Back
जालोर में नार्को टेस्ट से पहले हत्या: पिता की लहूलुहान लाश खेत में मिली
AVArun Vaishnav
Jan 28, 2026 04:46:42
Jaipur, Rajasthan
जालोर : नार्को टेस्ट से पहले मर्डर के आरोपी की हत्या: खेत में लहूलुहान मिली बॉडी; पैर फैक्चर, सिर-कान पर धारदार हथियार से वार,
जालोर
जालोर जिले में नार्को टेस्ट से 2 दिन पहले मर्डर के नामजद आरोपी की हत्या हो गई। 65 साल का आरोपी किसान रात में खेत की रखवाली करने गया था। सुबह घर नहीं पहुंचा तो बेटा बुलाने गया। खेत में पिता का लहूलुहान शव देख बेटे के होश उड़ गए। किसान के सिर और कान पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पैर टूटा हुआ था।
मामला बिशनगढ़ थाना इलाके केएलाना गांव का मंगलवार सुबह 7 बजे का है। डीएसपी गौतम जैन ने बताया- ऐलाना गांव निवासी तेजाराम चौधरी (65) पुत्र सुरथाराम मर्डर के मामले में नामजद था। दो दिन बाद उसका नार्को टेस्ट होने वाला था। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
तेजाराम ने गांव के ही रहने वाले डॉ. जुगराज के खेत बंटाई पर ले रखे थे। उसके घर से खेत की दूरी 600 मीटर है। तेजाराम सोमवार शाम 4 बजे खेतों की रखवाली करने निकला था। रात को खेत में बने टिनशेड के नीचे सो गया।
मंगलवार सुबह 7 बजे तेजाराम का बेटा खेत में पहुंचा तो वहां पिता की लहूलुहान लाश पड़ी थी। उसने बिशनगढ़ थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी और परिवार व गांव वालों को जानकारी दी।
बिशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जालोर से डीएसपी गौतम जैन भी पुलिस जाब्ता लेकर पहुंचे। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया और सबूत जुटाए गए। बॉडी को मांडवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डीएसपी गौतम जैन ने बताया- तेजाराम चौधरी हत्या के एक मामले में नामजद था। बिशनगढ़ थाने में 8 जनवरी को ऐलाना गांव के चरवाहे बूटाराम की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इसमें तेजाराम चौधरी भी नामजद था।
बूटाराम और तेजाराम मिलकर खेत बंटाई पर लेते थे। 22 दिसंबर को बूटाराम अचानक लापता हो गया था। 23 दिसंबर को उसके परिवार के लोगों ने बिशनगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 8 जनवरी को बालोतरा के तेलवाड़ा गांव में बूटाराम का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था।
बूटाराम की चप्पलें ऐलाना गांव (जालोर) में तेजाराम चौधरी के खेत में मिली थी। ऐसे में तेजाराम को भी हत्या में नामजद आरोपी बनाया गया था। दो दिन बाद तेजाराम का इस मामले में नार्को टेस्ट होना था। ऐसे में इस मर्डर ने मौत की गुत्थी को उलझा दिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowJan 28, 2026 06:32:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 06:32:220
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 28, 2026 06:31:550
Report
KSKamal Solanki
FollowJan 28, 2026 06:31:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 06:31:320
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 28, 2026 06:31:210
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 28, 2026 06:30:34Noida, Uttar Pradesh:शरद पवार अपने परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हुए
0
Report
88
Report
ARAmit Raj
FollowJan 28, 2026 06:30:280
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 28, 2026 06:30:120
Report
0
Report
RKRohit Kumar
FollowJan 28, 2026 06:23:220
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 28, 2026 06:22:050
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 28, 2026 06:21:560
Report