Back
जयपुर विकास प्राधिकरण की 220वीं बैठक: मेट्रो भूमि आवंटन और जीएसएस निर्माण को मंजूरी
DTDinesh Tiwari
Mar 27, 2026 15:47:46
Jaipur, Rajasthan
जयपुर विकास प्राधिकरण की भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 220वीं बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें शहर के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की. बैठक में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को नॉन-फेयर रेवेन्यू गतिविधियों के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है. इसके तहत ग्राम मानपुरा मौजमाबाद में 7.45 हेक्टेयर और ग्राम भोजपुरा फागी में 10.0529 हेक्टेयर भूमि दी जाएगी. इस फैसले से मेट्रो परियोजना को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा शहर में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 33/11 केवी जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) निर्माण हेतु ग्राम चकवाड़ा (तहसील फागी) में 1000 वर्गमीटर भूमि आवंटन को भी स्वीकृति दी गई. इससे क्षेत्र में बिजली ढांचे के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी. बैठक के इन निर्णयों से जयपुर में शहरी विकास, सार्वजनिक परिवहन और विद्युत अवसंरचना को मजबूती मिलेगी. नागरिकों को बेहतर सुविधाएं हेतु यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रिया बलराम और उप आयुक्त दिग्गज चांगल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:48:240
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 27, 2026 16:47:250
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:46:530
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 27, 2026 16:46:320
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 16:46:130
Report
RSRahul shukla
FollowMar 27, 2026 16:45:550
Report
ADArjun Devda
FollowMar 27, 2026 16:45:410
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 27, 2026 16:45:230
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 16:35:34880
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:35:12801
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 27, 2026 16:34:55865
Report
RSRandhir Singh
FollowMar 27, 2026 16:34:32836
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 27, 2026 16:34:06773
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 27, 2026 16:33:42768
Report
750
Report