Back
जयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइटें तेजी से बढ़ीं; एक्सप्रेस वे ने दूरी घटाई
KCKashiram Choudhary
Nov 01, 2025 07:45:37
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
नोट- खबर में एक्सप्रेस-वे के फाइल शॉट भी उपयोग में लेवें।
हैडर-
- अब दिल्ली दूर नहीं!
- जयपुर से बढ़ी दिल्ली के लिए फ्लाइट्स
- अब दिल्ली के लिए रोज 9 फ्लाइट उपलब्ध
- दोपहर में 2 घंटे में दिल्ली की 4 फ्लाइट
- मुम्बई के बाद दिल्ली की सर्वाधिक फ्लाइट
- मुम्बई के लिए रोज चलती हैं 11 फ्लाइट
- सुबह ट्रेन ज्यादा, इसलिए फ्लाइट कम
- वहीं दोपहर और रात के समय फ्लाइट अधिक
- एक्सप्रेस वे बनने के बावजूद फ्लाइट बढ़ी
एंकर
जयपुर से राजधानी दिल्ली के बीच फासले लगातार कम होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां दिल्ली के लिए डबल डेकर और वंदे भारत जैसी ट्रेनों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं एक्सप्रेस वे बनने के बाद यात्रा का समय और कम हुआ है। लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट संचालन भी बढ़ा है। दिल्ली के लिए 4 नई फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। यह खास रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
जयपुर से दिल्ली अब दूर नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अब दिल्ली के लिए किसी भी समय फ्लाइट से उड़ान भर सकते हैं। हालांकि गर्मियों के दौरान दिल्ली के लिए रोजाना औसतन 4 से 5 फ्लाइट ही संचालित रही थी। लेकिन अब दिल्ली की फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 9 से 10 तक जा पहुंची है। अब जयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 9 फ्लाइट उपलब्ध हैं। वहीं एक फ्लाइट सप्ताह में 1 दिन चल रही है। दरअसल एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली का सफर आसान हुआ है। पूर्व में जहां आगरा रोड होते हुए दौसा से लोग एक्सप्रेस वे पर चढ़ते थे। लेकिन 2 माह पूर्व जयपुर से ही एक्सप्रेस वे बन चुका है, जो कि बांदीकुई पर दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस वे से जुड़ता है। ऐसे में यात्री अब सीधे ही जयपुर से दिल्ली तक एक्सप्रेस वे तक यात्रा कर पा रहे हैं। इससे महज 3 घंटे में ही यात्री दिल्ली पहुंच पा रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद इस बार सर्दियों में फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फ्लाइट संख्या बढ़ने के पीछे पर्यटन सीजन में दिल्ली से पर्यटकों की आवक को बड़ा कारण माना जा रहा है。
Gfx In
हवाई सेवा के ये विकल्प हैं उपलब्ध
- फ्लाइट AI-1834 जयपुर से सुबह 8:30 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट 6E-130 जयपुर से सुबह 11:35 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट IX-1287 जयपुर से दोपहर 12:05 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट AI-1844 जयपुर से दोपहर 1:40 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट 6E-5096 जयपुर से दोपहर 1:55 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट 9I-644 जयपुर से शाम 4:05 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट AI-2762 जयपुर से शाम 4:55 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट 6E-2360 जयपुर से रात 10:05 बजे जाती है दिल्ली
- फ्लाइट 6E-5136 जयपुर से रात 11:50 बजे जाती है दिल्ली
- इसके अलावा हर शनिवार को फ्लाइट 6E-2270 दोपहर 3:30 बजे जाती दिल्ली
Gfx Out
वीओ- 2
बड़ी बात यह है कि ट्रेन से यात्रा के जयपुर से कई विकल्प उपलब्ध हैं। जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच रोजाना 15 से 18 ट्रेनें संचालित होती हैं। वहीं डबलडेकर, वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। इतनी अधिक ट्रेनों के बावजूद जयपुर से दिल्ली के बीच फ्लाइट बढ़ना एविएशन सेक्टर के लिए सुखद संकेत माना जा रहा है।
Gfx In
जयपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन के विकल्प
- जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए औसतन डेढ़ दर्जन ट्रेनें
- सुबह 5:45 बजे एसी डबलडेकर होती संचालित, 4 घंटे 40 मिनट की यात्रा
- सुबह 7:47 बजे चंडीगढ़ वंदेभारत उपलब्ध, महज 3 घंटे 43 मिनट की यात्रा
- सुबह 9:30 बजे दिल्ली कैंट वंदेभारत उपलब्ध, महज 4 घंटे की यात्रा
- शाम 5:35 बजे अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी उपलब्ध, 4 घंटे 55 मिनट यात्रा
- इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें उपलब्ध
Gfx Out
क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 01, 2025 10:22:540
Report
RSRahul shukla
FollowNov 01, 2025 10:22:020
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 01, 2025 10:21:510
Report
RKRampravesh Kumar
FollowNov 01, 2025 10:21:38Noida, Uttar Pradesh:सीवान - प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुचे सीवान, सीवान के राजपुर खेल मैदान में सभा को कर रहे सम्बोधित, NDA पर साधा निशाना, अपने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर जीताने की अपील
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 01, 2025 10:21:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 01, 2025 10:20:490
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 01, 2025 10:20:320
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 01, 2025 10:20:200
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 01, 2025 10:20:110
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 01, 2025 10:19:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 01, 2025 10:19:450
Report
JPJai Pal
FollowNov 01, 2025 10:19:320
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 01, 2025 10:19:110
Report