Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर में सिंधीकैम्प को मल्टी मोडल हब बनाने की योजना पर मंथन

KCKashiram Choudhary
Nov 19, 2025 09:35:15
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - सिंधीकैम्प बनेगा मल्टी मोडल बस स्टैंड! - सिंधीकैम्प के साथ होगा अन्य स्टैंड का विकास - शहर के 4 प्रमुख मार्गों पर भी बनेंगे बस स्टैंड - रोडवेज की कमेटी ने की अनुशंसा - अब परिवहन विभाग कर रहा निर्माण पर मंथन - ट्रैफिक फ्लो को लेकर फिर से मांगी गई रिपोर्ट एंकर जयपुर में बसों के आवागमन से होने वाले ट्रैफिक जाम को रोकने और भविष्य में बसों का संचालन शहर के बाहरी क्षेत्रों से किए जाने को लेकर परिवहन विभाग के स्तर पर मंथन जारी है। राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में रोडवेज प्रशासन और परिवहन विभाग के स्तर पर कवायद जारी है। सिंधीकैम्प बस स्टैंड को मल्टी मोडल हब आईएसबीटी के रूप में विकसित किया जाएगा। क्या है पूरी योजना, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- वीओ- 1 शहर के मध्य में स्थित सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर यात्रीभार का बोझ कम करने और बसों के आवागमन से शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने की दिशा में परिवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। शहर के बाहरी हिस्सों में चारों तरफ नए बस स्टैंड बनाए जाने और सिंधीकैम्प बस स्टैंड को मल्टी मोडल हब आईएसबीटी के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इसकी बजट घोषणा तो 3 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन क्रियान्विति की रफ्तार धीमी है। अब परिवहन विभाग और राजस्थान राज्य बस अड्डा विकास प्राधिकरण ने रोडवेज प्रशासन के साथ बैठकें कर बस अड्डों का निर्माण करने को लेकर तेजी दिखाई है। दरअसल रोडवेज प्रशासन ने पूर्व में भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड से एक सर्वे करवाया था। रोडवेज मुख्यालय में 25 अक्टूबर 2024 को हुई बैठक में राइट्स ने अपना सर्वेक्षण प्रस्तुत किया था। 4 नवंबर 2024 को राइट्स लिमिटेड द्वारा मार्केट असेसमेंट एंड फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसे लेकर रोडवेज की प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट ने अनुशंसा की थी। इसके तहत प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह से शहर से बाहर से किए जाने और रोडवेज बसों की कुछ संख्या को सिंधीकैम्प तक अनुमति देने की अनुशंसा की गई थी। मल्टी मोडल हब बनाने से उद्देश्य है कि सिंधीकैम्प की कनेक्टिविटी बसों के अलावा मेट्रो और रेलवे स्टेशन तक बढ़ाई जाएगी। Gfx In इस तरह होगा बसों का संचालन - 100 फीसदी प्राइवेट बसों का संचालन शहर के बाहरी हिस्सों में बस अड्डों से होगा - अजमेर रोड पर हीरापुरा, आगरा रोड पर बगराना में बस स्टैंड विकसित होंगे - टोंक रोड पर प्रताप नगर, सीकर रोड पर विद्याधर नगर में बस स्टैंड होंगे - सीकर रोड की 50 फीसदी बसें विद्याधर नगर, 50 फीसदी हीरापुरा तक आएंगी - रोडवेज की 20 फीसदी बसें 2025 में शहर के बाहरी हिस्सों में टर्मिनेट होंगी - वर्ष 2035 में इन बसों की संख्या बढ़ाकर 40 फीसदी की जाएगी - वर्ष 2035 तक सिंधीकैम्प पर 48 बस-बे बनाए जाने की जरूरत रहेगी - वर्ष 2035 तक हीरापुरा में 62, बगराना में 49 बस-बे बनाए जाएंगे - वर्ष 2035 तक प्रताप नगर में 23 और विद्याधर नगर में 31 बस-बे बनाए जाएंगे - वर्ष 2035 तक सिंधीकैम्प से 1430, हीरापुरा से 1779 बसें चलेंगी - बगराना से 1323, प्रतापनगर से 611, विद्याधर नगर से 854 बसें चलेंगी Gfx Out वीओ- 2 बस अड्डों के निर्माण को लेकर भी राइट्स ने दो मॉडल सुझाए हैं। इनमें पहला मॉडल ऑपरेट, मेंटेन एंड ट्रांसफर का है, जबकि दूसरा मॉडल बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट एंड ट्रांसफर का है। रोडवेज की कमेटी ने दूसरे मॉडल को इसके लिए उपयुक्त माना है। इसके तहत प्राइवेट डेवलपर बस स्टैंड का पूरा निर्माण खुद के खर्च पर करेगा। इसके बाद संचालन और प्रबंधन एक निश्चित समयावधि के लिए स्वयं करेगा। Gfx In कितनी राशि से होगा बस स्टैंड्स का निर्माण - सिंधीकैम्प बस स्टैंड के निर्माण पर करीब 480 करोड़ रुपए खर्च होंगे - बगराना बस स्टैंड के निर्माण पर 582 करोड़, प्रताप नगर में 216 करोड़ - विद्याधर नगर में 253 करोड़ और हीरापुरा में 746 करोड़ खर्च होंगे - सभी बस अड्डों के निर्माण पर कुल खर्च 2278 करोड़ होने का अनुमान - हीरापुरा को छोड़कर 1531 करोड़ राशि से होगा सबका निर्माण - हालांकि परिवहन विभाग की कमेटी ने इन अनुमानित लागतों को माना अधिक - ऐसे में राइट्स के स्तर से फिर से किया जाएगा सर्वेक्षण Gfx Out क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
101
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Nov 19, 2025 10:40:21
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनएच-31 पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गुस्साए लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया और मौके पर जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण भिड़ंत इतनी भीषण हुई कि मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया गया। घायल युवक को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया。 आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह दोनों ट्रक आमने-सामने टकराए पड़े हैं और सड़क पर मलबा बिखरा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 19, 2025 10:39:36
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड विधानसभा द्वारा वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है। इस घोषणा के बाद धनबाद विधायक कार्यालय में जश्न और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि इससे पहले धनबाद के पूर्व विधायक रहे पीएम सिंह को भी यह सम्मान मिला था। दोबारा धनबाद के विधायक को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से जिले के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।वहीं सम्मान की घोषणा के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि धनबाद की जनता के आशीर्वाद और साथी विधायकों के सहयोग का परिणाम है। मैं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। बतादे की झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज सिन्हा इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। धनबाद की जनता और समर्थकों का कहना है कि विधायक के कार्य, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और विधानसभा में सक्रिय भागीदारी ने उन्हें इस सम्मान के योग्य बनाया है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 19, 2025 10:39:11
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 19, 2025 10:38:11
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - खाटूश्यामजी (सीकर) हेडलाइन - श्रीश्याम मंदिर कमेटी का शिक्षा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,करीब 6 से 8 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन भवन, सीकर जिले के खाटूश्यामजी में मंगलवार को श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह और मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए विद्यालय भवन का एमओयू विद्यालय प्रशासन को सौंपा।एमओयू प्रधानाचार्य बनवारी लाल कुमावत, रंजना गांडिड, सुरेश चौधरी और राधाकिशन यादव को प्रदान किया गया। इसके तहत विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भवन आधुनिक तकनीकी संसाधनों, बेहतर कक्षाओं और सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करीब 6 से 8 करोड़ में बनकर तैयार होगा।इस एमओयू को मंगलवार को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। स्थानीय स्तर पर इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चौहान और मंत्री चौहान ने विद्यालय परिवार का श्याम दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बाईट - पृथ्वी सिंह चौहान, अध्यक्ष श्री श्याम मंदिर कमेटी, बाईट - बनवारी लाल कुमावत, प्रधानाचार्य,
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 19, 2025 10:37:50
Ujjain, Madhya Pradesh:शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके क्रम में मंगलवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का रात को 12 बजे के बाद औचक निरीक्षण करते हुए निगम द्वारा रेन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. आयुक्त द्वारा फाजलपूरा, दूधतलाई, घास मंडी चौराहा, नानाखेड़ा बस स्टैंड रेन बसेरों का निरीक्षण किया गया जहां नगर निगम द्वारा आश्रय स्थलों में समुचित रूप से व्यवस्थाएं की गई है साथ ही नगर निगम के रैन बसेरे सीसीटीवी कैमरों से लैस हाईटेक है जहां रैन बसेरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाती है साथ ही ठंड से बचाव हेतु आश्रय स्थलों में ठहरने वाले नागरिकों के लिए हीटर की भी व्यवस्था है. निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि निगम द्वारा संचालित रेन बसेरा में और अधिक व्यवस्थाएं की जाए जहां पर रंगाई पुताई, आवश्यक सामग्री, संसाधन की आवश्यकता है वह तत्काल उपलब्ध करवाई जाए, नागरिकों के ओढ़ने के लिए रजाई,कंबल,मच्छरों से बचाव हेतु मच्छर दानी, पीने के पानी के साथ ही मनोरंजन के लिए टीवी,साफ स्वच्छ शौचालय की भी व्यवस्था की गई है
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Nov 19, 2025 10:37:17
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर मालवा शहर की मास्टर कॉलोनी में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने उत्पात मचा दिया। कॉलोनी में पार्क की बाउंड्री और घरों के बाहर खड़ी करीब आधा दर्जन से अधिक कारों के काँच तोड़ दिए गए। सुबह जब लोग उठे तो अपने वाहनों को क्षतिगस्त देखकर हैरान रह गए। वीओ – वारदात में कारों के फ्रंट और बैक दोनों शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो चुके थे। जगह-जगह कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया है और लोग रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वीओ – घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित लोगों ने तुरंत कोतवाली थाने को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया। बाइट – जे पी माहेश्वरी, रहवासी बाइट - दिलीप कारपेंटर, रहवासी वीओ – थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कॉलोनीऔर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। वीओ – रिहायशी इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलोनीवासी रात में गश्त बढ़ाने और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को प्राथमिकता से लिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 19, 2025 10:36:34
Puri, Odisha:ଆସନ୍ତା 21 ତାରିଖରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ ପରିଚାଳନା କମିଟିର ଦ୍ୱିତୀୟ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ବୈଠକ। ବୈଠକରେ ରତ୍ନ ଅଳଙ୍କାର ଗଣତିମଣତି କେବେ ହେବ ତା ଉପରେ ହେବ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା। ଅସ୍ଥାୟୀ ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରୁ ସ୍ଥାୟୀ ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରକୁ ଅଳଙ୍କାର ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଛି। ନାଟମଣ୍ଡପରେ ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ଉପରେ ହେବ ଆଲୋଚନା। ନାଟମଣ୍ଡପରେ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ କାଠ ରାମ୍ପକୁ ଦେଖିଥିଲେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକଙ୍କ ସମେତ ପରିଚାଳନା କମିଟିର ସଦସ୍ୟ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ନେଇ ମଧ୍ୟ ହେବ ଆଲୋଚନା। ପ୍ରକଳ୍ପ ସାଂସ୍କୃତିକ ଏବଂ ବୈଷୟିକ ସବକମିଟିର ବିବରଣୀ ଉପରେ ହେବ ଆଲୋଚନା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସହ ଜଡିତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକଳ୍ପର ଅଗ୍ରଗତି ନେଇ ହେବ ଆଲୋଚନା। ଗୁଣ୍ଡିଚା ମନ୍ଦିରର ଉନ୍ନତିକରଣ,, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆଦର୍ଶ ଗୁରୁକୂଳ ନିର୍ମାଣ,, ରଘୁନନ୍ଦନ ଲାଇବ୍ରେରୀ ନିର୍ମାଣ,, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସେବକ ବାସଗୃହ,, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର 75 ମିଟର ଜୋନ୍ ବାହାରେ ଅନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ର ନିର୍ମାଣ,, ହୋମଯଞ୍ୟ ପ୍ରକଳ୍ପ,, ନାମଯଞ୍ୟ ପ୍ରକଳ୍ପ,, ଜଗନ୍ନାଥ ବଲ୍ଲଭ ପିଲଗ୍ରୀମ୍ ସେଣ୍ଟର କାର୍ଯ୍ୟର ଅଗ୍ରଗତି ଉପରେ ହେବ ଆଲୋଚନା। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଜମିଜମା ସମସ୍ୟା ଉପରେ ମଧ୍ୟ ହେବ ଆଲୋଚନା। ଗଜପତି ମହାରାଜା ଦିବ୍ୟସିଂହ ଦେବଙ୍କ ଅଧକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିଚାଳନା କମିଟିର ଦ୍ୱିତୀୟ ବୈଠକ। ବାଇଟ୍- ମଧୁସୂଦନ ସିଂହାରୀ ପରିଚାଳନା କମିଟି ସଦସ୍ୟ
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Nov 19, 2025 10:36:06
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में जंगल की रक्षा में दिन-रात तैनात सुरक्षा श्रमिक इन दिनों भारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। हालात ये हैं कि जुलाई महीने से अब तक इन मजदूरों को एक भी माह की मजदूरी नहीं मिली है। लगातार वेतन न मिलने से तंग आ चुके आधा सैकड़ा से ज़्यादा श्रमिक आज सीसीएफ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मजदूरों के मुताबिक वे जंगली जानवरों की सुरक्षा, जंगल में लगने वाली आग पर नियंत्रण और अवैध कटाई रोकने जैसे बेहद महत्वपूर्ण काम करते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें महीनों से भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि विभागीय अधिकारी 12 हजार रुपये के बाउचर बनाकर मात्र 6 हजार रुपये ही हाथ में दे रहे हैं,जो सरकारी निर्धारित मजदूरी दर से लगभग आधी रकम है। इतना ही नहीं जब श्रमिकों ने इस गड़बड़ी की शिकायत की तो रेंजर और डिप्टी रेंजर ने श्रमिकों को नौकरी से निकाल देने की धमकी तक दे डाली। श्रमिकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और धमकियाँ बंद नहीं हुईं तो वे सामूहिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जंगल सुरक्षित रखने वालों की खुद की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल,मेहनत करने वाले मजदूर शोषण के साए में और जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश。
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 19, 2025 10:35:45
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में नाइजीरिया और सूडान के दो छात्रों ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) लुधियाना का फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र बना डाला। वीजा अवधि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौर में इसका इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आने के बाद दोनों छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाइजीरिया के छात्र यूसुफ बाला मुस्तफा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विदेश के 22 विद्यार्थी अलग-अलग पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विदेशी विद्यार्थियों की ज्यादा संख्या बीएमएस, बीटेक और बीसीए पाठयक्रमों में है। वीजा अवधि विस्तार के लिए जाली प्रपत्रों के इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लिए नाइजीरियाई छात्र युसुफ बाला ने जुलाई में ही बीएमएस (बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडी) प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वीजा अवधि में विस्तार के लिए जाली प्रपत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद आईबी और इंटेलीजेंस ने नाइजीरिया और सूडान के दूतावास से संपर्क किया है। इसके अलावा पुलिस की टीम दूसरे छात्र की तलाश में पंजाब जाएगी। आईबी और इंटेलीजेंस की टीम हिरासत में लिए गए युसुफ बाला से पूछताछ कर रही है। नाइजीरिया और सूडान के दूतावास से संपर्क की भी तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम फर्जीवाड़ा में यूसुफ का सहयोग करने वाले सूडान निवासी छात्र अयूब की तलाश में पंजाब जाएगी। अयूब लुधियाना की एक निजी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अनुसार यूसुफ ने 19 जुलाई को प्रवेश लिया था। बीएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उसकी योग्यता सही पाए जाने के बाद प्रवेश दिया गया था। इससे पूर्व वह पंजाब की सिटी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। वीजा अवधि में विस्तार के लिए फर्जीवाड़ा के मामले में यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी ने उसके निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत अन्य विदेशी छात्रों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हिरासत में लिए गए छात्र से फिलहाल आईबी और इंटेलीजेंसी की टीमें पूछताछ कर रही हैं। यूनिवर्सिटी को भी अन्य विदेशी छात्रों के सत्यापन के संबंध में लिखा जा रहा है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Nov 19, 2025 10:35:21
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या आज उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल हुये जहां उन्होंने मीडिया से वार्तालाप करते हुये पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की जा रही सनातनी यात्रा और हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर की जा रही यात्रा के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह और देश द्रोह के जुर्म में मुकद्दमा दर्ज कर जेल में डाल देना चाहिये जो हिन्दू राष्ट्र की मांग करता है । ऐसे लोग देश को बटवारे की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं । एक बार पहले भी हिन्दू महासभा ने हिन्दू राष्ट्र की मांग की थी इस बार फिर से छतरपुर के बागेश्वर महाराज हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर देश को बटवारे की तरफ ले जा रहे हैं । आखिर हिन्दू राष्ट्र तो सिख राष्ट्र क्यों नहीं , बौद्ध राष्ट्र क्यों नहीं , मुस्लिम राष्ट्र क्यों नहीं ? इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय से बढ़कर देश है । Byte - स्वामी प्रसाद मौर्य
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top