Back
जयपुर के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव: सर्वे से नामांकन बढ़ाने पर जोर
DTDinesh Tiwari
Mar 27, 2026 10:20:58
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आज से प्रवेश उत्सव अभियान का शंखनाद हो गया। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर गतिविधियां शुरू कर दी हैं। अभियान का मुख्य फोकस ऐसे बच्चों की पहचान करना है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं। आज से शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और प्रत्येक परिवार की शैक्षणिक स्थिति का आंकलन करेंगे। इस दौरान आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। सर्वे के दौरान एक डिजिटल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिसमें हर घर की जानकारी रियल-टाइम में दर्ज की जाएगी, जिससे मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को कक्षा-1 में अस्थायी प्रवेश देने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि वे प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े रह सकें। साथ ही, शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऐसे बच्चों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शिक्षकों को सर्वे में आसानी होगी।यह अभियान दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में सर्वे और बच्चों की पहचान का कार्य होगा, जबकि दूसरे चरण में जुलाई तक अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का लक्ष्य है कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।सरकार की इस पहल से न केवल नामांकन दर में वृद्धि होने की उम्मीद है, बल्कि ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी और शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 27, 2026 12:50:150
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:49:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:49:070
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 27, 2026 12:48:530
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 27, 2026 12:48:150
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 27, 2026 12:47:550
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 12:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 12:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:47:070
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 12:46:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की राय इकबाल मैदान के नाम बदलने पर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 12:46:060
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 12:45:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 27, 2026 12:45:330
Report