Back
नंदेश्वर धाम के पास कचरे के ढेर पर ग्रामीणों की चेतावनी, हाईवे जाम की धमकी
JGJugal Gandhi
Mar 22, 2026 08:06:18
Alwar, Rajasthan
नंदेश्वर धाम के पास कचरे का ढेर, ग्रामीणों में गुस्सा; हाईवे जाम की चेतावनी
अलवर के सरिस्का वन क्षेत्र स्थित नंदेश्वर धाम के पास प्राचीन बावड़ी क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेलर से कचरा डालने का मामला अब गंभीर बनता जा रहा है। यह घटना करीब चार दिन पहले रात के समय हुई, जिसके बाद से आसपास के ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण मुखराम दोई और संतराम गुर्जर के अनुसार, बाहरी इलाके से लाकर यहां गंदा कचरा फेंका गया है। यह क्षेत्र सरिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़ा संवेदनशील इलाका है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकती है। कचरे से उठ रही दुर्गंध और फैलती गंदगी से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों और सरिस्का प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीण नरेश फागणा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कचरा नहीं हटाया गया तो नंदेश्वर धाम के पास अलवर-जयपुर हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कचरे में पड़ी पॉलिथीन खाने से पशु बीमार हो रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा है और इसका असर वन्यजीवों पर भी पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरे को तुरंत हटाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए, अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे जाम की स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संदिग्ध वाहनों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर पूछताछ जारी है। साथ ही नगरपालिकाओं को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि यदि उनके क्षेत्र का कचरा यहां डाला गया है तो तुरंत जानकारी दें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कचरा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKashish Singh
FollowMar 22, 2026 09:12:26Noida, Uttar Pradesh:राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कार चालक ने कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान को लटकाकर घसीटा
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 22, 2026 09:12:040
Report
SDShankar Dan
FollowMar 22, 2026 09:11:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 22, 2026 09:11:230
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 22, 2026 09:10:290
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 09:10:170
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 09:09:340
Report
DRDivya Rani
FollowMar 22, 2026 09:09:200
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 22, 2026 09:08:27Fatehpur, Uttar Pradesh:उमड़ौरी, कल्याणपुर तहसील- बिंदकी जमीन खेती की है, जमीन पर किसान का कब्जा है, खेती हो रही है, जमीन का मूल्य पांच लाख बीघा
0
Report
1
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 22, 2026 09:04:550
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 22, 2026 09:04:44Fatehpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर (मुस्तकिल) तहसील- बिंदकी जमीन खेती की है, कब्जा है गांव के किसान फसल पैदा कर रहे है, जमीन का मूल्य चार लाख बीघा
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 22, 2026 09:04:31Fatehpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर (मुस्तकिल) तहसील- बिंदकी जमीन खेती की है, कब्जा है गांव के किसान फसल पैदा कर रहे है, जमीन का मूल्य चार लाख बीघा
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 22, 2026 09:04:16Fatehpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर (मुस्तकिल) तहसील- बिंदकी जमीन खेती की है, कब्जा है गांव के किसान फसल पैदा कर रहे है, जमीन का मूल्य चार लाख बीघा
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 22, 2026 09:04:00Fatehpur, Uttar Pradesh:किशुनपुर और लहंगी (एहतमाली) कछार में है बाढ़ ग्रस्त इलाका, मुल्य 80 हजार का बीघा तहसील - बिंदकी कछार का इलाका है जंगल है, कब्जा मुक्त है
0
Report