Back
जयपुर के गांधी अंग्रेजी स्कूलों में 2026-27 प्रवेश: लॉटरी से चयन, दान पर सीटें
DTDinesh Tiwari
Mar 22, 2026 07:01:04
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
प्रदेश में संचालित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक और विद्यार्थी 23 मार्च यानि कल तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार भी इन स्कूलों में प्रवेश को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एंट्री क्लास में सभी प्रवेश नए विद्यार्थियों के लिए होंगे, जबकि अन्य कक्षाओं में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके बाद बची हुई सीटों पर नए आवेदकों को मौका दिया जाएगा। यदि किसी कक्षा में रिक्त सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हर वर्ष प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। सीमित सीटों के कारण कई विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित भी रहना पड़ता है। इसके बावजूद इन स्कूलों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जबकि अधिकांश स्कूल अभी भी पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं और नए भवनों का निर्माण लंबित है।
आरटीई प्रावधानों के तहत कक्षावार सीटें निर्धारित की गई हैं। कक्षा 1 से 5 तक प्रति सेक्शन 30, कक्षा 6 से 8 तक 35 तथा कक्षा 9 से 12 तक 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा 50 लाख रुपए या उससे अधिक का दान देने वाले भामाशाह प्रत्येक कक्षा में दो से लेकर अधिकतम दस विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुशंसा कर सकते हैं, जो निर्धारित सीटों से अतिरिक्त होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 22, 2026 08:06:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 08:06:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 08:06:180
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 22, 2026 08:05:480
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 22, 2026 08:05:390
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 22, 2026 08:04:000
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 22, 2026 08:03:510
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 22, 2026 08:02:090
Report
नवरात्रि में आस्था का अद्भुत दृश्य: दुर्गा पंडाल में पहुंचा बंदर, प्रसाद ग्रहण कर शांतिपूर्वक चला गय
1
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 22, 2026 08:00:160
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 22, 2026 07:48:00654
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 22, 2026 07:47:48516
Report
RKRavi Kant
FollowMar 22, 2026 07:47:39574
Report
RKRavi Kant
FollowMar 22, 2026 07:47:27712
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 22, 2026 07:47:10587
Report