Back
समस्तीपुर के इस गांव में गोबर गैस से हर रसोई में सिलेंडर खर्च शून्य
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 19, 2026 04:15:50
Bihar
एक तरफ गैस किल्लत से लोग परेशान, दूसरी तरफ समस्तीपुर का ये गांव बना मिसाल—जहाँ बायोगैस से जल रही हर रसोई, ना सिलेंडर की चिंता, ना सप्लाई का इंतजार। एंकर : पूरे देश में इन दिनों जहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और सिलेंडर की किल्लत को लेकर परेशानियां सामने आ रही हैं. वहीं समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड के मोतीपुर आदर्श पंचायत के लोग इन समस्याओं से पूरी तरह दूर नजर आ रहा है. इस गांव के लोग पिछले करीब 10 महीनों से गोबर गैस के संयंत्रों के जरिए अपने घरों में भोजन पका रहे हैं और एलपीजी सिलेंडर पर होने वाला खर्च भी बचा रहे हैं। इस गांव में करीब 250 परिवार से अधिक घरों में गोबर गैस के संयंत्र स्थापित हैं. गांव में अधिकांश परिवार पशुपालन से जुड़े हुए हैं और उनके पास कई मवेशी हैं. इन्हीं मवेशियों के गोबर का उपयोग कर ग्रामीण गोबर गैस तैयार करते हैं और उसी गैस से अपने घरों की रसोई चलाते हैं. गांव के लगभग हर घर के बाहर गोबर गैस का संयंत्र लगाया गया है. इन संयंत्रों से पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे रसोईघर तक पहुंचाई गई है, जिससे ग्रामीणों को चूल्हा या सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती. सुबह और शाम ग्रामीण मवेशियों के गोबर में पानी मिलाकर संयंत्र में डालते हैं, जिससे गैस तैयार होती है और उसी गैस से दोनों समय का भोजन पकाया जाता है. कंचन देवी जी मीडिया से बातचीत करते हुए बताती है कि मेरे यहां दीपावली के समय गोबर गैस संयंत्र लगाया गया था उस समय से हम लोगों ने एलपीजी सिलेंडर से दूरी बना लिया एलपीजी सिलेंडर से अधिक पैसे लगते थे लेकिन अब गोबर गैस प्लांट लगने की वजह के बाद 8 से 9 परिवारों का दोनों समय खाना बनता है साथ ही मवेशियों का भी भोजन पकता है। गांव के ही किसान बताते हैं कि अभी गैस किल्लत का पूरे जगह हल्ला सुन रहे हैं। लेकिन हमारे गांव में इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है क्योंकि इस पंचायत के मुखिया के द्वारा पहले से ही गोबर गैस प्लांट लगाया जा चुका है। जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है और अधिक खर्च से बचाव भी। बताते चले कि गोबर गैस संयंत्रों के कारण जहां ग्रामीणों का रसोई गैस पर होने वाला खर्च लगभग शून्य हो गया है. वहीं इससे निकलने वाला अवशेष गोबर किसानों के लिए कंपोस्ट खाद के रूप में भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. किसान इस खाद का उपयोग अपने खेतों में करते हैं, जिससे खेती की लागत भी कम हो रही है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ रही है. इस समय जब कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरातफरी और भागदौड़ का माहौल है, तब परवाहा गांव के लोग खुद को पूरी तरह चिंता मुक्त महसूस कर रहे हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowMar 19, 2026 05:16:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 19, 2026 05:16:410
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:16:27Noida, Uttar Pradesh:Nagaon MP Pradyut Bordoloi resigns from Congress & joins BJP. Iftar on the Ganga River in Varanasi, 14 arrested.
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 19, 2026 05:16:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:15:490
Report
DRDivya Rani
FollowMar 19, 2026 05:15:41Panchkula, Haryana:पंचकूला -नवरात्री के पहले दिन CM नायब सैनी पहुंचे मनसा देवी मंदिर
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:15:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 19, 2026 05:03:40182
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 19, 2026 05:03:26425
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 19, 2026 05:03:16161
Report
ASArvind Singh
FollowMar 19, 2026 05:02:54286
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 19, 2026 05:02:32230
Report