Back
NCISM-QCI रैंकिंग 2025: जयपुर का राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान देशभर में नंबर 1
APAvaj PANCHAL
Oct 18, 2025 09:51:27
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
इतिहास रचा! NCISM-QCI रैंकिंग 2025 में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, देशभर में नंबर वन।
शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में सर्वोच्च गुणवत्ता के लिए सम्मानित।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने NCISM-QCI रैंकिंग में लगातार दूसरे वर्ष देश में पहला स्थान प्राप्त किया।
संस्थान ने फिर साबित किया श्रेष्ठता: 180 आयुर्वेद संस्थानों में से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने किया टॉप रैंक हासिल।
वैश्विक मानकों पर भारत का आयुर्वेद: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर की QCI रैंकिंग में लगातार दूसरा साल प्रथम स्थान।
प्रो. संजीव शर्मा कहा यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि सम्पूर्ण आयुर्वेद जगत के लिए गर्व का विषय है।
जयपुर का गौरव: आयुर्वेद की परंपरा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली का आदर्श संतुलन, लगातार दूसरे वर्ष NCISM-QCI रैंकिंग में शीर्ष।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर ने देशभर के आयुर्वेद संस्थानों में अपनी श्रेष्ठता का परिचय देते हुए एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में संस्थान ने लगातार दूसरे वर्ष देश के सभी आयुर्वेद संस्थानों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह सम्मान भारत सरकार की राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) और भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के सहयोग से आयोजित मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत मिला है।
मूल्यांकन में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों, शिक्षकों और चिकित्सकों की दक्षता, रोगी सुरक्षा, संस्थागत प्रबंधन, अनुसंधान, और स्वास्थ्य सेवा वितरण जैसे मानकों को ध्यान में रखा गया। इस उपलब्धि पर संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह सम्मान न केवल हमारे संस्थान के लिए बल्कि सम्पूर्ण आयुर्वेद जगत के लिए गर्व का विषय है। यह सिद्ध करता है कि हम परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह उपलब्धि हमारे समर्पण, टीमवर्क और निष्ठा का परिणाम है।
प्रो. शर्मा ने यह भी कहा कि संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य “आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली के केंद्र में लाना” है。
इस वर्ष लगभग 180 से अधिक आयुर्वेद संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने सभी प्रमुख मानकों पर सर्वोच्च अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न सिर्फ संस्थान की गुणवत्ता को प्रमाणित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा आज आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ मजबूती से कदम मिला रही है।
बाइट- प्रो. संजीव शर्मा, कुलपति
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 18, 2025 17:47:320
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 18, 2025 17:47:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 18, 2025 17:47:110
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 18, 2025 17:46:440
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 18, 2025 17:45:420
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 18, 2025 17:45:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 17:45:210
Report
4
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 18, 2025 17:32:38Noida, Uttar Pradesh:Unreserved passenger threw chai on TTE
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 18, 2025 17:32:290
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 18, 2025 17:32:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 17:31:550
Report