Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

Amethi: On Holi, married woman who had come to her maternal home found dead in a field

RSRahul shukla
Mar 16, 2026 07:00:28
Amethi, Uttar Pradesh
गेंहू के खेत मे मिला विवाहिता का शव पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा होली पर अपने मायके आई थी मृतका रेखा अमेठी में होली पर मायके आई विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव का है जहां की रहने वाली 26 वर्षीय रेखा का गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में आज सुबह शव मिला।सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।रेखा की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे भी है।अभी होली पर ही रेखा अपने मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेखा जिसकी उम्र 26 वर्ष है उसका गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों खेत में शव मिला है।फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।घटना के खुलासे के लिये चार टीमो का गठन किया गया है। बाइट ज्ञानेंद्र सिंह एएसपी अमेठी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Mar 16, 2026 08:05:28
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में आज समाहरणालय के सभागार में नगर निगम चुनाव में निर्वाचित हुए मेयर व सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई. इसे लेकर समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार हुए शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सबसे पहले मेयर प्रमिला मेहरा को शपथ दिलाई गई और फिर एक - एक कर सभी 36 पार्षदों को शपथ दिलाई गई. शपथ लेने के बाद मेयर व सभी पार्षदों ने अपने पद पर आसीन होने के बाद अपनी बात रखी और कहा की जनता ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.
23
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 16, 2026 08:04:17
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले में एक पिता अपने 15 वर्षीय बेटे की मौत के बाद न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भी कार्रवाई न होने पर वह सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की。 मामला गोहन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पिता के अनुसार उसके नाबालिग बेटे फईम की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पिता का कहना है कि वह कई बार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह जिला मुख्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की。 पीड़ित पिता का कहना है कि बेटे की अचानक मौत से परिवार टूट गया है और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों में भी मामले को लेकर चर्चा है। अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद जांच में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
83
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 16, 2026 08:03:58
Haldwani, Uttarakhand:पहाड़ों में तापमान बढ़ने के साथ पारा बढ़ता जा रहा है, आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने एक नया प्लान तैयार किया है, ये प्लान गूगल मैप पर आधारित है, हल्द्वानी फायर ब्रिगेड के नए प्लान को बारीकी से जानिए। नैनीताल जिले में सभी फायर हाईड्रेंट के GPS कोर्डिनेट गूगल मैप पर अपलोड किये गये हैं, CFO गौरव किरार के मुताबिक अग्निकांड के समय फायर हाईड्रेंट की लोकेशन, संबंधित व्यक्ति, फायर ब्रिगेड कर्मचारी की जानकारी भी गूगल मैप पर शेयर की गयी है, ताकि रिस्पांस टाइम कम से कम रहे और बेहतर एक्शन लिया जा सके, सभी फायर हाईड्रेंट के GPS कोर्डिनेट हर फायर ब्रिगेड कर्मचारी के मोबाइल पर भी उपलब्ध मिलेंगे ताकि सही लोकेशन, सही व्यक्ति, सही फायर हाईड्रेंट का त्वरित पता चल सके; गौरव किरार CFO; पिछले साल हल्द्वानी में 15 फायर हाईड्रेंट थे जिनकी संख्या इस साल बढ़ाकर 34 कर दी गयी है, CFO के अनुसार हल्द्वानी में फायर ब्रिगेड के पास 4 बड़ी, 2 छोटी गाड़ियाँ हैं, इस साल सभी फायर हाईड्रेंट को 24×7 कराने की कार्यवाही की जा रही है; पिछले अग्निकांड की घटनाओं को देखें तो फायर ब्रिगेड का रेस्पॉन्स टाइम ज्यादा रहा है जिससे आग पर काबू तो पाया गया लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ, अब फायर ब्रिगेड GPS पर आधारित होगी जिससे फायर ब्रिगेड का रिस्पॉन्स टाइम कम होने की संभावना है
35
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 16, 2026 08:03:18
Ratlam, Madhya Pradesh:
92
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 16, 2026 08:02:55
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े MGM अस्पताल कैंपस को नशा मुक्त करने के लिए लगातार होमगार्ड के जवान कार्रवाई कर रहे हैं, महज 10 दिनों के अंदर अस्पताल में आने वाले लोगों से गुटका खैनी तंबाकू समेत कई सामान जप्त किए गए, MGM अस्पताल में होमगार्ड जवानों द्वारा 3 क्विंटल गुटका और बीड़ी तंबाकू जप्त किया गया, पूरे अस्पताल में लगातार नशा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल कैंपस में नशा कर अस्पताल कैंपस को गंदा किया जा रहा था, इसके बाद MGM अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई, और पूरे अस्पताल कैंपस को नशा मुक्त करने के लिए होमगार्ड जवानों को निर्देश दिया गया, मरीज और उनके परिजनों से अब तक तीन क्विंटल गुटका बीड़ी तंबाकू बरामद किया गया है, वही तंबाकू खाकर थूकने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा, होमगार्ड के जवानों ने पूरे MGM अस्पताल कैंपस को नशा मुक्त करने के लिए संकल्प लिया है
55
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 16, 2026 08:02:34
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई... बालीडीह गांव में अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मॉहन तुरी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया... मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर निवासी 45 वर्षीय मोहन तुरी के रूप में हुई है... ग्रामीणों ने बालीडीह गांव में मोहन तुरी को सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा... मौके पर लोग जमा हो गए और तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया... हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया... जानकारी के अनुसार, मोहन तुरी खजूरडंगाल गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था... वह टहलते हुए बालीडीह की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ... कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि वह ट्रैक्टर से गिर गया होगा, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है... घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची... पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है... पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की है और अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश कर रही है... पाकुड़ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिवारजनोंने बताया कि मोहन की मौत अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के. चौबे ने भी इसे एक दुर्घटना का मामला बताया... ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं... ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले पर संज्ञान लेने और परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों पर समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है...
98
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 16, 2026 08:01:28
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के सदर क्षेत्र में एसडीएम संजय कुमार ने छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। गैस के कालाबाजारी के लिए स्टॉक किया गया था, स्थानीय लोगों ने एसडीएम से कालाबाजारी के बारे में शिकायत की थी। गढ़वा शहरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी आपदा के अवसर तलाश रहे हैं। एसडीएम के नेतृत्व में ग्रामीण हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया; इनमें से 17 भरे थे और 53 खाली थे। खाली सिलेंडरों की बड़ी मात्रा से यह पुष्टि होती है कि गांव में इस व्यक्ति द्वारा सिलेंडर बेचने का काम किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीएम ने सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी कर घर के बाहर अहाते में सिलेंडरों से भरा वाहन देखा। सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत और वितरण के बारे में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर पाने में असफल रहे। मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके फलस्वरूप प्रशासन ने सभी सिलेंडर तुरंत जब्त कर लिए। एसडीएम ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ मिलकर चेकिंग करवाई और इन सिलेंडरों की गिनती कराई। अधिकारियों ने जब्त स्टॉक को जनहित और सुरक्षा के दृष्टिगत कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम ने अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
75
comment0
Report
Advertisement
Back to top