Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum832303

घाटशिला में रामनवमी उत्सव धूमधाम से, पुलिस पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

RSRandhir Singh
Mar 27, 2026 16:34:32
Ghatshila, Jharkhand
हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक रामनवमी का उत्सव पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। घाटशिला, मुसाबनी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी अखाड़ों द्वारा आकर्षक और विशाल जुलूस निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मुसाबनी क्षेत्र में बादिया रामनवमी अखाड़ा द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जहां अतिथियों का भगवा पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, मुसाबनी डीएसपी संदीप कुमार भगत, इंस्पेक्टर वंश नारायण सिंह, सीओ पवन कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह तथा मुखिया दुलारी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में रामभक्तों का उत्साह देखने लायक था। भगवा रंग में रंगा माहौल और "जय श्रीराम" के गूंजते नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जुलूस के दौरान पारंपरिक अखाड़ों की प्रस्तुति और अनुशासित भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के मद्देज़र जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की गई। इसके साथ ही ड्रोन से हवाई निगरानी भी की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस अवसर पर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि रामनवमी हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। उन्होंने सभी लोगों से जुलूस की मर्यादा बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Mar 27, 2026 17:30:28
Satna, Madhya Pradesh:मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित पवित्र धाम चित्रकूट एक अलौकिक आभा से जगमगा उठा। भगवान राम की इस तपोभूमि पर आज 21 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव मनाया गया। मान्यता है कि अपने 14 वर्ष के वनवास में से साढ़े 11 वर्ष प्रभु ने इसी पावन धरा पर व्यतीत किए थे, जिसके पदचिह्न आज भी यहाँ श्रद्धा का केंद्र हैं। इस भव्य आयोजन में प्रकृति ने परीक्षा भी ली। दीपोत्सव से ठीक पहले चित्रकूट में जोरदार बारिश हुई, जिससे बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियां और सजाए गए दीपक प्रभावित हुए। लेकिन भक्तों और स्थानीय निवासियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश थमते ही मंदाकिनी तट, भरत घाट और रामघाट पुनः दीपों की कतारों से झिलमिला उठे। चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग भक्ति और प्रकाश के अनूठे संगम का गवाह बना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह दीपोत्सव संपन्न हुआ। हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीपदान कर इस पावन पर्व को अविस्मरणीय बना दिया।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 17:29:10
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर - श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी को श्रीराम सेवा समिति द्वारा रामबाग हनुमान बाग मंदिर आश्रम परिसर से माँ मंशा पूर्ण मंदिर परिसर तक विशाल शोभायात्रा संत महात्माओ के सानिध्य में निकाली गई जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि नगर के गणमान्य जन सहित युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल रही शोभायात्रा में बड़े हनुमान जी, जवारे,अखाड़े , डी जे,बेंड बाजे, घोड़े,बग्घी, झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे इस दौरान नगर में जगह जगह नगरवासियो ने भगवान श्रीराम की झांकी का आरती पूजन करते हुए शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व स्वल्पाहार फलाहार शीतल पेय से स्वागत किया इस दौरान नायब तहसीलदार विशम्भर सिंह टी आई श्रद्धा शुक्ला सी एम ओ अक्षय गर्ग सहित प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद रही शोभायात्रा में विशेष तौर पर महंत
783
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 27, 2026 17:18:14
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल के निसिंग में एक फर्जी ठग गिरफ्तार किया गया जो खुद को VIP बताकर रोब दिखाने के लिए महंगी गाड़ी, नकली पुलिस कमांडो और हथियार रखता था और फिर लोगों से ठगी कर लेता था। दरअसल कल करनाल के निसिंग में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान यह ठग अपने नकली पुलिस कमांडो के साथ पहुंचा था; जब पुलिस ने शक होते हुए पूछताछ की तो पाया गया कि आरोपी खुद को केंद्र से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था का बताकर लोगों को डराता था और फिर उनसे ठगी कर लेता था। पकड़े गए इस आरोपी ने कई लोगों से ठगी की है और वह खुद को VIP बताकर महंगी गाड़ियों में घूमता था और नकली वर्दी के साथ कमांडो रखना ताकि रोब बने। कई बार वह लोकल पुलिस थाने से पुलिस मुलाजिज या गाड़ी का एस्कॉर्ट मांगता था। उड़ीसा में भी इस ठग की गिरफ्तारी हो चुकी है और गिरफ्तारी की जानकारी है। बड़ी बात यह है कि ठग के ऊपर करनाल, अंबाला के साथ अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बहकाता था और उनसे पैसे लूटकर भाग जाता था; इसके खिलाफ कई सबूत मिले हैं जो आगे जांच में मदद देंगे। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा ठग है जो VIP स्टार बुलाने और पैसे इकट्ठे करके प्रोग्राम कैंसिल करने का बहाना बनाकर भाग जाता था; फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पकड़ा गया आरोपी करनाल के गांव बीबीपुर जाटान का निवासी है।
909
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 27, 2026 17:17:47
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में पंचशील नगर में कुछ बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 112 नंबर की पुलिस जब इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंची, तब विशाल के साथ कुछ लोगों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। गनीमत रही कि सभी पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर थे, जिसके कारण कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस टीम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में बदमाशों को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस टीम हॉस्पITAL के पास पहुंची, तभी उनलोगों पर बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जैसे ही बदमाश को पकड़ने के लिए निकली, बदमाश गली में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।
877
comment0
Report
Mar 27, 2026 17:10:30
Chhata Rural, Uttar Pradesh:मथुरा जिले के छाता स्थित नरी सेमरी माता रानी मंदिर परिसर में आज यदुवंश जादौन समाज द्वारा पारंपरिक और भव्य विशेष 'लट्ठ पूजा' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यदुवंशी जादौन समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, वर्षों से चली आ रही लठ्ठ की अदभुत पूजा अर्चना से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। ​बड़ी भारी संख्या में नरी, सांखी, अलवाई , रहेड़ा अन्य गांव के यदुवंशी जादौन समाज के लोग भारी संख्या में सज धज कर घोड़ा घोड़ी बाजे लाठी बल्लम फरसा ध्वज लेकर आए, माता रानी के जयकारे देते हुए यदुवंशी जादौन समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक लठ्ठ पूजा की रस्म निभाई। इस दौरान 'जय यदुवंश' और देवी माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ​समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि यह पूजा उनकी प्राचीन परंपराओं का हिस्सा है, जो शौर्य और एकता का प्रतीक है। आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी यदुवंशी जादौन समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे। पूजा के समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान भारी संख्या में व्यवस्था बनाने के लिए छाता कोतवाली पुलिस फोर्स तैनात रही.
882
comment0
Report
Advertisement
Back to top