Back
छह दिन से इंडिगो फ्लाइटें रद्द, जयपुर में सुधार के संकेत
KCKashiram Choudhary
Dec 08, 2025 08:48:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
फीड- 2सी
नोट- विजुअल 0612ZRJ_JPR_AIRPORT_R TVU 151 में से भी उपयोग लेवें।
हैडर-
- इंडिगो की 15 परसेंट फ्लाइट रद्द
- जयपुर एयरपोर्ट पर छठे दिन सेवाओं में सुधार
- रविवार को 44 फीसदी फ्लाइट थी रद्द
- सोमवार को 7 फ्लाइट्स का संचालन रद्द
- उदयपुर एयरपोर्ट पर भी संचालन सुधरा
- उदयपुर एयरपोर्ट से मात्र एक फ्लाइट रद्द
- जोधपुर एयरपोर्ट से आज 3 फ्लाइट रद्द
एंकर
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स का संचालन पिछले 6 दिन से बदहाल है। सोमवार को इंडिगो की हवाई सेवाओं में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। हालांकि आज सोमवार को सभी फ्लाइट्स तो सुचारू नहीं हो सकी हैं। लेकिन अब रद्द फ्लाइट्स की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं उदयपुर एयरPORT से फ्लाइट संचालन काफी बेहतर हुआ है। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
इंडिगो एयरलाइन में क्रू संकट के बीच पिछले 6 दिन से लगातार फ्लाइट रद्द चल रही हैं। सोमवार को फ्लाइट संचालन की स्थिति में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को रद्द की संख्या में कमी आई है और 7 फ्लाइट रद्द हुई हैं। हालांकि अभी भी फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन की तरफ से क्रू की कमी का हवाला देते हुए फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 23 फ्लाइट्स का डिपार्चर रद्द हुआ था। वहीं रविवार को भी 20 फ्लाइट रद्द रही थी। सोमवार को इंडिगो ने जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 7 फ्लाइट रद्द कर दी हैं। दोपहर 12 बजे से पूर्व की 3 फ्लाइट और शाम की 4 फ्लाइट रद्द की गई हैं। इनमें 2-2 फ्लाइट कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई के लिए रद्द हुई हैं। जबकि हैदराबाद की एक फ्लाइट रद्द हुई है। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना इंडिगो की 46 फ्लाइट संचालित होती हैं। इस तरह 15 फीसदी फ्लाइट्स का संचालन निरस्त रहा है।
Gfx In
जयपुर एयरपोर्ट से आज 7 फ्लाइट्स रद्द
- इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-207 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-5362 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 रद्द
- इंडिगो की शाम 5:30 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-694 रद्द
- इंडिगो की रात 10:10 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6427 रद्द
- इंडिगो की रात 11:35 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-816 रद्द
- इंडिगो की रात 11:50 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5136 रद्द
Gfx Out
वीओ- 2
जयपुर एयरपोर्ट के अलावा उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट संचालन में सुधार देखने को मिला है। उदयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो की मात्र एक फ्लाइट रद्द हो रही है। इसके अलावा अन्य 12 फ्लाइट्स नियमित संचालित हो रही हैं। वहीं जोधपुर एयरपोर्ट पर भी सोमवार को 3 फ्लाइट रद्द की गई हैं।
Gfx In
उदयपुर-जोधपुर में भी सुधरे हाल
- उदयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की सोमवार को एक फ्लाइट रद्द
- उदयपुर से इंडिगो की रोज चलती हैं 13 फ्लाइट, इनमें आज 1 फ्लाइट रद्द
- उदयपुर से शाम 7:45 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-6736 हुई रद्द
-- -- -- -- --
- जोधपुर एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की 3 फ्लाइट रद्द
- जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की रोज 11 फ्लाइट संचालित, आज 3 फ्लाइट रद्द
- सुबह 8:25 बजे जोधपुर से हैदराबाद की फ्लाइट 6E-6473 रद्द
- सुबह 8:55 बजे जोधपुर से दिल्ली की फ्लाइट 6E-5130 रद्द
- सुबह 9:20 बजे जोधपुर से मुम्बई की फ्लाइट 6E-5384 रद्द
Gfx Out
क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowDec 08, 2025 09:56:415
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 09:55:025
Report
ARAarti Rai
FollowDec 08, 2025 09:54:27Noida, Uttar Pradesh:हुमायूं कबीर ने ज़ी न्यूज़ से इंटरव्यू में कहा - किसी के बाप में दम नहीं कि भारत को हिंदू राष्ट्र / हिंदू स्थान बना सके
बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के नेताओं का रिएक्शन मंगाएं
2
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 08, 2025 09:53:565
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 08, 2025 09:53:385
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 08, 2025 09:53:224
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowDec 08, 2025 09:53:040
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 08, 2025 09:52:520
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 08, 2025 09:52:350
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 08, 2025 09:52:250
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 08, 2025 09:50:440
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 08, 2025 09:50:160
Report
Ghaziabad, Uttar Pradesh:आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित एक विद्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां पर उन्होंने प्रदेश के मंत्री गाजियाबाद के विधायक व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 08, 2025 09:49:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 08, 2025 09:49:360
Report