Back
बैतूल जंगल सुरक्षा कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं, आधे वेतन पर बाउचर घोटाला
RKRupesh Kumar
Nov 19, 2025 10:36:06
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल में जंगल की रक्षा में दिन-रात तैनात सुरक्षा श्रमिक इन दिनों भारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। हालात ये हैं कि जुलाई महीने से अब तक इन मजदूरों को एक भी माह की मजदूरी नहीं मिली है। लगातार वेतन न मिलने से तंग आ चुके आधा सैकड़ा से ज़्यादा श्रमिक आज सीसीएफ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मजदूरों के मुताबिक वे जंगली जानवरों की सुरक्षा, जंगल में लगने वाली आग पर नियंत्रण और अवैध कटाई रोकने जैसे बेहद महत्वपूर्ण काम करते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें महीनों से भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि विभागीय अधिकारी 12 हजार रुपये के बाउचर बनाकर मात्र 6 हजार रुपये ही हाथ में दे रहे हैं,जो सरकारी निर्धारित मजदूरी दर से लगभग आधी रकम है। इतना ही नहीं जब श्रमिकों ने इस गड़बड़ी की शिकायत की तो रेंजर और डिप्टी रेंजर ने श्रमिकों को नौकरी से निकाल देने की धमकी तक दे डाली। श्रमिकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और धमकियाँ बंद नहीं हुईं तो वे सामूहिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जंगल सुरक्षित रखने वालों की खुद की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल,मेहनत करने वाले मजदूर शोषण के साए में और जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश。
88
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 11:49:595
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 19, 2025 11:49:454
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 19, 2025 11:49:364
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 19, 2025 11:49:133
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 19, 2025 11:48:545
Report
5
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 19, 2025 11:48:423
Report
STSumit Tharan
FollowNov 19, 2025 11:48:324
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 19, 2025 11:47:573
Report
JPJai Pal
FollowNov 19, 2025 11:47:465
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 19, 2025 11:47:330
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 19, 2025 11:47:190
Report
OSONKAR SINGH
FollowNov 19, 2025 11:47:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:46:450
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 19, 2025 11:46:220
Report