Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

बगरू में शनिवारीय हनुमान चालीसा मंडल का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

PSPradeep Soni
Dec 28, 2025 07:31:55
Jaipur, Rajasthan
भक्ति रस और पौष बड़ा प्रसादी से आनंदित हुई हजारों श्रद्धालु, शनिवारी साप्ताहिक संगीतमय हनुमान चालीसा मंडल का 9वां वार्षिकोत्सव मनाया, सुगंधित पुष्पों से सजाया प्रभु श्री राम का दरबार, ख्यातनाम गायकों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां, मनोहारी भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे भक्तजन, भजनामृत के बाद लिया पौष बड़ा प्रसादी का आनंद। जहां एक ओर आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित होकर विभिन्न व्यसनों का शिकार हो कर जीवन को दुखो के सागर की ओर ले जा रही है, वही राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे के युवा सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था को प्रगाढ़ करने ओर अपने पूर्वजों की विरासत को सहजने के भाव को लेकर अनुकरणीय कार्य कर रहे है, विगत 9 वर्षों से शनिवारीय साप्ताहिक संगीतमय हनुमान चालीसा मंडल के सदस्य बगरू कस्बे सहित आसपास में ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर निःशुल्क हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संकीर्तन का आयोजन करते है और लोगों की धार्मिक आस्था को ओर प्रगाढ़ करते है, शनिवार देर शाम को शनिवारीय साप्ताहिक संगीतमय हनुमान चालीसा मंडल का 9वां वार्षिकोत्सव एवं पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा ओर हर्षौल्लास के साथ मनाया गया, मर्यादा भगवान श्रीराम का सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया, इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में ख्यातनाम गायकों ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया, मन को आनंदित करने वाले भजनामृत का रसपान करने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने पौष बड़ा प्रसाद का आनंद लिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Dec 28, 2025 09:06:49
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ରଘୁନାଥପୁର ବ୍ଲକ କୋଶଳ ଗ୍ରାମ ଠାରେ ଶ୍ରଦ୍ଧା ଫାଉଣ୍ଡେସନ,ମୁମ୍ବାଇ ପକ୍ଷରୁ ପଞ୍ଚମ ବାର୍ଷିକ କୋଶଳ କ୍ରୀଡା ଉତ୍ସବ ଉଦଘାଟିତ ହୋଇଯାଇଛି ।କୋଶଳ କ୍ରୀଡା ଅନୁଷ୍ଠାନ ପକ୍ଷରୁ ଆୟୋଜିତ ଏହି କ୍ରୀଡା ଉତ୍ସବରେ ଶ୍ରଦ୍ଧା ଫାଉଣ୍ଡେସନର ଚେୟାରମ୍ୟାନ କ୍ୟାପଟେନ କମଳ ଚୌଧୁରୀ,ସିନେ ଅଭିନେତ୍ରୀ ଲେସଲି ତ୍ରିପାଥୀ, ସୁବାସ ଚନ୍ଦ୍ର ଚୌଧୁରୀ,ଆବାସ ଚୌଧୁରୀ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇ ଚଳିତ ଵର୍ଷର କୋଶଳ କ୍ରୀଡ଼ା ଉତ୍ସବକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ ।ଡିସେମ୍ବର ୨୭ ଓ ୨୮ ଦୁଇ ଦିନ ଧରି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବାକୁ ଥିବା ଏହି କ୍ରୀଡା ଉତ୍ସବରେ ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରାନ୍ତରୁ ୩୦୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ କ୍ରୀଡ଼ାବିତ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ ।ଏହି କ୍ରୀଡ଼ାରେ ସିନିୟର,ଜୁନିଅର ଓ ସବ ଜୁନିଅର ଗ୍ରୁପରେ ୧୦୦ ,୨୦୦,୪୦୦,୧୫୦୦ମିଟର ଦୌଡ଼,ଅଖା ଦୌଡ଼,ଜାଭେଲୀନ, ଡିସକସ,ଲଙ୍ଗ ଜମ୍ପ,ହାଇ ଜମ୍ପ ଆଦି କ୍ରୀଡା ଅନୁଷ୍ଠିତ କରାଯିବ ।ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳରେ ଦୁସ୍ଥ କ୍ରୀଡ଼ାବିତ ଓ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ପୋତ୍ସାହନ ଯୋଗାଇ ଦେବା ସହିତ ସେମାନଙ୍କୁ ଶିକ୍ଷା,ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ,ରୋଜଗାରକ୍ଷମ କରାଇବା ଆଦିରେ ସହଯୋଗର ହାତ ବଢ଼ାଇବା ଏହି କୋଶଳ କ୍ରୀଡ଼ାର ମୁଖ୍ୟ ଉଦେଶ୍ୟ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଆୟୋଜକ ଶ୍ରଦ୍ଧା ଫାଉଣ୍ଡେସନର ଚେୟାରମ୍ୟାନ ।
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 09:06:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: बांग्लादेश मे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही रोजाना जुल्म व ज्यादती के खिलाफ आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़े शब्दों मे निन्दा करते हुए कहा कि मौजूदा समय मे बांग्लादेश की सूरते हाल बहुत नाज़ुक हो चुकी है। अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ रोजाना की घटनाएं, मॉब लिंचिंग, मार पीट, आग जनी , और टोड़ फोड़ की घटनाएं बहुत ही अफसोसनाक और चिंता जनक है। मौलाना बरेलवी ने भारत के मुसलमानो से अपील करते हुए कहा कि अगर भारत के हिंदू भाई सड़कों पर उतरते हैं, धरना प्रदर्शन करते हैं तो मै मुसलमानो से अपील करता हूं कि वो भी हिंदू भाइयों का सड़कों पर उतर कर साथ दे। बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा करना भारत के लोगो की जिम्मेदारी है।मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि इस्लाम मानवता की शिक्षा देता है, एक इंसान के कत्ल को पूरी इंसानियत का कत्ल करार देता है, मगर बांग्लादेश मे कट्टरपंथी विचारधारा के लोग इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिलकर कट्टरपंथी लोग बांग्लादेश को बर्बाद कर देना चाहते हैं। मुहम्मद युनूस की हुकूमत कानून व्यवस्था मे फेल हो चुकी है। भारत मे कुछ राजनीतिक लोग भारत की घटनाओं को बांग्लादेश की घटनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं, जो घोर निन्दनीय है ऐसे लोग इंसानियत के दुश्मन है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Dec 28, 2025 09:05:48
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने निकाय चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने पर विरोध का ऐलान किया तो झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा, भाजपा की जान ईवीएम में बसती है। तमाम देशों में ईवीएम बैन हो चुका है, जिस देश ने ईवीएम का आविष्कार किया उस देश ने ईवीएम बैन है। जब चारों तरफ से आवाज उठती है हर विपक्षी दल बोल रहा आप वैलेट से चुनाव करवाए आपको राजीतिक औकात पता चल जाएगा । जो सबूत आए हैं ईवीएम से छेड़ छाड़ से ही इस तरह के मैंडेट आते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब बैलेट से चुनाव होगा तो उनकी चोरी बंद हो जाएगी , इस लिए हम लोग पुरजोर तरीके से मांग करेगें कि पूरे देश में बैलेट से चुनाव हो । उनकी चोरी बैलेट से ही पकड़ में आएगी
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Dec 28, 2025 09:05:36
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है。 ग्राम जामली निवासी 20 वर्षीय युवक सुखराम बारेला की मोटरसाइकिल में अचानक तेज धमाका हो गया। हादसा रामनगर में गिट्टी मशीन के पास हुआ, जहां ब्लास्ट इतना भीषण था कि युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद युवक की बॉडी सड़क से दूर जा गिरी, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。 पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का खुलासा हो सकेगा。 मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Dec 28, 2025 09:04:55
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 28, 2025 09:04:34
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर आज राजधानी रांची पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम करीब 6 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा चुकी है। जिस मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोक भवन जाएंगी, उस पूरे रास्ते में बैरिकेटिंग कर दी गई है। राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा मुंडा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए रातू रोड के रास्ते लोक भवन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात्रि लोक भवन में विश्राम करेंगी और अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आगमन से करीब एक घंटे पहले से उस मार्ग पर किसी भी प्रकार के निजी वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान रिक्शा, ऑटो और अन्य परिवहन वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि, राष्ट्रपति को देखने आने वाले लोग बैरिकेटिंग के पीछे से उन्हें देख सकेंगे।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 28, 2025 09:04:09
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ दौरे के आखिरी दिन पूर्व सीएम वसुधंरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह आज झालावाड़ के जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह के साथ अस्पताल के विभिन्न ब्लॉक में पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय पोरवाल और अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ मौजूद रहे। हालांकि निरीक्षण के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान वसुधंरा राजे ने कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टर्स चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। जिला अस्पताल में भी उच्च दर्जे की चिकित्सा सुविधाये मरीजो को मिल रही है। लेकिन इन सबके साथ ही मरीज और तीमारदारों को भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। देखा जा रहा है कि मरीज के साथ पहुंचने वाले तीमारदारों ने अस्पताल की दीवारों को गंदा कर रखा है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले सभी लोग सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओ को बेहतर रखने के लिए सहयोग करें। अस्पताल प्रबंधन को भी इस हेतु निर्देशित किया है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 28, 2025 09:03:54
Tonk, Rajasthan:टोंक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अरावली बचाओ और नरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का किया विरोध एंकर..टोंक में कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अरावली बचाओ और नरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जो पैदल मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। रैली में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण की मांग की。 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अरावली बचाओ” और “नरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध” जैसे नारे लिखे पोस्टर प्रदर्शित किए। नेताओं ने कहा कि अरावली देश की प्राकृतिक धरोहर है और महात्मा गांधी का नाम नरेगा से हटाना ऐतिहासिक और वैचारिक अपमान है。 बाइट:01हरि प्रसाद बैरवा (कार्यकारी जिला अध्यक्ष, टोंक कांग्रेस)
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Dec 28, 2025 09:03:28
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 09:03:27
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top