Back
अशोक चौक, आदर्श नगर में अतिक्रमण: प्रशासन सवालों के दायरे में
AVArun Vaishnav
Nov 16, 2025 12:47:29
Jaipur, Rajasthan
जयपुर- आदर्श नगर ज़ोन में आज अशोक चौक की असलियत सामने आई। निजाम का बोर्ड दे रहा स्वीकृति अतिक्रमण की.. कई इमारतें, खुलेआम हो रहे उल्लंघन, सड़क तक फैल चुका निर्माण… लेकिन सबसे बड़ा सवाल—ज़ोन के मौजूदा DC अब तक चुप क्यों हैं? आखिर किसका इंतज़ार है प्रशासन को? क्यों बढ़ता जा रहा है अतिक्रमण… और किसकी शह पर? अशोक चौक से लेकर पूरे आदर्श नगर ज़ोन में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई जगहों पर सेटबैक का नाम तक नहीं, फायर सेफ्टी गायब, और बिल्डिंग बायलॉज़ की धज्जियाँ उड़ती साफ दिखाई देती हैं। मगर कार्रवाई? शून्य। हर आम आदमी का सपना मेरा भी घर हो अपना पर यहाँ जो घर बन रहे हैं वो भी असुरक्षित हैं क्योंकि वो अब बहुमंजिला बिल्डिंग्स बनके नियमों की अनदेखी करके खतरे बन चुके हैं। ना पार्किंग, ना वेंटिलेशन, ना सुरक्षा—बस मनमानी निर्माण। और हैरानी की बात—इतने बड़े स्तर पर चल रहे उल्लंघन के बावजूद विभाग में ख़ामोशी है। क्या वाकई किसी की मिलीभगत है? क्या किसी “सिग्नल” का इंतज़ार हो रहा है? या फिर बिल्डर्स की दबंगई के आगे सिस्टम घुटने टेक चुका है? आज हमने अशोक चौक की तस्वीर दिखाई है—लेकिन अगली बार हम लाएँगे बिल्डर्स की ‘कहानी’ और उनके मनमाने नियमों का काला सच। क्योंकि ये शहर हमारा है… और हम यह नहीं होने देंगे कि जयपुर का कल इन अवैध इमारतों की बेरहम दीवारों में दब जाए। निगम का बोर्ड स्वीकृति का और उसी के नीचे हो रहा है वायलेशन बायलॉस का उलघन आदर्श नगर जोन,अशोक चौक में सड़क तक फैला अवैध निर्माण—बायलॉज़ की खुली धज्जियाँ। आदर्श नगर ज़ोन के DC की चुप्पी पर? उठ रहे सवाल—कार्रवाई आखिर रुकी किसके इशारे पर? सेटबैक गायब, पार्किंग शून्य—बिल्डर्स की मनमानी अपने चरम पर। फायर सेफ्टी और बेसिक सुरक्षा मानकों का कहीं नाम तक नहीं। अतिक्रमण की बढ़ती रफ्तार—निगम की निगरानी पर गंभीर सवाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 11, 2026 23:16:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 11, 2026 23:16:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 23:15:570
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 23:15:420
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 23:15:330
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report