Back
जयपुर RTO द्वितीय ने राजस्व में सबसे बड़ी बढ़त पर कब्जा किया
KCKashiram Choudhary
Jan 07, 2026 07:50:29
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
बढ़ने लगी परिवहन की राजस्व ग्रोथ!
नवंबर की तुलना में 1.15 फीसदी की बढ़ोतरी
जयपुर RTO द्वितीय प्रदेशभर में अव्वल
जयपुर RTO प्रथम की परफॉर्मेंस कमजोर
अब फिसलते हुए 12वीं रैंक पर पहुंचे RTO प्रथम
विभाग ने 54.95 फीसदी राजस्व किया अर्जित
वीओ- 1
राज्य सरकार के राजस्व अर्जित करने वाले 5 प्रमुख विभागों में से एक परिवहन विभाग ने राजस्व लक्ष्य हासिल करने की दिशा में पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई है। परिवहन विभाग को वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार ने 9860 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया हुआ है। लक्ष्य की तुलना में परिवहन विभाग ने अब तक 54.95 फीसदी राजस्व अर्जित कर लिया है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष के 9 माह पूरे हो चुके हैं और अब महज 3 माह का समय बचा हुआ है। ऐसे में अभी भी विभाग को 45 फीसदी राजस्व को अर्जित करना एक कठिन चुनौती है। वहीं वित्त वर्ष में दिसंबर तक के राजस्व लक्ष्य की बात करें तो परिवहन विभाग को 6458.14 करोड़ टारगेट था, 5417.96 करोड़ राजस्व प्राप्त कर लिया है। यानी विभाग ने 83.89 फीसदी राजस्व अर्जित कर लिया है। जबकि नवंबर माह तक 82.74 फीसदी राजस्व ही अर्जित किया था। इस तरह पिछले एक माह में 1.15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा राजस्व बढ़ोतरी को लेकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
परिवहन विभाग के राजस्व की बड़ी बातें
- जयपुर RTO द्वितीय पूरे राज्य में पहले नम्बर पर, 91.46 फीसदी अचीवमेंट
- दिसंबर तक के लिए 406.76 करोड़ टारगेट था, 372.03 करोड़ हासिल किए
- अजमेर RTO दूसरे नंबर पर, 569.75 करोड़ टारगेट में से 503.83 करोड़ अर्जित
- सीकर RTO तीसरे नंबर पर, 515.07 करोड़ टारगेट में से 451.90 करोड़ अर्जित
- जयपुर RTO प्रथम पिछले साल राजस्व में थे प्रदेशभर में दूसरे नम्बर पर
- इस बार 12वीं रैंक पर फिसले, 1150.60 करोड़ टारगेट में से 902.30 करोड़ अर्जित
- भरतपुर RTO सबसे नीचे 13वें नंबर पर, महज 77.70 फीसदी की राजस्व प्राप्ति
वीओ- 2
राजस्व अर्जन के मामलों में जिलेवार परफॉर्मेंस देखें तो स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। केवल कुछेक जिलों में ही राजस्व प्राप्ति की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। टॉप 3 कार्यालयों में सादुलशहर, जयपुर RTO द्वितीय का DTO कार्यालय और रामगंजमंडी जिला परिवहन कार्यालय हैं। तीनों ने अपने लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व अर्जित किया है। वहीं जयपुर का शाहपुरा जिला परिवहन कार्यालय सभी 58 डीटीओ की रैंक में सबसे नीचे है।
राजस्व को लेकर जिलों का हाल
- जिला परिवहन कार्यालयों में सादुलशहर सबसे आगे, 135.10 फीसदी अर्जन
- जयपुर द्वितीय ने 125.84 फीसदी राजस्व अर्जित किया, प्रदेश में दूसरे नंबर पर
- रामगंजमंडी डीटीओ तीसरे नंबर पर, लक्ष्य की तुलना में 123.65 फीसदी अर्जन
- जयपुर प्रथम डीटीओ कार्यालय 45वें नंबर पर
- जयपुर प्रथम ने 1104.23 करोड़ टारगेट में से 865.42 करोड़ अचीव किए
- जयपुर का शाहपुरा DTO सबसे नीचे 58वें नंबर पर
- शाहपुरा ने 70.04 करोड़ टारगेट में से मात्र 40.22 करोड़ अर्जित किए
- जयपुर आरटीओ प्रथम की राजस्व ग्रोथ इस साल मात्र 1.35 प्रतिशत
- वर्ष 2024 में दिसंबर तक 853.92 करोड़ राजस्व किया था अर्जित
- वर्ष 2025 में दिसंबर तक 865.42 करोड़ हुआ राजस्व अर्जन, महज 11 करोड़ अधिक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowJan 08, 2026 11:15:020
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 08, 2026 11:14:410
Report
STSumit Tharan
FollowJan 08, 2026 11:14:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 11:12:56Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी विधायक सुरेश पासी का विवादित बयान.. ना कभी मस्जिद गया, ना कभी जाऊंगा.. मुसलमानों के घर वोट मांगने नहीं जाता
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 08, 2026 11:12:370
Report
HBHemang Barua
FollowJan 08, 2026 11:12:170
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowJan 08, 2026 11:12:030
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 08, 2026 11:11:240
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 08, 2026 11:10:400
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 08, 2026 11:09:160
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 08, 2026 11:08:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 11:07:56Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या इन्द्रेश कौशिक हिन्दू धर्मगुरु
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 08, 2026 11:07:310
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 08, 2026 11:07:200
Report