Back
बेतिया में NDA समर्थकों के साथ मोदी के नेतृत्व में विकास की राह मजबूत
DRDamodar Raigar
Oct 18, 2025 08:00:35
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद
बेतिया, बिहार
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बेतिया में एक जनसभा में भाग किया। जन सभा भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी (बेतिया), नारायण प्रसाद (नौतन) और विनय बिहारी (लौरिया) के नामांकन के समर्थन में आयोजित की गई थी। दिया कुमारी ने जनता से NDA प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार अब ‘विकसित राज्य’ बनने की दिशा में अग्रसर है। यहां की जनता का विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और एनडीए का ठोस नेतृत्व एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरा महागठबंधन सिर्फ जनता को धोखा देने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगे हैं। अब बिहार की जनता को इनके बहकावे में नहीं आना है। दिया कुमारी ने NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार में सड़क निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण योजनाओं के कारण आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना, अब आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बदल रहा है। वहीं उन्होंने कहा “बिहार की जनता देशभर में अपना योगदान देती है,... मेरी जीत में भी बिहारवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है,... अब समय है कि हम मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें और एक बार फिर मोदी के हाथ मज़बूत करें।” इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुशवाह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:
जनक राजपूत उद्दिशा फ़िलिंग स्टेशन मुस्करा, हमीरपुर की ओर से समस्त जनपद वासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई
0
Report
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 18, 2025 10:05:450
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 18, 2025 10:05:210
Report
Devapur Mustahkam, Uttar Pradesh:
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर राहुल सिंह की ओर से समस्त मुरादाबाद वासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 18, 2025 10:04:370
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 18, 2025 10:03:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 18, 2025 10:03:330
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 18, 2025 10:03:150
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 18, 2025 10:02:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 18, 2025 10:01:460
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 18, 2025 10:01:320
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 18, 2025 10:01:080
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowOct 18, 2025 10:00:590
Report