Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर RTO 73% राजस्व पर अटक: अजमेर अव्वल, नॉन OTT में गिरावट

KCKashiram Choudhary
Mar 11, 2026 09:16:19
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - 73 परसेंट पर अटके RTO! - परिवहन विभाग की लक्ष्य पूर्ति में बड़ी बाधा - नॉन ओटीटी राजस्व में बड़े RTO चल रहे पीछे - जयपुर RTO प्रथम 8वें नंबर पर - जयपुर RTO द्वितीय 12वें नंबर पर - अजमेर RTO पूरे प्रदेश में अव्वल - 3230 करोड़ रुपए था फरवरी तक का टारगेट - विभाग के RTO 2372 करोड़ ही ला सके - इससे लाख गुना अच्छी तो पुलिस की CF वसूली एंकर परिवहन विभाग के RTO राज्य सरकार के लिए राजस्व वसूली में बहुत कमजोर साबित हो रहे हैं। फरवरी 2026 तक के लिए विभाग के आरटीओज को जो टारगेट दिया गया था, आरटीओ उसमें महज 73 फीसदी राजस्व ही अर्जित कर सके हैं। यह न केवल पिछले साल से कम है, बल्कि कई आरटीओज की परफॉर्मेंस तो निराशाजनक है। देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- स्क्रीनिंग क्लिप राज्य सरकार के टॉप 5 राजस्व लाने वाले महकमों में शामिल परिवहन विभाग इस बार अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए जूझ रहा है। परिवहन सचिव शुचि tyागी और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा राजस्व लक्ष्य पूरा करने को लेकर सकारात्मक हैं। आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा तो लक्ष्य पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन विभाग के आरटीओ इस मामले में पीछे नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को वित्त वर्ष 2025-26 में 9860 करोड़ का कुल टारगेट दिया हुआ है। फरवरी तक का टारगेट 8048 करोड़ है, इसमें से अब तक 6830 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है। यानी परिवहन विभाग फरवरी तक के लक्ष्य का 84.87 फीसदी राजस्व अर्जित कर चुका है। जबकि पूरे वित्त वर्ष के कुल लक्ष्य की तुलना में 69.27 फीसदी राजस्व ही अर्जित किया जा सका है। आपको बता दें कि विभाग के राजस्व में ओटीटी राजस्व जहां वाहनों की बिक्री से मिलने वाला वन टाइम टैक्स है। ओटीटी राजस्व वाहनों की बिक्री से आता है, इसलिए इसमें आरटीओ अधिकारियों और उनके कर्मचारियों का सीधे तौर पर कोई योगदान नहीं होता। वहीं नॉन ओटीटी राजस्व में परिवहन उड़नदस्तों द्वारा और अन्य राजस्व शामिल होता है। नॉन ओटीटी में आरटीओज का लक्ष्य 4572 करोड़ रहा है, इसमें से फरवरी तक के टारगेट 3230 करोड़ की तुलना में अब तक महज 2373 करोड़ राजस्व ही अर्जित किया सका है। यानी 73.46 फीसदी नॉन ओटीटी राजस्व ही प्राप्त हुआ है。 अभ्यास निर्देश समझिए, कौन RTO वास्तविक रूप से अच्छा परफॉर्मेर? - अजमेर RTO पूरे प्रदेश में अव्वल, ओटीटी राजस्व में 93.01 प्रतिशत - आरटीओ की मेहनत से आने वाले नॉन OTT में भी 82.72 प्रतिशत अर्जन - सीकर RTO प्रदेश में दूसरे नंबर पर, ओटीटी राजस्व में 91.66 प्रतिशत - नॉन ओटीटी राजस्व में भी सीकर आगे, 81.53 प्रतिशत राजस्व अर्जित - चित्तौड़गढ़ RTO तीसरे नंबर पर, नॉन ओटीटी में 75.52 प्रतिशत राजस्व - पाली RTO सबसे नीचे, महज 67.88 प्रतिशत नॉन ओटीटी राजस्व अर्जित - जयपुर RTO प्रथम फरवरी तक 8वें नंबर पर, OTT राजस्व 84.24 फीसदी - जबकि RTO की परफॉर्मेंस से आने वाला नॉन OTT राजस्व बहुत कम - लक्ष्य की तुलना में नॉन OTT राजस्व में RTO प्रथम 71.70 प्रतिशत पर - जयपुर RTO द्वितीय 12वें नंबर पर, OTT के जरिए 120.47 फीसदी राजस्व - जबकि नॉन OTT में आरटीओ द्वितीय की परफॉर्मेंस मात्र 67.96 फीसदी स्क्रीनिंग क्लिप नॉन ओटीटी राजस्व के अलावा यदि विभाग को फरवरी 2026 तक प्राप्त कुल राजस्व की तुलना करें तो इस मामले में जयपुर आरटीओ द्वितीय पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। रोचक बात यह भी है कि प्रदेश के कई आरटीओ तो अपनी पिछले साल की परफॉर्मेंस से भी कमजोर साबित हो रहे हैं। वहीं पुलिस की सीएफ वसूली अब तक पूरे 100 फीसदी चल रही है。 कुल राजस्व में जयपुर द्वितीय अव्वल, प्रथम फिसड्डी - फरवरी तक के लक्ष्य की तुलना में जयपुर RTO द्वितीय सबसे आगे - RTO द्वितीय ने 507 करोड़ टारगेट के विपरीत 474 करोड़ अर्जित किए - दौसा दूसरे नंबर पर, 243 करोड़ के विपरीत 215 करोड़ अर्जित - अजमेर तीसरे नंबर पर, 710 करोड़ टारगेट, प्राप्ति 629 करोड़ - सीकर चौथे नंबर पर, 642 करोड़ टारगेट, प्राप्ति रही 562 करोड़ - बीकानेर 5वें नंबर पर, 599 करोड़ टारगेट, अब तक 506 करोड़ कमाए - जयपुर RTO प्रथम सबसे नीचे 13वें नंबर पर - 1435 करोड़ टारगेट, अब तक महज 1148 करोड़ राशि अर्जित क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRam Mehta
Mar 11, 2026 10:38:23
Baran, Rajasthan:पार्वती नदी में नहाने के दौरान डुबा किशोर,जाँच के बाद चिकित्सकों ने किया म्रत घोषित बारां जिले के छबड़ा के गुगोर पार्वती नदी में बुधवार को नहाते समय एक नाबालिग किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना बुधवार को हुई जब छबड़ा की श्री राम कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ गुगोर पार्वती नदी की पुलिया के नीचे नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। गांव वालों की सूचना पर,स्थानीय निवासी निरंजन खारवाल ने किशोर को नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत छबड़ा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 11, 2026 10:37:57
Bikaner, Rajasthan:ईरान–इजरायल युद्ध का असर ! गैस स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, एलपीजी पम्प स्टेशनों पर वाहनों की भीड़, लोगों में गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता, ईंधन की किल्लत की आशंका से बढ़ी मांग, कई जगह घंटों इंतजार कर रहे वाहन चालक, युद्ध के बीच आम जनजीवन पर दिखने लगा असर, हालांकि गैस सप्लाई फिलहाल नहीं है बाधित ईरान–इजरायल युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय स्तर पर देखने को मिल रहा है जहाँ बीकानेर में कुछ गैस स्टेशनों और एलपीजी पम्पों पर वाहनों की कतारें देखने को मिलीं । बढ़ती वैश्विक स्थिति को देखते हुए कई लोग एहतियातन गैस भरवाने के लिए पम्प स्टेशनों पर पहुंचे, जिसके चलते कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक भीड़ नजर आई हालांकि गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों के अनुसार फिलहाल एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था लगातार जारी है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की खबरों के कारण लोग सावधानी के तौर पर पहले से गैस भरवाने पहुंच रहे हैं फिलहाल शहर में गैस आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 11, 2026 10:37:16
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों से न घबराएं, गाजीपुर में पर्याप्त स्टॉक– जिला पूर्ति अधिकारी गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने दी सफाई कहा – गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग न करें, एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं औसतन 12,483 की जगह अब करीब 12,956 सिलेंडर की खपत हो रही बुकिंग के 2–3 दिन के अंदर घर तक हो रही है गैस की होम डिलीवरी जिले में करीब 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध 25 दिन से पहले दोबारा गैस सिलेंडर बुकिंग नहीं होगी – डीएसओ पेट्रोल-डीजल को लेकर भी जिले में किसी तरह की कोई कमी नहीं गाजीपुर में गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई लगातार हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पहले जहां रोजाना औसतन 12 हजार 483 सिलेंडर की खपत होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 12 हजार 956 हो गई है। इसके बावजूद लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले की तरह जारी है और बुकिंग के दो से तीन दिन के अंदर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसलिए लोगों को एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फिलहाल गाजीपुर में करीब 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर असीमित मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अनावश्यक भंडारण से बचना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों ने नियम बनाया है कि 25 दिन के भीतर दोबारा बुकिंग नहीं की जाएगी। जिनकी 25 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, वही दोबारा बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल को लेकर भी किसी तरह की कमी नहीं है और गाजीपुर में इनका पर्याप्त भंडारण मौजूद है। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 11, 2026 10:36:05
Rewari, Haryana:अमेरिका, इजराइल और ईरान युद्ध का असर हरियाणा के रेवाड़ी में भी दिखा; गैस एजंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पिछले दो दिनों से गैस के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं; सर्वर डाउन होने के कारण अफरातफरी मची हुई है। केवल कमर्शियल सिलेंडर पर कंपनियों ने रोक लगाई है, लेकिन एमरजेंसी सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं। लोगों में भय का माहौल है कि अगर युद्ध लम्बा चला तो दिक्कत होगी। समय रहते एजंसियाँ संचालकों ने कहा है कि समस्या घरेलू गैस की नहीं, सर्वर मेंटेनेंस के कारण बुकिंग में दिक्कत हो रही है और जल्द ठीक हो जाएगी। उनकी राय है कि युद्ध लम्बा खिंचने पर लोग आवश्यकतानुसार पर्याप्त सिलेंडर न मिलने की चिंता कर रहे हैं, पर सरकार ने वैकल्पिक प्रबंध पहले ही कर दिए हैं और लोग बेवजह पैनिक न हों। शादी-विवाह के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर न मिलना रेस्तरां चलाने वालों के लिए भी बड़ी समस्या बन गया है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 11, 2026 10:35:53
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पिता ने दवा कराने के बहाने बेटी को घर से लेकर निकला और चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला इलाके के पास सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर चोपन थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। बताया गया कि आरोपी गंगादयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव मूल रूप से बिहार के कैमूर यानी भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सोनभद्र जिले के रामगढ़ थाना पन्नूगंज क्षेत्र में रह रहा था। आरोप है कि आरोपी अपनी पुत्री को दवा कराने के बहाने घर से लेकर निकला और बग्घानाला इलाके के पास सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चोपन थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में चोपन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी गंगादयाल यादव को मारकुंडी गुरमा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:35:36
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई लगातार हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पहले जहां रोजाना औसतन 12 हजार 483 सिलेंडर की खपत होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 12 हजार 956 हो गई है। इसके बावजूद लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले की तरह जारी है और बुकिंग के दो से तीन दिन के अंदर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसलिए लोगों को एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फिलहाल गाजीपुर में करीब 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर असीमित मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अनावश्यक भंडारण से बचना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों ने नियम बनाया है कि 25 दिन के भीतर दोबारा बुकिंग नहीं की जाएगी। जिनकी 25 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, वही दोबारा बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल को लेकर भी किसी तरह की कमी नहीं है और गाजीपुर में इनका पर्याप्त भंडारण मौजूद है। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 10:35:02
Faridabad, Haryana:वल्लबगढ़, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज दौलत कॉलोनी में बन रही नई RMC सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिव सैनी धर्मशाला के पास एक सुंदर चौराहा विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही दौलत कॉलोनी से मोहना रोड पर होने वाली एंट्री को भी आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग सेक्टर 64,65,62, 63 और 61 की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख और सुंदर प्रवेश मार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि मोहना रोड से ऊंचा गांव होते हुए सेक्टरों की ओर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया गया है, जिससे अब सेक्टरों का संपर्क मोहना रोड से बेहतर तरीके से जुड़ गया है। पहले यहां से सेक्टरों में जाने के लिए संकरी छोटी सड़क थी, जिसे अब चौड़ा कर दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर सड़क को आमजन के लिए खोलने की दिशा में कार्य करें, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 11, 2026 10:34:45
Bhiwani, Haryana:लोकेशन हांसी नवीन शर्मा 13 मार्च को अजय चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में होगी ऐतिहासिक रैली जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस भूपेंद्र हुड्डा को बताया बीजेपी की ए टीम तो बी टीम बताया अभय सिंह चौटाला को कांग्रेस व भाजपा को लिया निशाने पर भाजपा को बताया घोटालों की सरकार कांग्रेस ने रुपये लेकर टिकट बेचीं राज्यसभा की दिग्विजय चौटाला ने कहा कांग्रेस के विधायक मेरे संपर्क में राज्यसभा सीट पक्का हारेगी कांग्रेस कांग्रेस सीएलपी लीडर की मीटिंग में नहीं पहुंचे कई विधायक भाजपा सरकार ने जनता से किए वायदों से की वायदाखिलाफी कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा था कि भाजपा के बगैर चौटाला की सरकार न बनने पर भड़के दिग्विजय चौटाला कहा कि अपने काम पर ध्यान रखे कृष्ण बेदी सोते जागते चौटाला परिवार नजर आता उनको हाजमा खराब, उनको अच्छी दवा की जरूरत पहले सिलेंडर के दाम बढ़ाने ओर अब गैस की किल्लत पर बोले दिग्विजय कहा आने वाले तीन दिनों में इसकी स्थिति ओर भी भयानक होने वाली लाडो लक्ष्मी स्कीम के तहत जनता को ठगा फैमिली आईडी में पोर्टल के माध्यम से इंकम बढ़ने से कटी पेंशन पर बोले कहा पोर्टल सिर्फ परेशान करने का माध्यम वेशभूषा बदल पंजाब जाते ओर SYL पानी को लेकर कुछ बोलते नहीं जेजेपी 13 मार्च की रैली के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री से SYL पानी को लेकर करेंगी बात हांसी रैली को बताया अजय चौटाला का राजनीतिक वनवास खत्म होने का जश्न हांसी पहुँचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष कर कांग्रेस व भाजपा पर राज्यसभा चुनावों के बहाने जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अब डॉ अजय का राजनीतिक वनवास खत्म हो चुका है। 13 मार्च को हांसी में होने वाली जेजेपी की रैली को सफल बनाने के लिए युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला दिन रात जुटे हुए हैं। वो बीते कई दिनों से हांसी में डेरा डाले हुए हैं। आज उन्होंने हांसी रैली की तैयारी व व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही आज वो कांग्रेस, इनेलो व भाजपा के साथ सोनिया गांधी से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक पर कई सवाल खड़े कर गए। सबसे पहले दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली डॉ अजय चौटाला का राजनीतिक वनवास खत्म होने पर रैली से ज्यादा जश्न होगा। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस व इनेलो का असली चेहरा व भाजपा का पूंजीवाद सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की CLP मीटिंग में 5-6 विधायक रहे गायब। ऐसे में मुठी से रेत की तरह कांग्रेस के हाथ से गेम निकल चुका है। बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष जेजेपी) नवीन शर्मा रिपोर्टर हांसी
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 11, 2026 10:34:10
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार. सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है. शिकायतकर्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने मामला निपटाने और राहत देने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की जांच की और फिर सुनियोजित तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की. योजना के तहत शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया. जैसे ही हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात था. गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लेकर थाना सदर बाजार पहुंची, जहां उससे पूछताहित की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 11, 2026 10:33:52
Jaipur, Rajasthan:कुछ दिन पहले तक गैस एजेंसी संचालकों को 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर और 5 किलो के छोटे सिलेंडर बेचने के लिए तेल कंपनियां दबाव बनाती थीं। लेकिन अब हालात पूरी तरह पलट गए हैं। गैस गोदामों में कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर लगभग गायब हो गए हैं। जो एजेंसी संचालक पहले बेचने के लिए ग्राहकों को ढूंढते थे, अब वही तेल कंपनियों से सिलेंडर की डिमांड कर रहे हैं। उधर बाजार में होटल-रेस्टोरेंट से लेकर छोटे कारोबारियों तक कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग बढ़ गई है, लेकिन सप्लाई लगभग थम गई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पहले तेल कंपनियां कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री बढ़ाने के लिए एजेंसियों पर दबाव बनाती थीं, लेकिन अब स्थिति यह है कि एजेंसियां खुद कंपनियों से सिलेंडर की मांग कर रही हैं। बाजार में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की तरफ से कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर कारोबारी तय कीमत से ज्यादा भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं। लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। डिलीवरी हॉकर्स का कहना है कि पहले उन्हें होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कॉमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए मनाना पड़ता था। लेकिन अब हालात यह हैं कि कारोबारी खुद फोन कर सिलेंडर मांग रहे हैं। हॉकर्स के मुताबिक लोग ज्यादा कीमत देने की बात भी कह रहे हैं, लेकिन जब गोदामों में ही सिलेंडर नहीं आ रहे तो सप्लाई करना संभव नहीं हो पा रहा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 11, 2026 10:33:36
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के गणेश्वर में शीतला अष्टमी के अवसर पर गांव में धुलंडी का पर्व पूरे उत्साह और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। सुबह करीब 8 बजे से ही गांव में रंगों का त्योहार शुरू हो गया और दिनभर ग्रामीण रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। गांव की गलियों और मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे होली खेलते हुए दिखाई दिए। वहीं सुबह करीब 10 बजे से युवाओं और ग्रामीणों की टोलियां एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली खेलने में मशगूल हो गईं। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान डीजे और बैंड की धुन पर ग्रामीण नाचते-गाते हुए जुलूस निकालते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां शहीद गोकुलचंद यादव को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद ग्रामीण युवा नाचते गाते हुए गांव के मुख्य सड़क व गली मोहल्ले से होकर ग्राम देवता बाबा रायसल महाराज मंदिर पहुंचे। यहां लोगों ने रंग-गुलाल से होली खेली और मंदिर में पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा करीब 400 वर्षों से चली आ रही है। गणेश्वर गांव में होली के दूसरे दिन होली नहीं खेली जाती है, बल्कि यहां डूडू मेला भरता है। मान्यता है कि होली के दूसरे दिन यानी धुलंडी पर ग्राम देवता बाबा रायसल जी महाराज का राजतिलक हुआ था। इसी कारण गांव में गणेश्वर में धुलंडी नही खेली जाती है बल्कि डूडू महोत्सव होता है। धुलंडी शीतला अष्टमी को खेली जाती है। इस लिए बाबा रायसल महाराज की आज भी विशेष मान्यता बरकरार है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:32:30
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र में एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान धुंध के कारण पीछे से आ रहे ट्राला, वॉल्वो बस और पिकअप ट्रेलर में जा घुसे, जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top