Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Washim444505
तूर के दामों में उछाल, प्रति क्विंटल सात हजार के आसपास पहुंचने की आशंका
GMGANESH MOHALE
Oct 08, 2025 03:32:27
Washim, Maharashtra
वाशिम: मागील काही दिवसांपासून तुरीच्या दरात सातत्याने वाढ होत असून, दर आता सात हजार रुपये प्रती क्विंटलच्या दिशेने वाटचाल करत आहेत. जिल्ह्यातील बाजार समितीत तुरीस ६ हजार ७४० रुपये प्रती क्विंटलपर्यंतचा कमाल दर मिळाल्याची नोंद झाली आहे. तुरीचा नवीन हंगाम सुरू होण्यासाठी अद्याप दीड महिन्याचा कालावधी बाकी असताना, सध्याच्या घडीला मागणीच्या तुलनेत पुरवठा कमी असल्याने दरात वाढ होत असल्याचे व्यापाऱ्यांचे म्हणणे आहे. तुरीचे दर सात हजार रुपये प्रती क्विंटलचा टप्पा पार करण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sharma
Oct 08, 2025 05:51:32
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई लगातार जारी...दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की पुलिस ने सितंबर महीने में 14 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट. इनमें नाइजीरिया के 11, आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) के 2 और बांग्लादेश के 1 नागरिक शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, द्वारका जिला पुलिस की ऑपरेशन यूनिट्स और पुलिस थानों की टीम लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों पर नज़र रख रही है जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे हैं या घूम रहे हैं. सितंबर महीने में चलाए गए इस अभियान के दौरान, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 9, थाना मोहन गार्डन ने 2, AATS ने 1, थाना द्वारका सेक्टर-23 ने 1 और थाना डाबरी ने 1 विदेशी नागरिक को पकड़ा. पुलिस की जांच में सामने आया कि सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी या वे बिना वीजा भारत में दाखिल हुए थे। बाद में इन्हें FRRO (Foreigners Regional Registration Office) के सामने पेश किया गया, जहाँ से उनके डिपोर्टेशन का आदेश जारी हुआ।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 08, 2025 05:51:25
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 08, 2025 05:51:13
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आजादपुरा सीता राम वाटिका के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रवीण मकान में भरे पानी को लोहे के सरिये से निकाल रहा था, इस दौरान सरिया घर के सामने से निकली 11 हजार हाई टेंशन लाइन के तारों से टच हो गया और वह उसकी चपेट में आकर चिल्लाने लगा। मां और दादी प्रवीण को बचाने पहुंची तो वे भी करंट की चपेट में आ गईं। आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह बिजली के तारों से सरिया को अलग किया। फिर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तीनों की मौत की पुष्टि हो गई। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Oct 08, 2025 05:50:59
Karnaprayag, Uttarakhand:अक्टूबर माह भले ही शुरू हो गया है लेकिन मानसूनी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे लोगों की मुसीबत कम नहीं हो पा रही है। चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से ठंड भी समय से पहले ही पड़ने लगी है। बारिश के कारण बद्रीनाथ व हेमकुण्ड यात्रा पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इस वर्ष हुई भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आफत से जान माल का काफी नुकसान हुआ है जिससे यहां के लोगों का जनजीवन अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है। भारी बारिश के परेशान होकर अब यहां के लोग इन्द्र देवता से कह रहे हैं कि हे इन्द्र देव बस करो अब, लेकिन बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। भले ही अक्टूबर माह में मौसम सामान्य हो जाता है लेकिन इस वर्ष बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो-तीन दिनों से चमोली जिले के ऊँचाई वाले स्थानों में भारी बारिश के कारण हिमपात होने से ठंड समय से पहले ही लौट आयी है। इतना ही नहीं जनपद के निचले हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है जिससे बद्रीनाथ व हेमकुण्ड की यात्रा भी प्रभावित हो रही है।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 08, 2025 05:50:45
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया, चिराग ने कहा सोचा नहीं था कभी की मेरे पिता के बिना परिवार को जीना होगा ,पापा को गए आज पाँच साल हो गए और पाँच साल पहले की सभी तस्वीरे यादें दिमाग़ में है ….उनके निधन में बाद उनके सपनों की सोच को पूरा करने के लक्ष्य के साथ मैंने और पार्टी ने आगे बढ़ने का काम किया , इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए ,पार्टी और परिवार टूटा ….पार्टी को अकेले 2020 में चुनाव लड़ना पारा था । अपने पोस्ट को लेकर चिराग ने कहा मेरे नेता हर मंच से कहते थे , जिनमे से उनकी ये कुछ पंक्तियां है ….जब जब मैं कठिन दौर से गुजरा हूँ तब तब इन्ही पंक्तियों ने हिम्मत दी है मुझे ….चिराग़ ने कहा सही समय पर सब जानकारी साझा की जाएगी ।
0
comment0
Report
Oct 08, 2025 05:50:33
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 08, 2025 05:50:19
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में जानलेवा कफ सिरप से हो चुकी 18 मौतों के बाद प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। दोनों जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। विशेषकर बैतूल जिले के उन ग्रामीण इलाकों में जहां के बच्चों ने परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी से इलाज कराया था, उन्हें चिन्हित कर जांच की जा रही है। बैतूल जिला प्रशासन ने आमला ब्लॉक के जमदेही गांव की डेढ़ वर्षीय किंजल यादव को भी जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने किंजल को भोपाल रैफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ जांच बैतूल में हुई हैं और शेष जांच भोपाल में की जानी है। किंजल की मां कृष्णी यादव ने बताया कि 19 सितंबर को उन्होंने परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी से बेटी का सर्दी-खांसी का इलाज करवाया था। फिलहाल किंजल पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन जांच के लिए बुलाया था।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 08, 2025 05:49:54
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি বন্যা পরিস্থিতি ফলোআপ。 দেখলে মনে হবে যেন মেলা বসেছে। তবে এই মেলা বন্যা দুর্গত এলাকায় আত্মীয় পরিজনদের ভিড় ময়নাগুড়ি ব্লকের বেদগাড়া গ্রাম। বর্তমানে দিনরাত রেল লাইনের পাশে রাস্তার ধারে তাবু টানিয়ে বহু মানুষজন। চারিদিকে শুধু হাহাকার。 জল নামতেই বন্যা দুর্গত এলাকায় পরিজনদের খোঁজখবর নিতে দূর দুরান্ত থেকে ছুটে এসেছেন । এলাকায় কাতারে কাতারে মানুষ। এই বন্যায় জলপাইগুড়ি জেলার বৃষ্টির এলাকা সহ ময়নাগুড়ি ব্লকে ব্যাপক ক্ষয়ক্ষতির খবর পাওয়া যাচ্ছে বলে সূত্রের খবর। অপরদিকে ময়নাগুড়ি বেদগাড়া স্টেশন সংলগ্ন রেল গেটের কিছুটা দূরে জলঢাকা নদীর জল ঢুকে রেল লাইনের বেশ কিছু জায়গায় ক্ষতি হয়েছে। যুদ্ধকালীন তৎপরতায় কাজ শুরু করেছে রেল দপ্তর। ইতিমধ্যেই এদের উচ্চ অধিকারীরা এলাকা পরিদর্শন করছেন। যদিও ট্রেন চলাচল কিছুটা হলেও স্বাভাবিক। পরিস্থিতির উপর নজর রাখা হচ্ছে। মানুষ মানুষের জন্য, এখন বন্যা দুর্গতদের পাশে দল মত নির্বিশেষে বিভিন্নভাবে পাশে দাঁড়িয়েছেন অনেকেই। তবে পরিস্থিত স্বাভাবিক হতে অনেকটাই সময় লাগবে বলে প্রশাসন সূত্রে জানা যায়。
2
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 08, 2025 05:49:38
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी (धौलपुर)- ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से लगा लंबे समय तक जाम, ओवरलोड ट्रक को साइड में रोकने के बजाय बीच में ही रोक लिया ट्रैफिक कर्मियों ने, डीजल कम होने के चलते ट्रक बीच रोड पर ही हो गया बंद, चालक द्वारा बार बार कहने के बावजूद नहीं माने ट्रैफिक कर्मी, जिसके चलते हॉस्पिटल रोड पर लग गया लंबा जाम, पहले से ही अतिक्रमणकारियों ने दोनों साइडों के खरजों पर कर रखा हे अतिक्रमण, ढेल ढकेल, खोखेनुमा दुकान, बेच, त्रिपाल, तख्त, भटी, दुकानों के आगे बिल्डिंग मैटेरिया सामान आदि ने दोनों साइडों पर कर रखा है अतिक्रमण, अतिक्रमण और सड़क पर थोड़ी देर वाहन रुकने से लग जाता हे लंबा जाम, मुख्य मार्गो पर जाम की स्थिती रहने से लोग हो रहे हैं परेशान, ना ट्रैफिक, ना प्रशासन, ना नगरपालिका कोई दे रहा मुख्य मार्गो की व्यवस्थाओं पर ध्यान,
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Oct 08, 2025 05:49:25
Firozabad, Uttar Pradesh:न्यूज स्क्रॉल फिरोजाबाद फिरोजाबाद - जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सौरिख में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप। फिरोजाबाद -- जिले के Shikohabad थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी के समीप हाईवे पर गोवंश को बचाने में आपस में टकराए आधा दर्जन से अधिक वाहन कोई जनहानि नहीं। फिरोजाबाद -- जिले को 3500 कुंतल आवंटित हुआ आलू बीज, जिला उद्यान अधिकारी ने दी जानकारी। फिरोजाबाद -- जिले में 12 अक्टूबर को 18 केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा। फिरोजाबाद -- जिले के टूंडला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर तेज गति ट्रॉला ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मृत्यु। फिरोजाबाद -- जिले में प्रोफाइल लॉक नहीं करा रहे 249 शिक्षण संस्थान, जिला अधिकारी ने शुरू कराई जांच। फिरोजाबाद-- दो करोड़ की लूट के मामले में मक्खनपूर पुलिस ने जीआरपी का एक हेड कांस्टेबल गिरफ्तार कर भेजा जेल, लूट के मामले में था शामिल। फिरोजाबाद- जिले में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्यारे को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावासकी सजा। फिरोजाबाद - जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्का तालाब पर साड़ी की दुकान से चोरी करती हुई महिला का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 08, 2025 05:49:12
Fatehpur, Uttar Pradesh:हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बुधवार तड़के हादसा हो गया. प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र से नौ युवक शादी समारोह में शामिल होकर कानपुर से वापस लौट रहे थे. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. मृतक-names: ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28). घायल: राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32). स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से कार तालाब से निकाली. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. चालक को झपकी आने से दुर्घटना का कारण बताया गया.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Oct 08, 2025 05:49:00
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक मस्लिम युवक द्वारा एक नावालिग हिन्दू लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है । जिसको देखते हुये हिन्दू संगठनों के लोगों ने मुस्लिम युवक को नावालिग हिन्दू लड़की के साथ पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय उमर नाम का मुस्लिम युवक ने एक 17 वर्षीय हिन्दू लड़की को अपने परिजनों की मदद से भला फुसलाकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया । जिसके बाद वह नावालिग लड़की को घर से भगाकर ले जा रहा थे , जिसकी जानकारी पाकर हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और सदर कोतवाली के पुलिस के हवाले कर दिया । जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को दी गयी , नावालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उमर और उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top