Back
बस्ती: वर्दी और विभाग की नाक के नीचे 'लाल' हो रही है माफियाओं की तिजोरी
Basti, Uttar Pradesh
अजीत मिश्रा (खोजी)
लालगंज में बेखौफ खनन माफिया; नगर पंचायत शंकरपुर में दिन-दहाड़े गरज रही हैं प्रतिबंधित मशीनें
बस्ती। जिले में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही प्रशासन का डर। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित शंकरपुर का है, जहाँ 'खाकी' की नाक के नीचे और खनन विभाग की 'रहमत' से अवैध मिट्टी का काला कारोबार जोरों पर फल-फूल रहा है।
थाने से चंद कदमों की दूरी, फिर भी पुलिस 'अंजान'
हैरानी की बात यह है कि जहाँ यह अवैध खुदाई हो रही है, वहाँ से थाने की दूरी महज कुछ ही मीटर है। दिन के उजाले में प्रतिबंधित मशीनें (JCB) दहाड़ रही हैं और मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। या यूँ कहें कि "सहमति" का चश्मा पहनकर पुलिस ने अपनी आँखें मूंद ली हैं।
खनन अधिकारी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
नियमों को ताक पर रखकर हो रही इस खुदाई ने खनन विभाग की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रतिबंधित मशीनों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी के बावजूद माफिया बेखौफ होकर धरती का सीना छलनी कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी यह साफ इशारा कर रही है कि यह खेल बिना "ऊपर" के संरक्षण के मुमकिन नहीं है।
अवैध कारोबार का 'सिंडिकेट'
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो यह पूरा खेल एक संगठित सिंडिकेट के जरिए चल रहा है। रसूखदार माफियाओं और कुछ भ्रष्ट कारिंदों की जुगलबंदी ने सरकार के राजस्व को चूना लगाने और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की खुली छूट ले रखी है।
बड़ा सवाल: क्या जिला प्रशासन इन बेखौफ माफियाओं पर नकेल कसेगा, या फिर "साहबों" की चुप्पी की आड़ में शंकरपुर की जमीन ऐसे ही लुटती रहेगी?
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 08:04:170
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 16, 2026 08:03:580
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 16, 2026 08:03:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 16, 2026 08:03:270
Report
MPManish Purohit
FollowMar 16, 2026 08:03:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 08:03:05Noida, Uttar Pradesh:SUKANTA MAJUMDAR (UNION MINISTER) ON EC SHUFFLES WEST BENGAL OFFICIALS, INCLUDING CHIEF SECRETARY
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 16, 2026 08:02:550
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 16, 2026 08:02:340
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 08:01:52Chandigarh, Chandigarh:हर्ष सांघवी, उप मुख्यमंत्री गुजरात, राज्यसभा चुनाव के ऑब्जर्वर, भाजपा
विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री
राव नरबीर , कैबिनेट मंत्री
घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, भाजपा
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 08:01:37Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAMDAS ATHAWALE (UNION MINISTER) ON ECI ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES & ONE union TERRITORY
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 16, 2026 08:01:280
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 08:01:08Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIYANKA GANDHI VADRA (CONGRESS) ON LOK SABHA LoP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI DEMANDS BHARAT RATNA FOR BSP FOUNDER KANSHI RAM
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 08:00:47Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JEBI MATHER (CONGRESS) ON ECI ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR KERALA
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 16, 2026 08:00:390
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 07:55:07121
Report