की तारीफ़ की चण्डीगढ़, 7 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार धान की फसल के अवशेष (पराली) न जलाई जाए और उसका प्रबंधन ठीक से हो सके इसको लेकर गंभीर है। किसान पराली न जला सकें इसके लिए 9036 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपयो प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा में फसल अवशेष जलाने का एक भी केस न हो। कृषि मंत्री आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एनसीआर से लगते राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई दिल्ली से कृषि भवन से वर्चुअल माध्यम से पराली प्रबंधन को लेकर किए संवाद के दौरान जानकारी दे रहे थे。 कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए 8000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान दिया गया है। सीधी बिजाई वाली धान की फसल में बीमारी का प्रकोप भी कम है और इस फसल के अवशेष का प्रबंधन भी ठीक से होगा। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धान की फसल के अवशेष प्रबंधन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए हरियाणा सरकार और कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा को बधाई दी और अन्य प्रदेशों को भी हरियाणा मॉडल का अनुसरण करने की सलाह दी। वर्चुअल माध्यम से संवाद करने के बाद कृषि मंत्री Shri श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ भी फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण पाएं और किसानों को फसल अवशेष के प्रबंधन के लिए समय पर मशीनरी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 14,088 सब्सिडी वाली मशीनों में से 7,781 मशीनों के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। जल्द ही पात्र किसानों को सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली प्रबंधन के लिए आवंटित धनराशि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए और अधिकतम किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। पराली जलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। इस अभियान से सरपंचों को भी जोड़ा जाए। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव Shri पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के निदेशक Shri राजनारायण कौशिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
4
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 08, 2025 03:18:59
Chatra, Jharkhand:सांसद ने किया 80 दिव्यांग जनों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण चतरा : चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने लोक सभा क्षेत्र के 80 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल सहित अन्य उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान ट्राइसाइकिल पाने वाले दिव्यांग काफी खुश नजर आए। सांसद ने कहा कि इस तरह के उपकरण मिल जाने से दिव्यांगजन कहीं भी आसानी से आवागमन कर सकेंगें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर दिव्यांगता उपकरण का वितरण किया गया है। इसके तहत चतरा एवं सिमरिया विधानसभा में 20_20, पांकी में 15 तथा लातेहार में 25 चिन्हित दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो और भी दिव्यांगजनों के बीच सहायक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। ट्राइसाइकिल वितरण के मौके पर लोक सभा क्षेत्र के चारो विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 08, 2025 03:18:42
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बस स्टेंड को कतरास स्थानांतरित करने का विरोध धनबाद में शुरू हो गया है. धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन ISBT को कतरास के बजाय धनबाद के पण्डुक़ी या फिर बरटांड बस स्टेंड में ही निर्मित करने की मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि ISBT को कतरास में निर्मित करने से बस यात्रियों को Kaafi परेशानी उठानी पड़ेगी. मध्यम वर्गीय लोग ही बसों से यात्रा करते हैं. जिन्हे 20 से 22 किमी दूर जाकर बस सेवा लेनी पड़ेगी. धनबाद में महज 30 से 40 बसे ही इंटर स्टेट चलती हैं जबकि 120 के करीब बसे लोकल सवारी लेकर चलती हैं. ऐसे में एसोसिएशन शासन प्रशासन से यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराना चाहती है. एसोसिएशन अपनी मांग को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद के साथ मिलकर 9 अक्टूबर को चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top