Back
हाई कोर्ट ने कोमा पुलिसकर्मी के परिवार को राहत, वेतन और असमर्थता अवकाश मंजूर
MPMahesh Pareek
Mar 18, 2026 07:15:27
Jaipur, Rajasthan
हाई कोर्ट ने ड्यूटी के दौरान हुए एक्सीडेंट के चलते 2021 से कोमा में चल रहे पुलिस कांस्टेबल व उसके परिजनों को राहत दी है। अदालत ने राज्य सरकार को उसका विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार को कहा है कि वह चार सप्ताह के भीतर अगस्त 2021 से उसे लगातार वेतन का भुगतान करे। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश पुलिस कार्मिक नरेन्द्र सिंह की पत्नी शारदा कंवर की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया।
याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पति ऑन ड्यूटी 22 अगस्त 2021 को मोटरसाइकिल का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चले गए और वह 85 फीसदी तक दिव्यांग हो गए। याचिका में कहा गया कि दो साल अस्पताल में भर्ती रहने के बाद से उनका घर पर ही उसका इलाज जारी है। इस दौरान उसकी याचिकाकर्ता ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर उसके पति का वेतन और विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकृत करने का आग्रह किया। जिस पर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय सहित संबंधित थानाधिकारी ने उन्हें ऑन ड्यूटी मानते हुए गृह विभाग को उसका विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकृति का आग्रह किया। इसके बावजूद भी अगस्त 2021 से उसके वेतन का भुगतान परिजनों को किया और ना ही उसके पति को विशेष असमर्थता अवकाश ही मंजूर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता का विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकार करने के साथ ही अगस्त, 2021 से वेतन का भुगतान करने को कहा है।
BYTE- लक्ष्मीकांत मालपुरा, याचिकाकर्ता के वकील
महेश पारीक, ज़ी मीडिया
जयपुर。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 18, 2026 08:22:020
Report
RMRam Mehta
FollowMar 18, 2026 08:21:440
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 18, 2026 08:21:210
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:21:10Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY KUNAL GHOSH BEGINS HIS ELECTION CAMPAIGN FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026.
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 18, 2026 08:20:020
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:19:510
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 18, 2026 08:19:430
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 18, 2026 08:19:340
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 18, 2026 08:19:240
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:18:130
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 18, 2026 08:18:040
Report