Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302036

अलवर में उपखंड स्तर पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2024 13:05:35
Jaipur, Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणगौरी मैदान में उपखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया था। वहीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए थे। जिसके चलते इसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट रहने का संदेश दिया। विधायक रामावतार बैरवा, एसडीएम शिवचरण शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे। प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों की जानकारी दी और लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 04:16:22
Jalore, Rajasthan:सायला उपखंड के जीवाणा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार कुमावत का भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा व मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिसे देखकर प्रदेशाध्यक्ष अभिभूत नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 04:16:15
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में ग्राम पंचायत फलवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सरकार की योजना के तहत कक्षा 9वीं की 35 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल आमेटा सहित अन्य अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से छात्राओं की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लालचंद मीणा ने की, जबकि विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। अंत में विधायक चंद कृपलानी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 19, 2026 04:16:04
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 19, 2026 04:15:50
Bihar:एक तरफ गैस किल्लत से लोग परेशान, दूसरी तरफ समस्तीपुर का ये गांव बना मिसाल—जहाँ बायोगैस से जल रही हर रसोई, ना सिलेंडर की चिंता, ना सप्लाई का इंतजार। एंकर : पूरे देश में इन दिनों जहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और सिलेंडर की किल्लत को लेकर परेशानियां सामने आ रही हैं. वहीं समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड के मोतीपुर आदर्श पंचायत के लोग इन समस्याओं से पूरी तरह दूर नजर आ रहा है. इस गांव के लोग पिछले करीब 10 महीनों से गोबर गैस के संयंत्रों के जरिए अपने घरों में भोजन पका रहे हैं और एलपीजी सिलेंडर पर होने वाला खर्च भी बचा रहे हैं। इस गांव में करीब 250 परिवार से अधिक घरों में गोबर गैस के संयंत्र स्थापित हैं. गांव में अधिकांश परिवार पशुपालन से जुड़े हुए हैं और उनके पास कई मवेशी हैं. इन्हीं मवेशियों के गोबर का उपयोग कर ग्रामीण गोबर गैस तैयार करते हैं और उसी गैस से अपने घरों की रसोई चलाते हैं. गांव के लगभग हर घर के बाहर गोबर गैस का संयंत्र लगाया गया है. इन संयंत्रों से पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे रसोईघर तक पहुंचाई गई है, जिससे ग्रामीणों को चूल्हा या सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती. सुबह और शाम ग्रामीण मवेशियों के गोबर में पानी मिलाकर संयंत्र में डालते हैं, जिससे गैस तैयार होती है और उसी गैस से दोनों समय का भोजन पकाया जाता है. कंचन देवी जी मीडिया से बातचीत करते हुए बताती है कि मेरे यहां दीपावली के समय गोबर गैस संयंत्र लगाया गया था उस समय से हम लोगों ने एलपीजी सिलेंडर से दूरी बना लिया एलपीजी सिलेंडर से अधिक पैसे लगते थे लेकिन अब गोबर गैस प्लांट लगने की वजह के बाद 8 से 9 परिवारों का दोनों समय खाना बनता है साथ ही मवेशियों का भी भोजन पकता है। गांव के ही किसान बताते हैं कि अभी गैस किल्लत का पूरे जगह हल्ला सुन रहे हैं। लेकिन हमारे गांव में इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है क्योंकि इस पंचायत के मुखिया के द्वारा पहले से ही गोबर गैस प्लांट लगाया जा चुका है। जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है और अधिक खर्च से बचाव भी। बताते चले कि गोबर गैस संयंत्रों के कारण जहां ग्रामीणों का रसोई गैस पर होने वाला खर्च लगभग शून्य हो गया है. वहीं इससे निकलने वाला अवशेष गोबर किसानों के लिए कंपोस्ट खाद के रूप में भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. किसान इस खाद का उपयोग अपने खेतों में करते हैं, जिससे खेती की लागत भी कम हो रही है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ रही है. इस समय जब कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरातफरी और भागदौड़ का माहौल है, तब परवाहा गांव के लोग खुद को पूरी तरह चिंता मुक्त महसूस कर रहे हैं.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 19, 2026 04:15:13
Nawada, Bihar:नवादा जिले के रोड प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के लगभग 30 वर्षीय सबसे छोटे पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया गया है। परिजनों ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। यह घटना तब हुई जब जवान मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे। उन्होंने 2013 में बीएमपी में नौकरी शुरू की थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, साथ ही उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच कर रही है ताकि बस का पता लगाया जा सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Mar 19, 2026 04:08:05
Jammu, :धर्मनगरी कटरा से लेकर भवन तक चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आस्था के इस पावन अवसर पर देशभर से भक्त माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही यात्रा मार्ग पर जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्र shrine बोर्ड प्रशासन ने व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भवन सहित पूरे यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खासकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजनालयों में फलाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इसी बीच, पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक फिर से बढ़ गई है। ठंडे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कंबल, गरम पानी और शेड जैसी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है, ताकि यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो。 सुरक्षा के मद्देनजर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भवन और यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, CRPF की छह बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। यात्रा मार्ग पर विशेष जाँच अभियान भी चलाया जा रहा है। श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके। चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता के दरबार में उमड़ी आस्था और भक्ति का यह सैलाब एक बार फिर यह दर्शाता है कि श्रद्धालुओं की माता के प्रति अटूट आस्था आज भी उतनी ही मजबूत है।
92
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 04:06:13
Jalore, Rajasthan:सायला उपखंड के जीवाणा कस्बे में हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ श्री बायोसा माताजी मंदिर से परम पूज्य गुलाबरामजी महाराज द्वारा भगवा पताका दिखाकर किया गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। रैली में जीवाणा सहित आसपास के करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी युवा शामिल हुए। इस दौरान डीजे की धुनों पर “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। कार्यक्रम में संत चेतननाथ महाराज ने युवाओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
167
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 19, 2026 04:05:59
Tonk, Rajasthan:टोंक में पत्नी के प्रेमी समेत चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा मिली है. विशिष्ट न्यायाधीश जाति-जनजाति टॉक/अनुसूचित (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत टोंक के पीठासीन अधिकारी आरती माहेश्वरी ने मामले की सुनवाई की. आरोपियों में पत्नी धन्नी, प्रेमी जगदीश, उसका पुत्र हंसराज और रामबिलास शामिल हैं. अदालत ने उनके ऊपर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. यह मामला वर्ष 2016 का है, निवाई थाने में मृतक के पुत्र विनोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बताया गया कि मृतक सुखजी जयपुर में मजदूरी करते थे और जयपुर से गांव लौटते समय उसका शव गुंसी हाईवे किनारे एक कॉलोनी में मिला था; गला रेत कर हत्या की गई थी. पुलिस ने चौकसी के बाद चालान पेश किया और कोर्ट से 23 गवाह, 64 दस्तावेज और 11 आर्टिकल प्रस्तुत किए गए.
256
comment0
Report
Advertisement
Back to top