Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
मोदी जी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत््री बने
AKAshok Kumar1
Mar 22, 2026 08:06:27
Noida, Uttar Pradesh
Prime Minister Shri narendramodi is now the longest-serving head of a government in India. Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life has been a continuous journey of service. Today, he surpasses the 8,930-day record of former Sikkim Chief Minister Pawan Kumar Chamling, achieving a historic milestone. With 8,931 days in public office as head of government, this moment reflects his deep commitment to nation-first governance, integrity in action, and tireless service to every citizen. Heartiest congratulations to Modi Ji on this remarkable achievement.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKULWANT SINGH
Mar 22, 2026 09:12:04
Yamuna Nagar, Haryana:नवरात्रों पर यमुनानगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालु सुबह सवेरे से मंदिरों में पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। यमुनानगर के जंगलों वाले माताजी के मंदिर, जमुना गली स्थित शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु लगातार पूजा अर्चना के लिए आ रहे हैं, विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से की गई पूजा अर्चना से माता प्रसन्न होती है, सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसलिए वह वर्षों से आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। यमुनानगर स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी ने विस्तार से नवरात्रों की विधि को समझाते हुए बताया कि माता सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 22, 2026 09:11:42
Jaisalmer, Rajasthan:रामगढ़ के नहरी क्षेत्र में बारिश से ईसबगोल-जीरा फसल चौपट, किसानों के मुंह का निवाला छिना रामगढ़, जैसलमेर जैसलमेर के रामगढ़ के नहरी क्षेत्र में बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश से रबी की फसलों को नुकसान हुआ जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान ईसबगोल और जीरे की फसल को हुआ है। किसान अब गिरदावरी कराकर मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे है। रामगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तथा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने खेतों में खड़ी रबी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस आपदा में ईसबगोल की फसल और जीरे को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, ऐसे में सरकार को तुरंत राहत देनी चाहिए। किसानों की रबी की फसलें में ईसबगोल व जीरे में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान भवानीसिंह ने बताया कि ईसबगोल और जीरे की फसल लगभग पूरी तरह खराब हो चुकी है। शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी और मौसम ठंडा बना हुआ था जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर आई है।फसल खराब होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है और अब सभी की नजर सरकार की राहत और मुआवजा प्रक्रिया पर टिकी है। बाइट - किसान
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 22, 2026 09:11:23
Noida, Uttar Pradesh:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेसवार्ता योगी सरकार ने बनाया यूपी को बीमारू से सर्वोत्तम प्रदेश: कृषि मंत्री कृषि क्षेत्र में हुए कायाकल्प का किया जिक्र, कहा- योगी सरकार ने किसानों की जितनी मदद की, उतनी आज तक किसी सरकार ने नहीं की योगी सरकार में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज किया गया माफ किसानों को किया गया 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बीते 9 वर्षों में 547 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन हुआ उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन लखनऊ/देवरिया, 21 मार्च। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को देवरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। राज्य की स्थापना के बाद से अब तक की सभी सरकारों में योगी सरकार का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधारों, किसानों को सीधे लाभ, सिंचाई विस्तार, उत्पादन वृद्धि और तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक नए कृषि मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है। योगी सरकार ने न केवल किसानों की आय बढ़ाई, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में अग्रसर किया। कानून व्यवस्था से लेकर कृषि तक बड़ा बदलाव कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि को पूरी तरह बदल दिया है। पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अपहरण, फिरौती, माफियाराज और जंगलराज का बोलबाला था, जिसे पूरी तरह समाप्त किया जा चुका है। इसी के साथ सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया। योगी सरकार ने किसानों की जितनी मदद की, उतनी मदद पहले किसी सरकार ने नहीं की। 9 वर्ष पहले प्रदेश के किसान हर साल आत्महत्या करने पर मजबूर होते थे। वे हताश और निराश थे तथा भय के वातावरण में जी रहे थे। खाद, बिजली व पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं थी। सरकार किसानों की उपज की खरीद भी नहीं करती थी। गन्ना किसानों का भुगतान तीन-चार साल तक लंबित रहता था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। किसानों का कर्ज माफ, आत्महत्या पर लगी रोक सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि 2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले किसानों को राहत देने का बड़ा निर्णय लिया। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का बैंक कर्ज माफ किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लागू की गई। इस कदम का उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना नहीं था, बल्कि किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोकना और उन्हें नई शुरुआत का अवसर देना भी था। सिंचाई, बीज व संसाधन: खेत तक पहुंचा विकास कृषि मंत्री शाही ने कहा कि योगी सरकार ने उत्कृष्ट बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त खाद की व्यवस्था करने और सिंचाई संसाधनों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया। 20-30 साल पुरानी नहरों को ठीक कराया गया और अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर 30 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही, 92 हजार से अधिक पीएम कुसुम सोलर पंप लगाए गए, जिन पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। इससे किसानों को सालभर बिना बिजली के निर्बाध सिंचाई की सुविधा मिली। बिजली, ट्यूबवेल व गन्ना भुगतान से मिली राहत कृषि मंत्री ने बताया कि 16 लाख किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ किए गए और 3600 करोड़ रुपये का बिजली बिल सरकार भर रही है। गन्ना किसानों की स्थिति सुधारने के लिए लंबित भुगतान जारी किया गया। अब तक 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। योगी सरकार का कार्यकाल पहले के 22 वर्षों की सरकारों के बराबर साबित हुआ है। गन्ना मूल्य को 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किया गया, जिससे किसानों की आय में सीधा इजाफा हुआ और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए। डीबीटी और सम्मान निधि से सीधा लाभ कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक किसानों को पंजीकृत कर 99 हजार 500 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए। यह राशि इतनी है जितना भुगतान समाजवादी पार्टी सरकार के समय एक साल में गन्ना मूल्य के रूप में होता था। डीबीटी के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं। फसल बीमा व क्षतिपूर्ति: संकट में भी सुरक्षा कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 9 वर्षों में 67 लाख 52 हजार किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 5660 करोड़ 33 लाख रुपये की सहायता दी गई। वहीं, इस वर्ष खरीफ सीजन में 5 लाख 39 हजार किसानों को 532 करोड़ 17 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। मार्च के अंत तक सवा दो लाख अतिरिक्त किसानों को 170 करोड़ रुपये और दिए जाने की योजना है। उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि: यूपी बना अग्रणी राज्य कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन 547 लाख मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 2024-25 में 737 लाख मीट्रिक टन हो गया है। उत्तर प्रदेश आज खाद्यान्न उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। इसके अलावा, दूध उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आम, गेहूं, धान और गन्ना उत्पादन में भी प्रदेश देश में नंबर-1 है। तकनीक, नवाचार व संस्थागत विस्तार कृषि मंत्री शाही ने बताया कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ाया गया है और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘ड्रोन दीदी’ जैसी पहल के माध्यम से नई तकनीकों को खेत तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुशीनगर में नया कृषि विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जो प्रदेश का पांचवां राजकीय कृषि विश्वविद्यालय होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा एक और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। बड़े जिलों में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 824 विकास खंडों में से 480 में किसान कल्याण केंद्र बनाए जा रहे हैं। बैतालपुर में स्थापित केंद्र इसका उदाहरण है, जहां किसान प्रशिक्षण, बीज व दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 22, 2026 09:09:34
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रावला पुलिस को क्षेत्र में गश्त के दौरान हेरोइन के तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। रावला पुलिस ने गांव 3 केएनडी में हेरोइन के तस्कर मामा-भांजा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मामा हरदीप सिंह और भांजे जसविंद्र सिंह के पास से पुलिस ने 81.20 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हेरोइन बेचने से पहले ही दबोच लिया गया। रावला पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच घडसाना के एसएचओ देवीलाल सहाराण को सौंपी गई है। एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी हेरोइन तस्करी के अवैध कारोबार में लंबे समय से सक्रिय है। आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज है। एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जवान गाँव 3 केएनडी पहुंची तो आरोपी हरदीप सिंह (55) पुत्र तेजा सिंह रायसिंह निवासी मलकपुर पंजाब कृषि विश्वविधालय तहसील जिला लुधियाना और जसविन्द्रसिंह उर्फ जस्सा (43) पुत्र चन्न सिंह रायसिख निवासी 6 केएनडी रावला पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास 81.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनटीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। एसएचओ बलवन्त कुमार ने बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह के परिवार के सदस्य भी नशे की तस्करी के अवैध कारोबार से जुड़े हुए है इसकी जानकारी भी पुलिस टीम जुटा रही है। उन्होंने बताया कि गाँव 6 केएनडी का क्षेत्र नशे को लेकर काफी संटिव है। यह क्षेत्र सेंसिटिव होने के कारण पुलिस ने गांव 6 कैंडी में अस्थाई रूप से पुलिस चौकी भी खोल रखी है पुलिस चौकी खोलने के कारण इस क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगा है मगर आरोपी जसविंदर सिंह इतना शातिर है कि उसके गांव में पुलिस चौकी खुलने के बाद उसने नशे तस्करी के ठिकानों को ही बदल दिया।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 22, 2026 09:09:20
Panchkula, Haryana:हरियाणा में बिश्नोई सभा के पोस्टर से पूर्व मंत्री कुलदीप बिश्नोई का नाम और फोटो गायब होने से एक बार बिश्नोई परिवार को झटका लगा है। पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में स्थापना दिवस पर आज (रविवार को) कुलदीप बिश्नोई नहीं पहुंचें बता दें कि रविवार को प्रोग्राम में पूर्व CM चौधरी भजनलाल की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। पहले इसकी अध्यक्षता खुद कुलदीप करने वाले थे, लेकिन सीएम नायब सैनी के प्रोग्राम में न आने के कारण यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब, आज होने वाले इस प्रोग्राम में कुमारी सैलजा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है। हालांकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अब उनके बड़े भाई विधायक चंद्रमोहन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर को खुद पंचकूला बिश्नोई मंदिर की ओर से जारी किया गया है। हालांकि बिश्नोई सभा पंचकूला के प्रधान लीलूराम गोदारा का कहना है कि विदेश में होने के कारण कुलदीप बिश्नोई मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं, मगर वह जागरण में आएंगे।पहले 3 जून 2025 को होना था प्रोग्राम इससे पहले ये प्रोग्राम 3 जून 2025 को पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की 14वीं पुण्यतिथि पर होना था, मगर अचानक सीएम सैनी का दौरा रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित पूरा परिवार तैयारी में लगा था। लोगों को निमंत्रण भी दिए जा चुके थे। कुलदीप ने खुद इसकी कमान संभाल रखी थी।5 जगह लग चुकी पूर्व CM की प्रतिमा बता दें कि, बिश्नोई परिवार पंचकूला के बिश्नोई मंदिर में भजनलाल की प्रतिमा स्थापित करके और मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाकर पूरे हरियाणा में मैसेज देने का प्रयास कर रहा था। मगर सीएम का दौरा रद्द होने के बाद कुलदीप को भी बिश्नोई सभा ने नजरअंदाज कर दिया। अब पंचकूला में पूर्व सीएम भजनलाल की छठीं प्रतिमा का अनावरण होगा। इससे पहले आदमपुर, राजस्थान के मुक्ति धाम मुकाम, जांभा, बिश्नोई मंदिर हिसार और गुरुग्राम स्मृति सदन में उनकी प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं。
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 09:06:31
1
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 22, 2026 09:04:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top