Back
बगरू के पंपिंग स्टेशन से दुर्गंध, ग्रामीणों ने सद्बुद्धि यज्ञ से प्रशासन के खिलाफ किया विरोध
PSPradeep Soni
Dec 08, 2025 12:35:22
Jaipur, Rajasthan
बगरू (जयपुर)
सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र बना मुसीबत का सबब,
ग्रामीणों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश,
CETP के बाहर फैल रहा अपशिष्ट बना सिरदर्द,
अपशिष्ट की दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल,
ग्रामीणों का आना जाना भी हुआ दुश्वार,
आसपास निवास कर रहे लोग हो रहे है जानलेवा बीमारियों के शिकार,
बगरू विधानसभा के रातल्या गांव का मामला।
एंकर... बगरू विधानसभा के रातल्या गांव के बाशिंदो ने जिम्मेदारों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से परेशान होकर सद्बुद्धि यज्ञ कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है, यहां के ग्रामीण जिम्मेदारी की उदासीनता का दंश झेल रहे है, जहां सैकड़ों ग्रामीण सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र के पंपिंग स्टेशन से उठती दुर्गंध के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है वहीं जिम्मेदार प्रशासन आँखें मूँद कर बैठा है, दरअसल करीब दो साल पहले बगरू विधानसभा के रातल्या गांव ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद सांगानेर एनवायरो प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र के लिए पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया था, अब यह पंपिंग स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए मुसीबतों का कारण बन चुका है, संयंत्र से निकलने वाला अपशिष्ट अब ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुका है, करीब एक माह से पंपिंग स्टेशन से अपशिष्ट बाहर निकलकर खुले में फैल रहा है, अपशिष्ट पानी से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीवन संकट के दौर से गुजर रहा है, जहां सड़ांध मारे पानी से लोगो का आना जाना मुश्किल हो रहा है, वही इस अपशिष्ट से पैदा हुई मच्छरों से यहां निवास कर रहे लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार कर हो रहे है, आसपास की झोपड़ियों के रहने वाले लोगों का खाना पीना भी दुश्वार हो रहा है, ग्रामीण समस्या के समाधान को लेकर जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगा चुके है, लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन ग्रामीणों के प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सद्बुद्धि यज्ञ किया और समस्या के समाधान की प्रार्थना की।
बाइट - स्थानीय ग्रामीण महिला。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 08, 2025 13:26:240
Report
KRKishore Roy
FollowDec 08, 2025 13:26:160
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 08, 2025 13:26:040
Report
0
Report
STSumit Tharan
FollowDec 08, 2025 13:25:490
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 08, 2025 13:25:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 08, 2025 13:25:190
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 08, 2025 13:24:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 08, 2025 13:24:370
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 08, 2025 13:24:140
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 08, 2025 13:23:510
Report
ASAmit Singh
FollowDec 08, 2025 13:23:310
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 08, 2025 13:23:170
Report